पुलिस ने तलब किया तांत्रिक

ऊना। जिले के एक गांव में पिछले दिनों महिला की संदिग्ध मौत को लेकर आखिर पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है। पता चला है कि आरंभिक छानबीन के बाद जल्द ही इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। अमर उजाला ने महिला की मौत के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले की छानबीन के चलते शनिवार को ऊना पुलिस ने उक्त तांत्रिक को थाने तलब किया। जिससे महिला का उपचार करवाया जा रहा था। उधर, मृतका के परिजनों ने तांत्रिक पर महिला की हत्या…

Read More

लोक अदालत में वसूला 1.48 लाख जुर्माना

ऊना। सीजेएम कोर्ट में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सीजेएम राजेश तोमर की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में अन्य न्यायाधीशों ने भी शिरकत की। इस दौरान 108 में से 73 मामलों का निपटारा करते हुए लगभग 1 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। सीजेएम तोमर के समक्ष आए सबसे अधिक 67 मामलों में से 62 का मौके पर निपटारा किया गया। सीजेएम ने 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। जेएमआईसी दो के न्यायाधीश निरंजन सिंह ने 13 में से…

Read More

प्रमाण पत्रों का तैयार होगा डाटाबेस

ऊना। राजस्व विभाग की ओर से लोगों को जारी होने वाले तमाम प्रमाण पत्रों का पूरा डाटाबेस शिमला में तैयार होगा। इसके लिए प्रदेश की तमाम तहसीलों को शिमला स्थित सर्वर से जोड़ा गया है। हालांकि, इससे पूर्व पूरा रिकार्ड मेनुअली शिमला भेजा जाता था। अब प्रमाण पत्र बनने के साथ ही उसका पूरा ब्योरा शिमला में दर्ज हो जाएगा। जिसकी मदद से प्रमाण पत्रों की प्रतियां लोकमित्र केंद्रों पर भी उपलब्ध हो सकेंगी। राजस्व विभाग में इस हाईटेक व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। जबकि ऊना में भी…

Read More

कुल्लू से लापता महिला की ऊना में तलाश

अंब (ऊना)। कुल्लू जिले के दुर्गम गांव बड़ोगी से लापता बुजुर्ग महिला को ढूंढने उसके परिजन ऊना तक पहुंच गए हैं। मैड़ी में बाबा बड़भाग सिंह मेले में भी महिला के दोहते देवी सिंह ने अपनी नानी को ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। देवी सिंह ने बताया कि नानी की गुमशुदगी की रपट कुल्लू जिले की जरी पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। देवी सिंह के पिता हाथी राम ने यह रपट दर्ज कराई थी। देवी सिंह के अनुसार उनकी मां अपने माता पिता की इकलौती संतान…

Read More

पुलिस कर्मचारी की जेब काटी

ऊना। स्थानीय बस अड्डे पर शुक्रवार को पाकेटमारों ने एक पुलिस कर्मचारी सहित दो लोगों की जेब पर हाथ साफ कर डाला। पता चलने पर दोनों ने शातिरों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन पाकेटमार पुलिस कर्मचारी के पर्स से पैसे निकालकर उसके आईडी कार्ड सहित पर्स फेंक कर भाग निकले। हालांकि, जेब कटने का पता भी दोनों को जल्द चल गया था, लेकिन कुछ हाथ न लगा। घटना के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति उनके हाथ लगा, जिसकी लोगों ने अच्छी तरह खबर भी ली, लेकिन उससे कोई पता न…

Read More

पांच साल में पिल्लर भी पूरे नहीं

ऊना। हाईवे निर्माण में लगी चीनी कंपनी की कछुआ चाल लोगों के जीवन पर संकट बनकर मंडरा रही है। पिछले पांच साल से नंगल रोड पर निर्माणाधीन पुल का काम अधर में लटका हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ बने पुराने तंग पुल से ही रोजाना दोनों तरफ की ट्रैफिक गुजर रही है, जिससे इस पुल से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। इस पुल से होकर रोजाना हजारों छात्र अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच रहे हैं। तंग पुल और…

Read More

रेहड़ी वालों पर पूर्व सैनिक तल्ख

ऊना। एक्स सर्विसमैन लीग ने सैनिक विश्राम गृह के सामने लगी रेहड़ियों और फड़ियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे अतिक्रमण करार देते हुए प्रशासन से जल्द इन्हें हटाने की भी मांग की है। इस संदर्भ में उपायुक्त अभिषेक जैन को ज्ञापन पत्र सौंपने की भी बात कही है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सैनिक रेस्ट हाउस में हुई एक्स सर्विसेज लीग की बैठक में कई मामलों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता लीग के जिलाध्यक्ष जय सिंह ने की। जबकि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर चरण सिंह मुख्य…

Read More

अभी से जल संकट तो गर्मियों में क्या होगा?

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की तनोह पंचायत के बाशिंदे गर्मी का मौसम शुरू होते ही जल के लिए जूझने लगे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एक सप्ताह से कैहलवीं गांव में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं मिल रही है। तीसरे दिन सप्लाई में भी एक घंटे से ज्यादा पानी गांववासियाें को नहीं मिल पाता है। इसकी भी कोई टाइमिंग नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनकी इस समस्या का पता है, लेकिन आज दिन तक कोई पुख्ता हल नहीं निकाला गया है।…

Read More

किसानों ने मांगी ऊना में डीएपी खाद

ऊना। हिमाचल किसान यूनियन की राज्यस्तरीय बैठक शुक्रवार को सब्जी मंडी स्थित किसान भवन में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों ने समस्याओं पर चिंतन किया। अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुंका राम ठाकुर ने की। यूनियन ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से मांग की है कि जल्द प्रदेश में किसान सैल का गठन किया जाए। ऊना जिला में डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाए। जिला के हजारों किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए पंजाब पर निर्भर होना पड़ता है। कृषि औजार,…

Read More

साथियों समेत पंचायत प्रधान फरार

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के प्रधान तथा तीन अन्य लोगों पर गगरेट पुलिस ने ट्रक चालक एवं उसके मालिक को धमकाए जाने के मामले में छानबीन तेज कर दी है। अभी तक आरोपी प्रधान एवं उसके सभी साथी फरार चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अग्रिम जमानत करवाने के प्रयास में हैं। जबकि पुलिस उन पर लगाए गए आरोपों की छानबीन में जुटी गई है। बुधवार को एक ट्रक चालक एवं मालिक ने…

Read More