लोक अदालत में वसूला 1.48 लाख जुर्माना

ऊना। सीजेएम कोर्ट में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सीजेएम राजेश तोमर की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में अन्य न्यायाधीशों ने भी शिरकत की। इस दौरान 108 में से 73 मामलों का निपटारा करते हुए लगभग 1 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। सीजेएम तोमर के समक्ष आए सबसे अधिक 67 मामलों में से 62 का मौके पर निपटारा किया गया। सीजेएम ने 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। जेएमआईसी दो के न्यायाधीश निरंजन सिंह ने 13 में से 4 मामले निपटाते हुए 6 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। जेएमआईसी 4 नेहा शर्मा ने 19 में से 7 मामले निपटाए, इनमें कोई भी जुर्माना नहीं किया गया है। उधर, जेएमआईसी नंबर एक के न्यायाधीश अभय मंडयाल के समक्ष दो और जेएमआईसी 3 गौरव कुमार के समक्ष 7 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनकी सुनवाई आगामी लोक अदालत में होगी।

Related posts