जिले में गेहूं उत्पादन पर खतरे के बादल

ऊना। जिलाभर में शनिवार रात और रविवार को हुई भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे गेहूं की फसल पर पीला रतुआ रोग के आक्रमण की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कृषि विशेषज्ञ भी फसलों को बचाने के लिए इन दिनों किसानों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इस सीजन में गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद थी। समय-समय पर बारिश होने के चलते सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन पिछले एक माह से खलिहानों में पीला रतुआ रोग के हमले से किसानों की मुसीबतें…

Read More

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रोंदे श्रद्धालु

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के ज्वार में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं को रौंद डाला। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो जख्मी हो गए। इन्हें खंड चिकित्सालय अंब में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से श्रद्धालुओं का जत्था ट्रक में सवार होकर मैड़ी मेले को…

Read More

गमगीन माहौल में दंपति का अंतिम संस्कार

भरवाईं (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते रपोह मुचलयां गांव में रविवार को गमगीन माहौल में दंपति का अंतिम संस्कार किया गया। शादी के 17 साल बाद पत्नी को मार कर खुद इहलीला समाप्त करने वाले हरिचंद ने सबको झकझोर कर रख दिया। इस वारदात से हर आंख नम है। उनके तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। रविवार को पुलिस की ओर से लाशों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार रविवार शाम गांव में किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान उषा कालिया एवं अन्य ने…

Read More

भीड़ के आगे हांफ गई व्यवस्थाएं

भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी में रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने मंदिर प्रशासन की तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह हांफ गईं। पूरा दिन माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जबकि खराब मौसम भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे टिक न सका। भीड़ के बीच रविवार को सारा दिन मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान भी खुद खडे़ होकर व्यवस्थाओं को जांचते नजर आए। रविवार को मंदिर में लगभग 35000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। मेन बाजार में दोपहर 11 बजे श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी…

Read More

ऊना के मोहित चौधरी बने सेना में लेफ्टिनेंट

ऊना। ऊना के बैहली मुहल्ला निवासी मोहित चौधरी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं के सामने यह मिसाल कायम की है कि मेहनत, लग्न और परिश्रम के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर पिता चमन लाल चौधरी (कला अध्यापक) और माता ऊषा चौधरी (मुख्याध्यापिका) सहित मोहित चौधरी के गुरुजन खुशी से फूले नहीं समा रहे। कृषक परिवार स्व. चौधरी सिरी राम एवं स्व. राम आसरी के पुत्र चमन लाल चौधरी के घर में…

Read More

10 घंटे ठप रही विद्युत सप्लाई

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय विद्युत उपमंडल के तहत पड़ते गांवों में शनिवार रात को तूफान और बारिश ने कहर बरपाया। एक तरफ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को क्षति पहुंची है, वहीं क्षेत्र में तकरीबन 10 घंटे तक विद्युत सप्लाई ठप रही। आसमानी बिजली ने विद्युत बोर्ड की 11 केवी तथा 33 केवी लाइनों में लगी डिस्कों को पंचर कर दिया। जिससे विद्युत सप्लाई बहाल करने में कर्मियों को दिक्कतें पेश आई। शनिवार आधी रात को बंद हुई विद्युत सप्लाई रविवार दोपहर को बहाल हो पाई। उपमंडल मैहतपुर में एसडीओ…

Read More

हजारों लीटर पेयजल हो रहा व्यर्थ

धुसाड़ा (ऊना)। पेयजल व्यर्थ न गवाएं, शायद यह बात केवल आम लोगाें के लिए कही गई है। सिंचाई विभाग के लिए इसके कोई मायने नहीं हैं। घंडावल में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से घंडावल और पनोह गांव के लोगों की पेयजल समस्या को हल करने के लिए बनाया गया पेयजल टैंक लीक हो गया है। इसे बनाए अभी डेढ़ साल के करीब समय ही हुआ है। लेकिन, लीकेज की वजह से हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है और प्रशासन सहित स्वयं आईपीएच विभाग इस बात…

Read More

तीन बच्चाें पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

अंब (ऊना)। रपोह गांव में पत्नी का कत्ल कर आत्महत्या करने वाले हरिचंद के घर मातम पसरा है। उनके तीन बच्चाें पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पल भर में पूरा परिवार बिखर गया है। मौका-ए -वारदात पर मौजूद लोग यही कह रहे थे कि आखिर इन मासूमों का क्या दोष था। अभी तक पुलिस भी इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि वारदात के पुख्ता कारण क्या रहे होंगे। फिलहाल पुलिस बता रही है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था, लेकिन इतनी सी बात पर कत्ल जैसे…

Read More

बजट लैप्स हुआ तो देना पड़ेगा जवाब

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को आपसी सामंजस्य एवं तालमेल बिठाकर जनहित और विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा। अधिकारी वर्ग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि काम में ढील की वजह से बजट लैप्स न होने पाए। ऐसा होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक विभाग से बजट की…

Read More

पत्नी-बच्चे से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत बुधान के तहत पड़ते गांव पनसाई में एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने ही घर में हुड़दंग मचाते हुए पत्नी और बच्चे को बेरहमी से पीट डाला। जिसके चलते पीड़ितों को पुलिस की शरण लेनी पड़ गई। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की ओर से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधान निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप…

Read More