सोलन। प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग में सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने तीन दुकानदारों का चालान काटा। बुधवार को सोलन बाजार में निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने 3500 रुपये जुर्माना वसूला। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जेआर वर्मा की अगुवाई में टीम ने माल रोड पर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पॉलीथिन के लिफाफों में खाद्य वस्तुएं बेच रहे तीन दुकानदार पकड़े। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की रेट लिस्ट भी जांची। विभाग की टीम में डीएसओ ईश्वर चंद और निरीक्षक संदीप कौंडल भी मौजूद रहे।…
Read MoreCategory: Solan
अब डीएफएससी कार्यालय में जमा करवाएं फार्म
सोलन। यदि आपने अभी तक आधार युक्त नए राशनकार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आप जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कार्यालय में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभी तक आवेदन नहीं जमा कर पाने वाले उपभोक्ताओं को फरवरी माह के अंत तक का समय मिला है। इसके बाद नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। विदित हो कि 15 फरवरी को पंचायतों और संबंधित डिपुओं में राशनकार्ड जमा करवाने की तिथि समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके 42…
Read Moreबद्दी में चढ़ गई ‘इश्क ब्रांडी’
बद्दी (सोलन)। बुधवार देर शाम को बद्दी में इश्क ब्रांडी पंजाबी फिल्म का प्रमोशन हुआ। इस दौरान फिल्म की स्टार कलाकारों ने लाइव शो कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरजंन किया। यह फिल्म 21 फरवरी को देश भर में रिलीज हो रही है। इश्क ब्रांडी फिल्म में तीन दोस्त अल्फाज, रोशन प्रिंस और बीनू ढिल्लों के इर्द गिर्द घूमती है। इनके साथ जपजी खेर, वामिका गेबी व शोभिता राणा ने नायिका की भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग मोरिशियस, गोवा और चंडीगढ़ के समीप के क्षेत्रों में हुई है। यह…
Read Moreईएसआईसी कार्यालय के बाहर कर्मियों का प्रदर्शन
बद्दी (सोलन)। 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय ईएसआईसी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश इकाई ने बुधवार को प्रदर्शन किया। आंदोलित कर्मचारियों ने दोपहर भोजन अवकाश के दौरान कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। कर्मियों का यह प्रदर्शन 21 फरवरी तक चलेगा। विदित हो कि ईएसआईसी कर्मचारी महासंघ अपनी 19 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले लंबे…
Read Moreबद्दी में 11 घंटे बिजली गुल
बद्दी (सोलन)। काठा सब स्टेशन में एक ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी और विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते बद्दी में 11 घंटे तक बिजली बंद रही। इससे जहां 12 से अधिक गांवों को बिजली गुल रही। वहीं करीब 70 उद्योगों का कामकाज प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह साढ़े नौ से बिजली गुल हो गई। देर शाम तक बिजली बहाल हुई। इससे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बद्दी क्षेत्र में कई विवाह समारोह थे। लेकिन बिजली न होने से जनरेटर मंगा कर विवाह संपन्न…
Read Moreबस सेवा नियमित न होने से ग्रामीण खफा
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के तहत आने वाले गांव बातल के ग्रामीणों ने पूर्व बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर सुमन की अगुवाई में स्थानीय प्रशासन, उपायुक्त सोलन तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में गांव की प्रमुख समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे 11 मार्च से अर्की के पुराने अड्डे पर धरना प्रदर्शन करेंगे, असकी पूरी जिम्मेवारी पुलिस एवं प्रशासन की होगी। पूर्व बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर सुमन तथा रामलाल शास्त्री ने बताया कि…
Read Moreकिसानों को भाए खेती के आधुनिक उपकरण
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के कि सानों का एक दल पंजाब राज्य के मोहाली में लगे प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर सम्मेलन-2014 के भ्रमण से लौटा है। किसानों ने इस मेले से आधुनिक खेती के उपकरण देखे, वहीं साहीवाल प्रजाति की गाय, मुर्रा और नील रावी प्रजाति की भैंसें भी देखी। किसान संजीव कौशल ने बताया कि मेले के दौरान आधुनिक उपकरण देखे। बीबीएन में किसानों के सामने श्रमिक की समस्या है। इन उपकरणों के प्रयोग से काफी हद तक श्रमिक की समस्या समाप्त हो जाएगी। वह इन आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करेंगे।…
Read Moreबीबीएन में बाल मजदूरी बेलगाम
नालागढ़ (सोलन)। जिन मासूमों के हाथ में स्कूल के बैग होने चाहिए थे, वही ढाबों, रेहड़ियों, दुकानों, होटलों में काम कर रहे हैं। कुछ नौनिहाल कूड़े कचरे में अपना भविष्य बीन रहे हैं। नौनिहालों की इस बेबसी पर प्रदेश सरकार भी गंभीर नहीं है। बाल मजदूरी करवाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज करती है। जबकि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, कामगारों के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाए हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाने…
Read Moreथाने से सौ मीटर दूर वारदात, पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की चौकसी हाशिये पर है। चोर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर पूरा का पूरा एटीएम उखाड़ कर ले जाते हैं और पुलिस को छह घंटे बाद पता चला। जब तक पुलिस हरकत में आई चोर प्रदेश की सीमा भी पार कर चुके होंगे। चारों ने पहले तसल्ली से एटीएम को उखाड़ा। फिर वहां से भाग निकले। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर बैंक प्रबंधन का सुरक्षा के प्रति लापरवाही का रवैया भी इन वारदातों को बढ़ावा…
Read Moreमजदूरों की दिहाड़ी 250 रुपये की जाए
बद्दी (सोलन)। नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन की प्रदेश इकाई के सम्मेलन में श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने और न्यूनतम मजदूरी ढाई सौ रुपये करने की मांग रखी गई। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेगा। अगर इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं र्हुई तो आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेश के महासचिव एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र…
Read More