सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की डेढ़ दर्जन पंचायतों की पेयजल योजना सुधरने की आस बढ़ी है। 15 हजार लोगों को गिरी उठाऊ पेयजल योजना से लाभ दिलाने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के चालू हो जाने से पेयजल संकट काफी हद तक कम हो जाएगा। 14 पंचायतों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इस योजना की लागत 8 करोड़ 67 लाख आंकी गई है। पच्छाद क्षेत्र में बनने वाली गिरी उठाऊ पेयजल योजना से कथाड़, नैनाटिक्कर, सराहां, बाग पशोग, सिरमौरी मंदिर, जयहर, धार टिक्करी, द्राबिल, डिलमन, सादनाघाट,…
Read MoreCategory: Sirmaur
सोना, चांदी और डायमंड नेकलेस चोरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-10 में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर का दरवाजा तोड़ कर लाखों के सोने, चांदी और डायमंड के जेवरात ले उड़े हैं। जिस समय घर में चोरी हुई, परिवार के सदस्य शिमला गए हुए थे। आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा टूटा देख मकान मालिक और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शिकायत दर्ज कर ली है और छानबीन शुरू कर दी है। चोरों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा…
Read Moreवित्तीय समावेश के बारे में बताया
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आईडीबीआई बैंक शाखा ने पांवटा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यशाला में पंचायत सचिवों को वित्तीय समावेश के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी पांवटा सतपाल सिंह राणा ने की। उन्होंने पंचायत सचिवों को विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बताया। निर्धारित विकास योजनाओं के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करें। जिससे जनता को योजनाओं का लाभ मिल सकें। आईडीबीआई बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक बंसल ने वित्तीय समावेश बारे बताया। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे…
Read Moreजनवरी के अवकाश पर अभिभावक खफा
ददाहू (सिरमौर)। पढ़ाई के पीक समय के दौरान सरकारी स्कूलाें मेें की जा रही छुट्टियों से अभिभावक चिंतित हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी स्कूलों में 6 से 16 जनवरी तक 10 दिनों का अवकाश घोषित किया जाना है। अभिभावकों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। साथ ही इस अवकाश पर रोक लगाने की मांग की है। अभिभावकों का तर्क है कि तीन मार्च से बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जनवरी और फरवरी के मात्र दो माह ही बच्चों की पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण माने जाते…
Read Moreनाहन शहर में बढ़ सकता है जलसंकट!
नाहन (सिरमौर)। शहर के कुछ हिस्सों में पीने के पानी की किल्लत बनी रह सकती है। आईपीएच विभाग ने खैरी तथा नहरस्वार पेयजल स्कीमों में लगी मशीनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। हाई तथा लो वोल्टेज फिलहाल इन मशीनों के लिए परेशानी बनी है। विभाग की मानें तो कुल वोल्ट 400 से 420 की खपत में मात्र 360 वोल्ट बिजली इन दिनों प्राप्त हो रही है, जो पानी उठाने के लिए काफी नहीं है। जिला सहित नाहन शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति हर रोज प्रभावित हो रही…
Read Moreकोआपरेटिव बैंक का प्रिंटर खराब
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल कोआपरेटिव बैंक सराहां की शाखा का प्रिंटर एक महीने से खराब पड़ा है। इससे बैंक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रिंटर खराब होने के कारण बैंक के खाता धारक अपने अकाउंट को मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में अधिकतर सरकारी खाते हैं। इसके अलावा मनरेगा मजदूरों तथा पंचायतों के खाते भी इसी बैंक में ज्यादातर हैं। इससे सभी को प्रिंटर खराब होने के कारण भारी परेशानी हो रही है। यह प्रिंटर मशीन 25 नवंबर को खराब हुई थी। 26…
Read More138 स्कूली बच्चों का राष्ट्रीय स्पर्धा को चयन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री योग वेदांत सेवा समिति पांवटा के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाल ने कहा कि क्षेत्र के 138 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता को हुआ है। पांवटा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की अक्तूबर 2012 में दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान प्रतियोगिता हुई थी। इसमें क्षेत्र के करीब 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर राष्ट्रीय स्तर स्पर्धा की चयन सूची जारी कर दी है। समिति अध्यक्ष पांवटा ने कहा कि 27 जनवरी 2013 को दिल्ली में राष्ट्रीय स्पर्धा होगी। चयनित 138 विद्यार्थी दिल्ली में…
Read Moreबाइक चोरी पर दो को डेढ़ वर्ष कैद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की अदालत ने बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को सजा सुनाई है। पांवटा जेएमआईसी के न्यायाधीश न्यायालय संख्या-1 के न्यायाधीश परविंद्र सिंह अरोड़ा ने आरोपियों को डेढ़ वर्ष की सजा सुनाई। इस मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। एडीओ आरके शर्मा ने बताया कि 2 मार्च 2012 को बद्रीपुर से बाइक चोरी हुई। बद्रीपुर निवासी बाइक मालिक अजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया कि मोटर साइकिल एचपी 17ए…
Read Moreतबादलों पर नहीं विकास पर होगा फोकस : विनय
ददाहू (सिरमौर)। मुख्य संसदीय सचिव और रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की जनता ने उन्हें समर्थन देकर सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल में विशेष जगह बनाई है। यह बात उन्होंने ददाहू में 4.70 लाख रुपये को लागत से निर्मित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। कहा कि रेणुका ही नहीं पूरे जिले का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा। रेणुका क्षेत्र की जनता और प्रदेश सरकार ने जो जिम्मेवारी उनको सौंपी है, वह उसे निभाते हुए जनता की कसौटी पर…
Read Moreशिक्षा विभाग की टीम ने खंगाले स्कूल
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा विभाग की विशेष टीम ने शुक्रवार देर शाम तथा शनिवार को आधा दर्जन से अधिक सरकारी तथा निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की इस कार्रवाई मेें कई सरकारी स्कूलों में अनियमितताएं सामने आई हैं। कुछ मामलों को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने इसकी रिपोर्ट बनाकर शिक्षा निदेशालय भेजने का निर्णय लिया है। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक डा. अनिल कश्यप के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय विभागीय टीम ने इस दौरान कई सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित निजी स्कूलों…
Read More