रोहडू। नगर को सीवरेज से जोड़ने का कार्य सात साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही योजना अभी तक पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई है। अभी भी सीवरेज लाइन का तीस प्रतिशत कार्य शेष है। इस कारण रोहड़ू के सैकड़ों घर सीवरेज सुविधा से महरूम हैं। रोहडू नगर को सीवरेज लाइन से जोड़ने का कार्य जून 2007 में शुरू हुआ था। 8.15 करोड़ की इस योजना का काम सात साल बाद भी करीब 70 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।…
Read MoreCategory: Shimla
डेढ़ करोड़ से संवरेगी गानवी सड़क
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी से गानवी सड़क के सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। जल्द ही सड़क को चौड़ा कर इसे पक्का करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। रामपुर ब्लॉक के पंद्रहबीस क्षेत्र को जोड़ने वाली यह सड़क कई दशकों से पक्की नहीं हो पाई थी। ज्यूरी-गानवी सड़क पंद्रहबीस क्षेत्र की पांच पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। लेकिन दशकों से यह सड़क कच्ची है। इस बारे में रामपुर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अभियंता केके कौशल का कहना…
Read Moreमहिला को पीटने वाले तीन युवक रिमांड पर
कोटखाई (शिमला)। चैथला गांव में महिला को खेतों में घसीट कर डंडों से पीटने वाले तीन युवकों की अग्रिम जमानत को न्यायालय ने रद्द कर दिया है। न्यायालय ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। युवकों को पुलिस रिमांड पर भेजने पर चैथला गांव के ग्रामीणाें ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को चैथला गांव के तीन युवकों संदीप, मनोज व कृष्ण चंद ने शारदा देवी को खेतों में घसीटा व डंडों से उस पर वार किए। तीनों युवक मौके पर से…
Read Moreपोर्टमोर स्कूल ओवरऑल चैंपियन
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। समापन अवसर पर सीपीएस एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। बास्केटबॉल में मत्याना स्कूल की छात्राओं ने पोर्टमोर स्कूल को हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल में छवारा जोन ने रोहडू को हराकर पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में ठियोग स्कूल की छात्राओं ने नेरवा को हराकर पहले स्थान…
Read Moreखतरे से खाली नहीं सेब बहुल क्षेत्र की लाइफ लाइन पर सफर
रोहडू। सेब बहुल क्षेत्र की लाइफ लाइन ठियोग-हाटकोटी रोहडू मुख्य सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। हालत यह है कि मार्ग पूरी तरह से दलदल और गड्ढों में बदल गया है। कई स्थानों पर तो सड़क पानी के तालाब में बदल गई है। सेब से लदे ट्रक और छोटे वाहन मार्ग पर जगह-जगह फंस रहे हैं। वहीं, सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारने के सभी सरकारी दावे खोखले साबित हुए हैं। कीचड़ और पानी से भरी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। मरम्मत…
Read Moreपरीक्षा परिणाम में देरी पर एसएफआई ने बोला हल्ला
रामपुर बुशहर। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित न करने और सीएससीए चुनावों की तिथि घोषित न पर एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने विवि प्रशासन से जल्द छात्राें के परीक्षा परिणाम और चुनावों की तिथि घोषित करने की मांग की। पूर्व कैंपस सचिव चिंटू ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जिस प्रकार छात्रों के अधिकारों पर हमला कर रहा है वह छात्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएससीए चुनाव जो अभी तक हो जाने चाहिए थे, विवि द्वारा उसकी तिथि…
Read Moreआखिर कब रुकेगी ओवरलोडिंग
रामपुर बुशहर। प्रदेश में लगातार ओवरलोडिंग के कारण बस हादसे हो रहे हैं। हर हादसे के बाद ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए बंद कमरों में बैठकें कर इसकी रूपरेखा तैयार होती है। लेकिन कुछ दिन बाद सब पहले की तरह हो जाता है। ओवर लोडिंग के कारण वीरवार को किन्नौर के रुतुरंग में 23 लोग मौत के ग्रास बन गए, जबकि 20 के करीब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ओवरलोडिंग को लेकर प्रशासन और सरकार कब गंभीर होगी। कब…
Read Moreजीप गिरी, दो महिलाओं की मौत, नौ घायल
रोहड़ू। सावड़ा से रोहड़ू आ रही ट्रैक्स जीप बुधवार सुबह हाटकोटी-पटसारी के बीच पब्बर नदी में जा गिरी। इसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हुई है, जबकि हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है। हादसा चामशु झूले के साथ मुख्य सड़क पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।…
Read Moreढाई माह से नहीं मिली रसोई गैस
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी और झाकड़ी पंचयत में बीते ढाई माह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस न मिलने से परेशानियां हो रही हैं। हालांकि आठ अगस्त को झाकड़ी बाजार के लोगों को गैस सिलेंडर तो दिए गए, लेकिन अभी भी पंचायत के कई गांवों के लोगाें को गैस मुहैया नहीं करवाई गई। इसके चलते लोगाें में खासा रोष है। झाकड़ी पंचायत के लोगाें में पंचायत समिति सदस्य गोपी नेगी, पूर्व प्रधान हरि दास राठौर, पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश शर्मा, मस्त राम, चरण दास व अन्य लोगाें का कहना है कि…
Read Moreसरकार को मजबूरी में देनी पड़ी पूर्व आईएएस को राहत!
हिमाचल सरकार ने धूमल के पूर्व प्रधान निजी सचिव रहे आईएएस अधिकारी आरएस गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट ड्राप कर दी है। मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव ने सोमवार को चार्जशीट वापस लेने का आर्डर जारी कर दिए। राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एचपीसीए केस को आधार बनाते हुए आरएस गुप्ता को े26 जुलाई 2013 को चार्जशीट किया गया था। उन पर आरोप था कि अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को होटल द पवेलियन के लिए सप्लीमेंटरी लीज देने के…
Read More