तीन माह से नहीं मिली गैस सप्लाई

डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली की डंसा, लालसा, शिंगला और देवनगर पंचायताें में रसोई गैस के लिए परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोग तीन माह से गैस किल्लत से जूझ रहे हैं। इन पंचायतों में पिछले तीन महीने से गैस की सप्लाई नहीं आई, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों हो रही हैं। लोगों के बार-बार शिकायत करने बाद भी रसोई गैस की समस्या का हल नहीं हो पाया है। इसके कारण क्षेत्र के लोगाें में गैस एजेंसी के प्रति रोष भारी रोष है। नोग वैली के लोगों में…

Read More

एचआरटीसी की बस पलटी, चार लोग जख्मी

रोहड़ू। रोहड़ू से नारकंडा जा रही परिवहन निगम की बस टिक्कर से नौ किलोमीटर आगे लंबीधार में पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस एचपी 10 बी 7609 करीब पौने बारह बजे टिक्कर से आगे लंबीधार में अचानक सड़क से बाहर निकल गई और पलटकर पेड़ से टकरा गई।…

Read More

बीस करोड़ से बनेगा यहां कॉलेज भवन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर दौरे के दूसरे दिन ननखड़ी में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉलेज की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने सब पढ़ें सब बढ़ें का नारा भी दिया । उन्होंने ननखड़ी क्षेत्र को साडा के तहत लाने की भी घोषणा। ताकि क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को जल्द ही सीवरेज से जोड़ा जाएगा। साडा अध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर की देखरेख में ही सभी विकास कार्य करवाए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कॉलेज की आधारशिला…

Read More

जीप खाई में गिरी, तीन की मौत

जिला कुल्‍लू में अवेरी के समीप मंगलवार देर रात एक जीप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक युवक घायल हुआ है। घायल युवक को खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश पुत्र भगत राम उम्र 36 वर्ष गांव बजराह, चालक बबलू पुत्र ज्ञान दास उम्र 27 वर्ष…

Read More

जायदाद के लिए पिता को रस्सी में बांधकर पीटा

शिमला जमीन जायदाद की खातिर दो बेटों ने अपने पिता को बेरहमी से पीट डाला। बेटों ने पहले तो पिता को रस्सी में बांध दिया फिर उसे डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह पिता इनके चंगुल से बच निकला। मामला हिमाचल के जिला शिमला के रामपुर का है। यहां की महोग पंचायत के कुठेहड़ के गांव में दो बेटों ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित भगतराम की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार…

Read More

सुन्नी में तूफान, बारिश से फसलें बर्बाद

सुन्नी। बारिश और तूफान से सुन्नी क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बुधवार और वीरवार को हुई बारिश के चलते किसानों की कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ आए तूफान ने फसलें तबाह कर दी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम पंचायत रयोग के साथ लगते गांव पटूखर, रौला, कांगरी और बागा में हुआ है। यहां बीते दिन हुई बारिश के…

Read More

सेब ढुलाई के लिए दूसरे दिन भी नहीं मिले ट्रक

रोहड़ू। सेब ढुलाई के लिए ट्रकों की कमी दूसरे दिन भी पूरी नहीं हुई है। क्षेत्र के बागवान ट्रकों की तलाश में सड़कों पर भटक रहे हैं। ट्रकों की कमी की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने भी कसरत शुरू कर दी है। क्षेत्र की ट्रक ऑपरेटर यूनियन में ट्रकों की मांग लगातार बढ़ती जा रहा है। बागवानों का सेब गोदामों तीन दिन से जमा हो रहा है। बागवान महेंद्र चौहान, सूरत राम और प्रदीप कुमार ने कहा कि तीन दिन से ट्रकों के लिए यूनियन के चक्कर काट रहे…

Read More

एथलेटिक्स में रोहडू ओवर आल चैंपियन

रोहडू। रामपुर में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रोहडू की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं पर कब्जा किया है। रोहडू खंड के जोन समन्वयक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एथलेटिक्स में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू की छात्राओं ने ओवर आल चैंपियन का खिताब हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुई ने विजय हासिल की है। लोकनृत्य में रोहडू स्कूल प्रथम रहा है। मार्च पास्ट में रोहडू स्कूल विजयी रहा। बैडमिंटन में आराधना पब्लिक स्कूल विजेता बना। वालीबाल में रोहडू…

Read More

जीप खाई में लुढ़की, दो लोगों की मौत

पुलिस थाना जुब्बल में कुड्डू के समीप बुधवार देर रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। जब बलैरो कैंपर नंबर एचपी 10-1109 सराजी से कुड्डू की ओर जा रही थी कि कुड्डू के समीप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। लोगों ने वीरवार सुबह करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में कुड्डू निवासी 25 वर्षीय प्रदीप और नेपाली मूल के 25 वर्षीय…

Read More

सावड़ा-कुड्डू प्रोजेक्ट के श्रमिकों निकाली रोष रैली

रोहड़ू। सावड़ा कुड्डू परियोजना के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर हाटकोटी कैंची से हिमाचल पावर कारपोरेशन कार्यालय तक जुलूस निकाल पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है। परियोजना में सीटू से संबंधित मजदूर 107 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। अब मजदूरों ने शिमला में लेबर कमिश्नर और हिमाचल पावर कारपोरेशन के एमडी कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। मजदूरों का आरोप है कि दो साल से कामगारों को दीवाली बोनस नहीं मिला है। हैड रेस टनल और पटेल इंजीनियरिंग में कार्यरत मजदूरों की कई मांगों को लंबे…

Read More