ISBT में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

आईएसबीटी में हुए दो ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी स्मार्ट पुलिस ने सुलझा दी है। कत्ल की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक नेपाली गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने कुल्लू में धर दबोचा है। एक मोबाइल सिम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने जरा भी देर नहीं लगाई और एएसपी सिटी की अगुवाई में एक टीम कुल्लू पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। शिमला पुलिस के हाथ…

Read More

आ गई एचएएस की परीक्षा, जल्दी करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा (एचएएस) 2015 की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। एचएएस के चार, एचपीएस के पांच, तहसीलदार के पांच, बीडीओ के आठ, डीटीओ के दो और ईटीओ के छह पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा है कि इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई 2015 तक जो रिक्तियां और मिलेंगी, उन्हें भी भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी को 11 बजकर 59 मिनट तक किए जा सकेंगे।

Read More

शिमला पुलिस चाहती तो टल सकता था खूनी संघर्ष

शिमला पुलिस चाहती तो टल सकता था खूनी संघर्ष

भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए खूनी संघर्ष को टाला भी जा सकता था। शिमला की स्मार्ट पुलिस अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण कर लेती तो मामला तूल नहीं पकड़ता। सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची। सूचना के बावजूद पुलिस पहले ही मौके पर क्यों नहीं पहुंची, क्यों पहले ही पर्याप्त फोर्स वहां भेजी नहीं गई, ये सब सवाल शिमला पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। साथ ही कार्रवाई तब शुरू की जब दोनों गुटों के बीच हाथापाई और पथराव खत्म होने वाला था। भाजपा…

Read More

मनी लाउंड्रिंग: सीएम वीरभद्र को मिली बड़ी राहत

हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राहत प्रदान कर दी। अदालत ने याचिकाकर्ता कॉमन काज को इस मामले से अलग करते हुए सहायता के लिए न्याय मित्र की नियुक्ति कर दी। अदालत ने उन्हें यह तय करने का निर्देश दिया है कि यह याचिका जनहित में है या नहीं। मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के तर्क सुनने के बाद यह निर्देश दिया।

Read More

लाठीचार्ज की घटना पर पहली बार बोले राज्यपाल

भाजपा कार्यालय के बाहर वीरवार को युकां और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की राज्यपाल कल्याण सिंह की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि ये घटना बेहद निंदनीय है। इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने युकां के भाजपा कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन पर भी अपनी बात कही। राज्यपाल ने कहा कि यह धरना अलोकतांत्रिक था। वहीं, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल से मिले। इस दौरान भाजपा ने अपना एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा…

Read More

बस एक कॉल से मिलेगी फ्री जॉब ट्रेनिंग

यदि आप भी जॉब ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो बस एक कॉल कीजिए। आपको अपने पंसदीदा कोर्स में ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला शहरी गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएगा। स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पात्र लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पात्र होंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Read More

सेना में छप्‍पर फाड़ के नौकरी, 62 हजार पदों पर भर्ती

सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। सेना में छप्‍पर फाड़ के नौकरी निकली है। स्टाफ सिलेक्‍शन कमीशन की ओर से 62390 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्‍स में भरे जाएंगे। सभी पद कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के भरे जाएंगे। जम्‍मू कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के इच्छुक उम्‍मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। शारी‌रिक दक्षता…

Read More

पैंशनरों को तोहफा, छह हजार तक बढ़ जाएगी पैंशन

हिमाचल के हजारों पैंशनरों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश बिजली बोर्ड के आठ हजार पेंशनरों की पेंशन बढ़ेगी। इसमें प्रतिमाह 700 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक इजाफा होगा। पैंसठ साल से ज्यादा आयु वाले पेंशनरों को बिजली बोर्ड पेंशन भत्ता देगा। 65, 75 और 85 साल आयु वर्ग के पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन भत्ता मिलेगा। बुधवार को शिमला में बिजली बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला हुआ है। इससे बिजली बोर्ड पर सालाना 3.86 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Read More

हंगामे के बीच एमसी की बैठक में हुए ये बड़े फैसले

शिमला के लोगों की जान पर भारी पड़ रही टूटी सीढ़ियों और टूटी रेलिंग को लेकर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने इस मुद्दे को लेकर नगर निगम सदन का बायकाट कर बचत भवन के बाहर महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पार्षदों ने समस्याओं की अनदेखी होने की बात कहते हुए निगम प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पांच मिनट तक पार्षदों के सदन में वापस नहीं लौटने पर महापौर ने आधा घंटा सदन की कार्य वाही को स्थगित कर…

Read More

कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। वह 27 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे के करीब शिमला हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका शिमला पहुंचने पर स्वागत करेंगे और मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी सदस्यों सहित मुख्य सचिव और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से उनका परिचय करवाएंगे। 28 जनवरी को वह सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह 26 जनवरी की शाम को शिमला से विदा…

Read More