शिमला के 48 हजार से अधिक भवन मालिकों को अप्रैल महीने में दो साल का प्रापर्टी टैक्स चुकाना होगा। यूनिट एरिया मेथड से प्रापर्टी टैक्स वसूली की प्रक्रिया नगर निगम ने तेज कर दी है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयुक्त पंकज राय ने परुडा कंपनी के साथ आयोजित बैठक में कंपनी प्रतिनिधियों को मार्च महीने के अंत तक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का अल्टीमेटम दिया है। आयुक्त की लताड़ के बाद कंपनी ने छह फरवरी से सर्वे शुरू करने की बात कही है। फरवरी और मार्च महीने से सर्वे…
Read MoreCategory: Shimla
रहें अलर्ट, ये है एटीएम ठगी का सबसे नया तरीका
एटीएम में कार्ड बदलकर और तिल्ली फंसाकर पैसे निकालने के मामले आपने बहुत सुने होंगे। मगर ये मामला जरा हटकर है। एटीएम चोरी की वारदातों के बाद उपभोक्ता अलर्ट तो हो रहे हैं लेकिन शातिर अभी भी उनसे दो कदम आगे हैं। शिमला में एटीएम ठगी का ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। ग्राहक से बिना कार्ड और पिन नंबर लिए ही शातिर ने उसके एटीएम अकाउंट से हजारों रुपए निकाल लिए। इसका पता तब चला जब मोबाइल पर मैसे आया कि आपके…
Read MoreISBT में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा
आईएसबीटी में हुए दो ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी स्मार्ट पुलिस ने सुलझा दी है। कत्ल की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक नेपाली गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने कुल्लू में धर दबोचा है। एक मोबाइल सिम की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने जरा भी देर नहीं लगाई और एएसपी सिटी की अगुवाई में एक टीम कुल्लू पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। इनके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। शिमला पुलिस के हाथ…
Read Moreमारपीट के मामले में बाप-बेेटे को दो-दो वर्ष की कैद
रामपुर बुशहर। एसीजेएम रामपुर की अदालत ने मारपीट के मामले में दोषी पाए गए बाप और बेटे को दो-दो वर्ष की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त दोनों दोषियों को 5500 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। जुर्माना अदा न होने की सूरत में दोनों को तीन माह की साधारण सजा भुगतनी होगी। इस मामले में हीरा लाल, गांव धारगौरा, तहसील रामपुर और राम दयाल पुत्र हीरालाल, गांव धारगौरा शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो जुलाई 2011 को करीब सात बजे किसी बात को लेकर हीरालाल और गुरदास, गांव बटाली, डाकघर…
Read More26 जनवरी से युवक लापता
रामपुर बुशहर। बीते 26 जनवरी से झाकड़ी बाजार से लापता युवक का पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के परिजनों ने 26 जनवरी से सौरभ शर्मा (28) पुत्र रतन देव शर्मा के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की है। झाकड़ी पुलिस का कहना है युवक कुमारसैन पब्लिक स्कूल में डीपीई शिक्षक कार्यरत हैं। आजकल अवकाश होने के कारण वह अपने माता-पिता के पास झाकड़ी आए थे। 26 जनवरी को झाकड़ी में कार्यक्रम देखने के बाद वह अपने गाड़ी…
Read Moreसीपीएस ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम रामपुर की जेएनएनयूआरएम के तहत चलने वाली दो बसों को शुक्रवार को मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें ज्यूरी से कुमारसैन और कुमारसैन से वापस ज्यूरी तक चलेंगी। इन बसों को पूर्णरूप से आधुनिक सुविधाआें से लैस किया गया है। इसमें वाईफाई, जीपीएस सिस्टम ट्रेस करने के लिए मोबाइल सिम भी लगेगी, जो सारी जानकारी देगी। इसके अतिरिक्त इन बसों में चार स्क्रीनें लगी हैं, जिसमें रूट और बस स्टेशन डिसप्ले होंगे। इसके साथ ही इनमें तीन सीसीटीवी कैमरे…
Read Moreब्रौनी खड्ड में पुलिस कर्मी तैनात हों
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगती ब्रौनी खड्ड में एनएच-22 दिन-प्रतिदिन क्षतिग्रस्त हो रहा है। खड्ड के दोनों ओर भूस्खलन होने से एनएच कभी भी पूरी तरह धंसने की कगार पर है। इसके चलते किन्नौर जिला सहित रामपुर खंड की दस पंचायतों से सड़क संपर्क टूट सकता है। ब्रौनी खड्ड में एनएच धंसने से बने खतरे के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को सीपीएस ने खड्ड के पास हो रहे भूस्खलन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे भूस्खलन…
Read Moreएसपीजी स्पोर्ट्स क्लब मतेवग ने जीती ट्रॉफी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के ऐतिहासिक दरबार मैदान में एसपीजी स्पोर्ट्स क्लब मतेवग की ओर से आयोजित एनबी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर मतेवग गांव के संदीप भारद्वाज ने मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने एसपीजी स्पोर्ट्स क्लब मतेवग को अपनी ऐच्छिक निधि से प्रतियोगिता का सफल आयोजन को लेकर 10 हजार रुपये दिए। दस दिन तक चली प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। फ ाइनल दौर एसपीजी इलेवन मतेवग और देसी रोमियो कंडयाली के मध्य खेला गया। एसपीजी इलेवन मतेवग ने…
Read Moreलाठीचार्ज के एक दिन बाद एक दूसरे पर बरसे नेता
भाजपा कार्यालय के बाहर हुए पथराव और मारपीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कहा है कि भाजपा हिमाचल पुलिस को निष्पक्ष मानती है, लेकिन राज्य पुलिस के कुछ लोग जान-बूझकर पार्टी बन रहे हैं और भाजपा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। पहले प्रदर्शन करना और उसके बाद हमला करना सोची-समझी साजिश रही है। इसे एक भिड़ंत के रूप में प्रचारित किया गया, जबकि यह एक हमला था। धूमल ने शुक्रवार को राज्यपाल को कांग्रेस सरकार बर्खास्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक…
Read Moreसड़क हादसे में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की मौत
तारादेवी के पास एक सड़क हादसे में ऊर्जा निदेशालय में कार्यरत सहायक अधिशाषी अभियंता राजेश वर्मा की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी रजनी (38) और दो बेटियां श्रौया (11) और श्रेया (9) घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया है। इनकी हालत खतरे से बाहर है। राजेश वर्मा ठियोग के बलावग के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। राजेश वर्मा अपनी कार में चंडीगढ़ से शिमला की ओर सपरिवार आ रहे थे। तारादेवी के पास उनकी कार…
Read More