निर्धारित तारीख तक बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले शहर के 910 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन के भीतर उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं। एक हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं को यह नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 15 दिन की मोहलत दी है। इस मोहलत के बाद बिजली बोर्ड डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू करेगा। विद्युत बोर्ड के पैसे पर कुंडली मारकर बैठे शहर के उपभोक्ताओं के खिलाफ सिटी डिवीजन और डिवीजन नंबर एक…
Read MoreCategory: Shimla
आईजीएमसी आने वाले मरीजों को बड़ी राहत
इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने आईजीएमसी अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के लिए गाड़ियां पार्क करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। डीसी दिनेश मल्होत्रा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अस्पताल के बाहर चिन्हित स्थानों पर निर्धारित संख्या में दो घंटों के लिए वाहन पार्क किए जा सकेंगे। जिला शिमला के साथ साथ प्रदेश भर से मरीज इलाज को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क दुघर्टना होने पर आपातकालीन स्थिति में भी भारी…
Read Moreसेना में छप्पर फाड़ के नौकरी, 62000 पदों पर भर्ती
सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। सेना में छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 62390 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में भरे जाएंगे। सभी पद कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के भरे जाएंगे। जम्मू कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। शारीरिक दक्षता…
Read Moreनटराजन के कार्यकाल में इसलिए अटका रहा रेणुका प्रोजेक्ट
हिमाचल को बिजली और दिल्ली को पानी मुहैया करवाने वाला 5000 करोड़ का पावर प्रोजेक्ट भी केंद्र में यूपीए-2 की सरकार में पर्यावरण मामले में हुई सियासत का शिकार हुआ। हिमाचल के सिरमौर जिले के रेणुका में बनने वाले प्रोजेक्ट को 2010-11 के दौरान से फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं दी गई। पर्यावरण के नाम पर आपत्ति लगाकर प्रस्ताव को वापस लौटा दिया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन और राहुल विवाद के सामने आने के बाद इसकी पुष्टि हो रही है। इससे दिल्ली की जनता को तो नुकसान हुआ ही,…
Read Moreराज्यपाल के तीखे तेवर से पुलिस में हड़कंप
हिमाचल के राज्यपाल कल्याण सिंह के तीखे तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग पर राज्यपाल ने पुलिस अफसरों पर बरसे। खासतौर पर इस घटना के बारे में जानकारी न होने पर राज्य खुफिया की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है। पुलिस से यह भी पूछा राज्य भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की क्यों इजाजत दी गई। कल्याण के इस तेवर से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अधिकारियों को…
Read Moreअच्छी खबर! हिमाचल को मिले 75 नए डॉक्टर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद और स्वास्थ्य विभाग में 75 नए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। सरकार की ओर से आयुर्वेद में 45 और स्वास्थ्य विभाग में 30 डॉक्टरों के तैनाती आदेश जारी किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। आयुर्वेद विभाग में तकरीबन 200 डॉक्टरों के पद खाली पड़े थे। इनमें से 45 पदों पर तैनाती कर दी गई है। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने बताया कि जितने भी पद खाली पड़े हैं उन्हें भरने की प्रक्रिया…
Read Moreतो अब इसकी वीडियो क्लीपिंग देंगे युकां अध्यक्ष
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मारपीट मामले की जांच सीबीआई के बजाय एफबीआई से भी करवाएं तो भी भाजपा के लोग कसूरवार निकलेंगे। उनके पास वीडियो क्लीपिंग है, जो बताती है कि पहले पत्थर किसने फेंका। इसे जांच एजेंसी को दे दिया जाएगा। विक्रमादित्य बोले कि मारपीट की घटना का उन्हें पश्चाताप है। भाजपा बजट सत्र में गतिरोध की भूमिका बनाते हुए इस मामले को जबरदस्ती राजनीतिक रंग दे रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के राजभवन में दिए बयान पर विक्रमादित्य बोले…
Read Moreशराब पिलाई, गला घोंटा और फिर काट दी गर्दन
शिमला आईएसबीटी टुटीकंडी के पास 20 जनवरी को मिली सिर कटी लाश संजीत चौधरी की है। संजीत चौधरी को लूटने के लिए कातिलों ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर गला घोंट कर मार डाला और बाद में सुबूत खत्म करने के लिए एक झटके में उसकी गर्दन को तेजधार हथियार से काट दिया। सिर को एक लिफाफे में डालकर कुछ दूर फेंक आए। यह खुलासा हत्या करने के आरोप में कुल्लू से गिरफ्तार नेपाली मूल के चार युवकों ने किया है। कातिलों ने संजीत के मामा दिली बहादुर को खनोग…
Read Moreहिमाचल में भारी बर्फबारी, बारिश की चेतावनी
हिमाचल में रविवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। एक से चार फरवरी तक लगातार प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार दो फरवरी को भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। शनिवार को शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब चल रहा है।…
Read Moreराष्ट्रपति की मंजूरी को भेजा लोकायुक्त विधेयक
हिमाचल विधानसभा में पारित लोकायुक्त विधेयक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। नवनियुक्त कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने इस विधेयक पर अपना फैसला देने के बजाय इसे राष्ट्रपति को भेजा है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पुराने विधेयक को निरस्त कर नया लोकायुक्त विधेयक पारित किया था। इससे पहले पूर्व सरकार ने लोकायुक्त विधेयक पारित कर राष्ट्रपति को भेजा था, जिसे कुछ आपत्तियां लगाकर वापस भेज दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार नया लोकायुक्त विधेयक लाई। इसे आगामी…
Read More