पहाड़ों की रानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए तैयार हो रहा बहु प्रतीक्षित जाखू रोप वे प्रोजेक्ट पर पर्यावरण क्लीयरेंस न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जाखू रोप वे को क्लीयरेंस मिलनी है। हालांकि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में रोप वे को नगर निगम अधिनियम के नियमों में विशेष छूट दी है। बावजूद इसके रोप वे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। रोप वे का निर्माण कर रही कंपनी…
Read MoreCategory: Shimla
मंत्रिमंडल में होने जा रहा है फेरबदल!
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार मानसून सत्र के बाद होगा। फिलहाल प्रदेश मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल भी नहीं किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री सरकारी आवास ओकओवर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले जब मंत्रिमंडल का गठन हो रहा था तब सूची में बंजार के विधायक कर्ण सिंह का नाम शामिल था। लेकिन मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है, उसका फैसला हाईकमान करता है। ये पूछने पर कि आपने कर्ण सिंह को मंत्री बनाने का वादा किया था? सीएम…
Read Moreफसलें तबाह, खेत धंसे, घरों में घुसा पानी
रामपुर बुशहर/निरमंड। निरमंड खंड की सरघा और रामपुर खंड की सरपारा पंचायत में बारिश ने कहर मचाया है। मूसलाधार बारिश के चलते कई घरों को खतरा बन गया है। बारिश से खेत धंस गए हैं। इससे फसलें तबाह हो गई हैं। इधर, बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। प्रभावितों ने इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी है। सरपारा पंचायत प्रधान वीना परमार ने बताया कि पंचायत के दुर्गा सिंह, कर्म चंद, कुंता देवी, मेहर सिंह, राम लाल के मकानों में दरारें पड़ गई हैं।…
Read Moreइस दिन आएगा सेना भर्ती का परीक्षा परिणाम
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल सीबी छेत्री ने कहा है कि 27 जुलाई को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजौली में सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम सात अगस्त को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में सुबह 12.00 बजे घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिणाम के दिन सभी अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र व उनकी दो सत्यापित कॉपी लेकर सुबह 12.00 बजे कार्यालय में पहुंच जाएं।
Read Moreसेब के बगीचों पर पतझड़ रोग का प्रकोप
रोहडू। सेब की फसल अभी तैयार नहीं हुई है कि बगीचों में पतझड़ रोग का हमला शुरू हो गया है। रोग फैलने से फल का विकास रुक सकता है। बागवानी विशेषज्ञों के पास पतझड़ रोग फैलने के विभिन्न मामले सामने आ रहे हैं। यह रोग कुछ वर्षों से सेब के लिए सबसे घातक रोग साबित हो रहा है। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को आवश्यक दवाइयों का समय पर छिड़काव करने और बगीचों को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी है। छाया और अधिक नमी वाले बगीचों में रोग तेजी से फैल…
Read Moreशादी का झांसा देकर ढाई साल तक किया रेप
शादी का झांसा देकर युवक ढाई साल तक युवती से दुराचार करता रहा। राजधानी शिमला के उपनगर न्यू शिमला के इस युवक के खिलाफ थाना ढली में दुराचार का मुकदमा कायम किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे करीब ढाई साल पहले शादी का झांसा देकर शिमला लाया था। वह घर में किसी को बताए बगैर ही उसके साथ चली आई। युवक ने शादी का झांसा दिया था। लेकिन बाद में शादी को लेकर टालमटोल करता रहा। इस तरह करीब ढाई साल बीत गए लेकिन युवक शादी करने…
Read Moreकेंद्र ने हिमाचल को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या?
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) में हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने जीएसटी के लिए जेएंडके और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल एवं उत्तराखंड को भी विशेष श्रेणी राज्यों में शामिल कर लिया है।ऐसा होने पर हिमाचल को केंद्र से क्षतिपूर्ति राशि, अतिरिक्त बजट समेत कई वित्तीय लाभ मिलेंगे। जीएसटी लागू होने पर राज्य सरकार अपने स्तर पर भी कुछ टैक्स लगा सकेगी। जीएसटी में हिमाचल को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का पत्र हाल ही में प्रदेश सरकार को मिला है। केंद्र सरकार की…
Read MoreLIVE: शुरू हो गया ‘फेम मिस नार्थ इंडिया कांटेस्ट’
इंतजार खत्म हुआ। बस थोड़ी ही देर में ‘फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के लिए शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ऑडीशन शुरू हो रहे हैं। कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए युवतियां गेयटी पहुंचना शुरू हो गई हैं। यहां इनके पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण पूरा होने के बाद ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। सभी प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शिमला में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला भी जल्द हो जाएगा। इस कॉन्टेस्ट के हर राउंड में जज प्रतिभागियों को मार्क्स देंगे जिसके…
Read Moreसरकारी नौकरी चाहिए तो जरूर पढ़ें ये खबर..
आरंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में ओबीसी कोटे से टीजीटी के 188 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी पदों पर नियुक्तियां अनुबंध आधार पर होंगी। बैचवाइज भरे जा रहे इन पदों के लिए बीएड एवं टेट पास होना जरूरी है। टीजीटी आर्ट्स के 82, नॉन मेडिकल के 26 और मेडिकल के 80 पद ओबीसी कोटे से भरे जाने हैं। विभाग ने रोजगार कार्यालयों से ब्योरा मांगा है। 188 पदों के लिए होने जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य श्रेणी, आईआरडीपी और पूर्व…
Read Moreस्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स पलटी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा की शिवान पंचायत में शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया, जहां से छात्रों को रामपुर और शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैक्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पाटी जुब्बल…
Read More