स्कूल की रसोई में सिलेंडर फटा, 7 छात्र झुलसे

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के प्राथमिक स्कूल कोछड़ी की रसोई में रखे मिड डे मील सिलेंडर के ब्लास्ट होने से सात छात्र झुलस गए हैं। इसमें दो को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने हादसे की विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे। प्रबंधन ने स्कूल की सभी चाबियां बच्चों के पास दी थीं। छात्रों ने पहले स्कूल के कमरे खोले और उसके बाद रसोई का दरवाजा खोला। इसी दौरान…

Read More

स्कूली बच्चों से भरी ट्रैक्स पलटी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा की शिवान पंचायत में शुक्रवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी एक ट्रैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया, जहां से छात्रों को रामपुर और शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैक्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पाटी जुब्बल…

Read More

आखिर बच्चों के पास क्यों दी थी चाबी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्राथमिक स्कूल कोछड़ी में हुए दर्दनाक हादसे ने सरकारी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सब से पहला सवाल यह उठता है कि जब स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए अलग से कर्मचारी और रसोई घर है तो स्कूली बच्चों के पास चाबी क्यों दी गई। वहीं, बच्चों ने रसोई घर की चाबी निकाल कर रसोई घर क्यों खोला। क्या स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुबह आकर स्कूल में सफाई करने और रसोई घर में पानी भरने के लिए कहा था? ऐसे ही…

Read More

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सुलगी चिंगारी, प्रदर्शन

विश्वविद्यालय और प्रदेश भर के कॉलेजों में फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही धरने-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। चुनावी सीजन में लिए इस फैसले ने छात्र संगठनों को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। हालांकि, विवि के कुलपति सहित तमाम अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, मगर उनकी चुप्पी से साफ है कि फीस बढ़ेगी। कितनी बढ़ेगी, इस पर एचपीयू वेट एंड वाच की स्थिति बनाए हुए है। विवि प्रशासन छात्रों के विरोध की हद का अंदाजा लगाने के बाद…

Read More

नाशपाती और सेब के दाम गिरने से बागवान चिंतित

रोहडू। सेब सीजन शुरू होते ही नाशपाती के दाम गिर गए हैं। पांच दिन पूर्व तक मंडी में नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे थे। अब दामों में सात सौ रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं, सेब के दामों में भी कमी आई है। बागवानों को पांच दिन पूर्व तक रोहडू मंडी में नाशपाती के दाम एक हजार रुपये से 1300 रुपये तक मिल रहे थे। जो अब गिरकर चार सौ रुपये से अधिकतम छह सौ रुपये पर पहुंच गए हैं। दामों में आई भारी गिरावट से बागवान चिंतित…

Read More

कार खाई में गिरी, दो की मौत

ठियोग (रामपुर बुशहर) । ठियोग के साथ लगती छैला सड़क पर वीरवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई । हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है । हादसा ठियोग छैला सड़क पर खोल गली के पास हुआ । पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी संख्या नंबर एचपी 09सी 2135 छैला की ओर जा रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में कार में…

Read More

25 रुपये प्रति लीटर किए जाएं दूध के दाम

रामपुर बुशहर। किसान सभा ने क्षेत्र की मांगों को लेकर वीरवार को एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की गई। किसान सभा ने दूध के दाम 25 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की है। किसान सभा का आरोप है कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस कोई भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। आलम यह है कि क्षेत्र की दर्जनों सड़कें अभी भी पक्की नहीं हो पाई हैं। सरकारी विभागों में…

Read More

सीएम वीरभद्र के बचाव में उतरे ये चार बड़े मंत्री

सीएम वीरभद्र सिंह पर भाजपा के सीधे हमलों के बाद अब सरकार के चार कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री के बचाव में उतर आए हैं। पहली बार सारे वरिष्ठ मंत्रियों ने अपने सीएम का बचाव किया है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने साझा बयान जारी कर भाजपा के हमलों को दुर्भावना से ग्रस्त करार दिया। इन मंत्रियों ने कहा कि वीरभद्र सिंह पर व्यक्तिगत आक्रमण करना भाजपा…

Read More

ऐसा था बस हादसे का आंखों देखा मंजर

कढारघाट घाटी का नजारा खौफनाक था। ऊपर सड़क से बस खाई में गिरी और बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। बस के परखच्चे उड़ने से सवारियां दूर जा गिरी। ये इलाका सुनसान है। करीब आधे घंटे बाद लोग घटनास्‍थल पर पहंचे। नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था। केवल तीन-चार यात्री ही थे जो कराहकर अपने जिंदा होने का सुबूत दे रहे थे। बाकी यात्री सदमे और चोट से दम तोड़ चुके थे। समय-3.30 बजे, खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग भागते दौड़ते दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।…

Read More

ठियोग के पास एचआरटीसी बस लुढ़की, 55 लोग घायल

शिमला के  लगते ठियोग के पास मंगलवार सुबह एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 55 लोगों के घायल होने की सूचना है। इन्हें ठियोग के स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर है जिन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की ये बस जनाहन से शिमला की ओर आ रही थी। यह बस सुबह सात बजे जनाहन से शिमला के लिए रवाना होती है। बस में करीब 70 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क…

Read More