नशीली दवाओं के साथ तीन युवक गिरफ्तार

! राजधानी में गुड़गांव से लाकर प्रतिबंधित दवाओं को बेचा जा रहा है। शहर के युवा ही नशे का सामान बेचने वाले बन गए हैं। शनिवार रात को पुलिस ने आईजीएमसी और रामनगर से नशे का सामान जब्त किया है। पहला मामला लक्कड़ बाजार का है। यहां पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आईजीएमसी के पास एक गाड़ी से 122 बोतलें रेस्कॉफ बरामद की हैं। आरोपियों ने नशे की यह खेप डिक्की में छिपाकर रखी थी। पुलिस की एक टीम ने सड़क किनारे खड़ी मारुति कार में बैठे युवकों से…

Read More

एक साल बाद और भव्य दिखेगा संकटमोचन मंदिर

राजधानी शिमला के प्रवेश द्वार पर स्थित संकट मोचन मंदिर एक साल बाद नए रूप में नजर आएगा। जिला प्रशासन ने संकट मोचन मंदिर के विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। संकट मोचन मंदिर में पहाड़ी शैली के दो भव्य गेट, मेडिटेशन के लिए ध्यान कुटीर, सत्संग और भजन करने के लिए कीर्तन भवन, ट्रस्ट की बैठकें आयोजित करने के लिए मीटिंग हाल और तीन मंजिला पार्किंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। एसडीएम शिमला (ग्रामीण) जीएस नेगी ने बताया…

Read More

हिमाचल के किसानो से दिल्ली में आढ़तियों की खुली लूट !

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के किसानो से दिल्ली में  आढ़तियों की खुली लूट ! प्रदेश के किसानो ने इंडियन बुलेटिन न्यूज़ को बताया है कि इन दिनों दिल्ली की मंडियों में जब टमाटर की बोलिया लगती है तो किसानो के सामने ही आढ़ती उनकी आँखों में धूल झोंक रहे है ! यदि प्रति करेट 700 रूपये तय मूल्य पर बिकी हो तो बाद में किसानो का बिल 630 रूपये प्रति करेट ही दिया जा रहा है ! इस प्रकार 70 रूपये प्रति करेट आढ़तियों द्वारा गबन किया जा रहा…

Read More

आज नहीं मिलेगी पानी की सप्लाई

राजधानी के कई इलाकों में रविवार को पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। बारिश की वजह से पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है। शनिवार को गिरि पेयजल योजना में दिन के समय पंपिंग नहीं हो सकी। अश्वनी खड्ड में भी बार-बार पंपिंग प्रभावित हुई। शनिवार शाम को नगर निगम ने चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई नहीं दी। टुटू, बालूगंज, समरहिल, पांजडी, ओल्ड बैरियर और चौड़ा मैदान के आसपास पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इन क्षेत्रों में रविवार को पानी की सप्लाई देने का नगर निगम ने दावा…

Read More

ऑनलाइन करें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने वर्ष 2013-14 में मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2013-14 में मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं में आवेदन करने से चूके छात्रों को एक और मौका दिया है। छात्रों के पास आवेदन करने को 31 जुलाई तक समय है। आवेदन डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग), स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना (सामान्य वर्ग), ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना (अनुसूचित जनजाति), इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजनाओं के…

Read More

गोलमाल! हिमाचल में 30 सड़कों के सैंपल फेल

प्रदेश में 30 सड़कें लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों को नए सिरे से बनानी पड़ सकती हैं। इनके सैंपल फेल हो चुके हैं। इनमें तारकोल की मात्रा तय प्रतिशत से कम पाई गई है। इससे ये बारिश में उखड़ सकती हैं। ठेकेदारों ने पैसा कमाने के चक्कर में तारकोल और अन्य सामग्री की मात्रा कम डाली थी। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। विजिलेंस ने सड़कों के सैंपल फोरेंसिक लैब में जांच को भेजे थे। फोरेंसिक लैब के सूत्रों के अनुसार इन सड़कों के सैंपल फेल…

Read More

गॉटन कैसल: अग्निकांड का रहस्य खोज रही सीबीआई

गॉटन कैसल अग्निकांड मामले की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। 110 साल पुराना यह भवन इसी साल जनवरी माह में राख हो गया था। इस भवन में आग लगने के पीछे कई तरह की बातें उठ रही थीं। सीबीआई ने इसी पर प्रारंभिक जांच शुरू की है। इसके लिए ब्यूरो ने कुछ खुफिया सूचनाएं एकत्र कर ली हैं। कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि शनिवार को सीबीआई की एक टीम ने इस जले भवन का मुआयना किया। इस अवसर पर कुछ कर्मचारियों से…

Read More

एमसी, सरकार की लड़ाई में टूटा शिमला का ये सपना?

नगर निगम और सरकार के विवाद में करोड़ों का प्रोजेक्ट पिट गया है। राजधानी में 24 घंटे पीने का पानी और हर घर का सीवरेज कनेक्शन से जुड़ने का सपना टूट गया है। केंद्र सरकार ने नगर निगम के वाटर एंड सीवरेज प्रोजेक्ट को रद कर दिया है। करीब 307 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र ने नगर निगम को करीब 23 करोड़ रुपये जारी भी किए हैं। जेएनएनयूआरएम की इस योजना को रद करने का फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार ने अब नगर निगम से 23 करोड़ की…

Read More

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील के अंतर्गत रतनाड़ी पंचायत की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि 18 जुलाई की रात फागु निवासी राहुल उसे रतनाड़ी पंचायत के गांधीनगर से बहला फुसलाकर शिमला अपने क्वार्टर ले गया। युवक ने क्वाटर में उसके साथ शादी का झांसा देकर दो दिन…

Read More

विनोद कुमार चौहान सम्मानित

शिमला। उपायुक्तदिनेश मल्होत्रा ने गांव टिक्कर (डिसवानी) डाकघर व तहसील चिड़गांव को साहसिक कार्य के लिए शिमला में सम्मानित किया। विनोद कुमार ने अपने ही गांव के मदन सिंह के घर में आग लगने पर अपनी जान को जोखिम में डालकर अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई। उपायुक्त ने बताया कि विनोद कुमार चौहान ने 17 जनवरी 2013 को भी ग्राम पंचायत कलौटी के बठुआ गांव में लगी भीषण आगजनी की घटना में कई घरों को जलने से बचाया। इसके बाद 20 मार्च…

Read More