घटे सीमैंट के दाम, मगर फिर भी घर बनाना महंगा

शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनीषा नन्दा की अध्यक्षता में प्रदेश की 3 अग्रणी सीमैंट कंपनियों एस.सी.सी. लिमिटेड, जे.पी. सीमैंट तथा अम्बुजा सीमैंट के प्रतिनिधियों के साथ खुले बाजार में कीमतों की बढ़ौतरी के मामले पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने यहां कहा कि सरकार के प्रयासों से सभी तीनों मुख्य सीमैंट कंपनियों ने खुले बाजार में प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर हाल ही में सीमैंट के मूल्यों में 5 रुपए…

Read More

महिला की दुकान में घुसकर कर दी पिटाई

शिमला :कृष्णा नगर में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ओल्ड स्लाटर हाऊस कृष्णा नगर की रहने वाली निर्मला ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कृष्णा नगर में उसकी अपनी दुकान है। शनिवार को 5 बजे के करीब अंकुश नामक व्यक्ति उसकी दुकान में घुसा और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके बाद उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

अब डाक्टर बनने का सपना हुआ महंगा

शिमला: प्रदेश में डाक्टर बनने का सपना पाले छात्रों को जोर का झटका लगने वाला है। सरकार इस क्षेत्र की फीस दोगुनी  करने जा रही है जिससे निम्र व मध्यम वर्ग के छात्रों  को निराशा हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में एमबीबीएस की पढ़ाई अब महंगी हो जाएगी। इसके तहत आईजीएमसी शिमला और टीएमसी. कांगड़ा की फीस में लगभग दोगुना तक फीस बढ़ौतरी का प्रस्ताव है। इस तरह सरकारी क्षेत्र में चल रहे मैडीकल कालेजों की फीस राज्य में खुल रहे नए मैडीकल कालेजों के बराबर होगी यानी आईजीएमसी शिमला व…

Read More

केन्द्रीय मंत्री नड्डा 4 दिवसीय हिमाचल दौरे पर

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के 4 दिवसीय हिमाचल प्रवास को देखते हुए फिर सियासत गरमा गई है। उनका यह दौरा 3 संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा एवं मंडी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में भाग लेने के अलावा संसदीय क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। पहले उन्होंने अपने प्रवास के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र को चुना और अब वे शेष 3 संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री…

Read More

आरोप साबित करे धूमल राजनीति से लूंगा सन्यास : सुक्खू

शिमला: भूमि खरीद मामले में न्यायिक जांच करने की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मांग पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुप्पी तोड़ दी है। सुक्खू ने धूमल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि धूमल उन पर लगाए गए जमीन के बेनामी सौदों के आरोप को सिद्ध करें। अगर धूमल आरोप साबित कर देते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे अन्यथा आरोप झूठे निकलने पर धूमल राजनीति से तुरंत संन्यास ले लें। सुक्खू ने कहा कि 10 साल मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति से इस तरह…

Read More

नगर निगम ने की वायदा खिलाफ करना होगा इंतज़ार

शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में नगर निगम 15 सेरूटीन सप्लाई देने के अपने वायदे से एक फिर पलट गया है। आम जनता को अभी नियमित पानी की आपूर्ति के लिए और इंतजार करना होगा। निगम की इस वायदा खिलाफी का खमियाजा शहर की आम जतना को भुगतान पड़ेगा। जबकि प्रशासन ने दावा किया था कि 15 अक्तूबर से शहर में पानी की राशनिंग खत्म कर दी जाएगी और आम जनता को रूटीन में सप्लाई दी जाएगी लेकिन निगम ने जनता को एक बार फिर गुमराह किया है निगम की इस वायदा…

Read More

मेरी चिंता छोड़ अपने घर को संभालें सत्ती : वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को उनकी चिंता करने की बजाय अपने घर को संभालना चाहिए। उन्होंने सत्ती को सलाह दी कि वे अपने विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में भेजें, क्योंकि उनकी कुर्सी भी अब जाने वाली है। प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ती को दिन में सपने देखना बंद करने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जिस तरह के शगूफे छोड़ रही है, उससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनको…

Read More

पुलिस के सामने SFI-ABVP में फिर हुई भिड़ंत

> शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच लड़ाई का सिलसिला खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को एसएफआई व एबीवीपी के बीच फिर से हुई लड़ाई में 5 छात्र घायल हो गए। छात्रों के बीच हुई झड़प का यह मामला समरहिल चौक पर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सामने आया। सूचना के अनुसार जब सभी छात्र विश्वविद्यालय में प्रवेश कर रहे थे तो दोनों गुटों के छात्र पहले से ही चौक पर हमले करने की फिराक में बैठे हुए थे और कुछ ही समय में एकदम…

Read More

कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

शिमला (वीरेन्द्र खागटा)   हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 150 पदों को भरने की अनुमति प्रदान की। इसके तहत वन विभाग में अनुबंध आधार पर बहुउद्देश्यीय कामगारों के 108 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की। उच्च शिक्षा विभाग में कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 8 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में वैटर्नरी अधिकारी के 7 पद तथा नगर निगम शिमला के अन्तर्गत कृष्णानगर स्थित आधुनिक बूचड़खाने…

Read More

हिमाचल सरकार अब शौर्य पुरस्कार विजेता को देगी एक मुश्त 30 लाख

शिमला:(वीरेन्द्र खागटा )  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दिए जाने वाले वित्तीय लाभों को संशोधित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत प्रदेश में परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुदान राशि को 25 बढ़ाकर 30 लाख रुपए एकमुश्त किया गया है। इसी तरह वार्षिक भत्ते को 1.25 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया गया है। इसके साथ ही महावीर चक्र विजेताओं को मिलने वाले एकमुश्त अनुदान को 15 से बढ़ाकर 20 लाख रुपए तथा वार्षिकी को 1 लाख से बढ़ाकर 2…

Read More