विभिन्न श्रेणियों में इतने पद भरने जा रही सरकार शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) राज्य सरकार ने ‘भू-अभिलेख नियमावली’ में संशोधन कर प्रत्येक 6 पटवार वृत्तों पर 1 कानूनगो वृत्त सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश में कानूनगो के 154 पद सृजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में रैवेन्यू रिकार्ड रूम्स को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के 148 पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों में अलग-अलग…
Read MoreCategory: Shimla
नगर निगम शिमला की 1000 लोगों पर गाज, जानिए क्या है कसूर
शिमला: प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले राजधानी के 1000 उपभोक्ताओं को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। निगम ने सैक्शन 124 के अंतर्गत डिफाल्टरों पर यह कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा वर्ष 2014-16 तक के सम्पत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी के तहत निगम ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर के कुल अढ़ाई हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टैक्स का भुगतान…
Read MoreTB के मरीजों के लिए बहुत बड़ी राहत, पढ़ें यह खबर
शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की खबर है। बताया जा रहा है कि जो मरीज टी.बी. की चपेट में आए हैं उन्हें अब कम दवाइयां खानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने 4 की जगह अब 2 दवाइयां मरीजों को देनी शुरू कर दी हैं। इससे पहले टी.बी. के मरीजों को सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही डॉट्स सैंटर में दवाई मिलती थी लेकिन अब ये दवाइयां मरीज को हर रोज दी जाएंगी, वह भी कम मात्रा में होंगी। एफ.डी.सी. (फिक्स्ड डोज कॉमिनेशन) सिस्टम…
Read Moreइंदौरा कालेज में जूडो प्रतियोगिता शुरू
इंदौरा(आशीष शर्मा): हिमाचल प्रदेश विध्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में जारी 3 दिवसीय (पुरुष एवं महिला) अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने किया । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 कालेजों से कुल 128 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिनमें 65 छत्राएं व 63 छात्र हैं। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य अनिल रत्न वर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ी नियमों का पालन करें व खेल को खेल की भावना से खेलें । उन्होंने स्थानीय कालेज के सभी छात्र-छात्राओं…
Read Moreझूठी बयानबाजी कर रही भाजपा : मंत्री
शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार एवं झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए रणनीति बनाने और झूठी बयानबाजी करने में जुटी है। दोनों मंत्रियों ने यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सरकार को अस्थिर करने के पीछे भाजपा के नेताओं की कुंठा नजर आती है। दोनों मंत्रियों ने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश…
Read Moreग्रामीणों ने रात 11 बजे खनन माफिया पर बोला धावा
रोहड़ू: पब्बर नदी में अवैध खनन रोकने के लिए मैहंदली के पास सोमवार रात ग्रामीणों ने खनन माफिया पर धावा बोला तथा माफिया के वाहनों को रोका। यह वाकया रात 11 बजे का है तथा ग्रामीणों ने रात 11 बजे जब इसकी सूचना रोहड़ू पुलिस को दी तो पुलिस इसमें कोई भी गंभीरता न दिखाते हुए 2 बजे घटनास्थल पर पहुंची तथा तब तक अवैध खनन करने वाले वाहन मौके से निकल चुके थे व एक ही एल. एंड टी. मौके पर थी। पंचायत प्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य कैलाश चौहान…
Read Moreपंजाब और कश्मीर के बाद अब हिमाचल में मिला भारत विरोधी संदेश लिखा गुब्बारा
शिमला: (वीरेन्द्र खागटा ) भारत को गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी के उर्दू में लिखे संदेश वाला एक गुब्बारा मंगलवार को कांगड़ा जिले के टिब्बा गांव में एक खेत में मिला। एएसआई देवानंद ने बताया कि रमेश कुमार नामक व्यक्ति आज सुबह जब अपने खेत पर गया तो वहां उसे यह गुब्बारा मिला। उसने इंदोरा पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उर्दू में लिखे इस संदेश में कहा गया है कि भारत को गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। यह संदेश एक कपड़े के टुकड़े पर लिखा है जो इस गुब्बारे…
Read Moreबस के नीचे आने से महिला की मौत, पति घायल
रामपुर बुशहर: मिनी सचिवालय के सामने बस के टायर के नीचे आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक उसके पति को गहरी चोट आई है। घायल का खनेरी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दुर्घटना का शिकार हुई महिला रामपति पत्नी विद्यासागर गांव रचोली तहसील रामपुर की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नी सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे रामपुर के समीप रचोली से खोपड़ी मंदिर दर्शन के लिए बाइक पर जा रहे थे। यह हादसा मुख्य बाजार के साथ मिनी सचिवालय के समीप हुआ। बाइक…
Read Moreकर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का बड़ा तोहफा
शिमला ( वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल सरकार ने चार लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दिया है। सोमवार को सरकार ने छह फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा डीए अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा। सरकार ने महंगाई भत्ता 119 से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया गया है। ये 1 जनवरी 2016 से देय होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने सोमवार को बढ़ा महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य…
Read Moreहिमाचल में खनन के लिए पट्टे पर नहीं मिलेगी सरकारी भूमि : अग्निहोत्री
शिमला ( वीरेन्द्र खागटा )प्रदेश में औद्योगिक निवेश को और अधिक बढ़ाने के लिए बद्दी में सरकार इनवेस्टर मीट करने जा रही है। संभावित है कि इसी साल अक्तूबर या नवंबर महीने में यह आयोजन होगा। खनन करने को किसी को भी अब सरकारी जमीन पट्टे पर नहीं दी जाएगी।निजी भूमि पर खनन करने के लिए मंजूरी लेनी पड़ेगी। अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने विभिन्न कमेटियां गठित की हैं। सरकारी जमीन पर खनन के लिए टेंडर और नीलामी दोनों किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में…
Read More