मनरेगा को मोदी सरकार कर रही है कमजोर : सुख्खू

शिमला  :   कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार से मनरेगा के तहत मजदूरों को मिलने वाली राशि का भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके बजट को भी पहले से काफी कम कर दिया है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वे इस योजना के प्रति सजग रहें और प्रदेशवासियों को भी सचेत करें। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पूर्व यूपीए सरकार की…

Read More

हिमाचल में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

 शिमला प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 83 रुपये सस्ता हो गया है। फरवरी महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 628 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 190.27 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट का साढ़े सात रुपये शुल्क भी चुकाना पड़ेगा। फरवरी महीने में योजना से नहीं जुड़ने वालों को 635.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। उधर,…

Read More

विधायक को स्कीमे बनवाने के लिए उपलब्ध करवानी होगी निशुल्क निजीभूमि

शिमला हिमाचल में विधायक प्राथमिकता स्कीमें अब मुफ्त की जमीन पर ही बनेंगी। प्रदेश सरकार ने विधायकों से अनुरोध किया है कि वे एमएलए प्राथमिकता के तहत आगामी वित्त वर्ष के लिए केवल उन्हीं योजनाओं के प्रस्ताव भेजें, जिनके लिए मुफ्त में निजी जमीन मिलेगी। विधायकों को दो टूक कहा है कि राज्य सरकार विधायक प्राथमिकता योजनाओं की अधिग्रहण लागत नहीं देगी। सरकार ने आगामी वार्षिक बजट के लिए विधायकों से सड़क, लघु सिंचाई और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए दो-दो प्रस्ताव मांगे हैं। हिमाचल सरकार के योजना विभाग ने…

Read More

खनेरी अस्पताल मामले में जाँच दल ने किया एक और खुलासा

रामपुर उपमंडल के खनेरी में सरकारी डॉक्टर की लापरवाही से पथरी के मरीज की मौत के मामले में सोमवार को जांच टीम ने एक और खुलासा किया है। निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद जिस मरीज की मौत हुई थी, उसे बेहोश भी एक और सरकारी डॉक्टर ने किया था। निजी अस्पताल के रिकॉर्ड से साफ हो गया है कि डॉ. राजेश्वर ने ऑपरेशन किया जबकि डॉ. सुभाष ने मरीज को बेहोश किया था। लिहाजा, पुलिस ने डॉ. राजेश्वर के बाद अब डॉ. सुभाष के खिलाफ भी धारा…

Read More

पीलिया मामले में एस आई टी की जाँच में हुआ खुलासा, ठेकेदार ने किया गुमराह

शिमला : राजधानी में सरकार की नाक के नीचे लापरवाही चलती रही और सरकार सोई रही। अश्विनी खड्ड पेयजल योजना में न जाने कब से मल्याणा सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का गंदा पानी रिस कर मिलता रहा लेकिन किसी को कानोंकान भनक नहीं लगी।   पुलिस की एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ कि सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट का ठेकेदार प्लांट संचालन के लिए सालाना डेढ़ करोड़ रुपए हासिल करता था लेकिन उसमें से 10 लाख रुपए भी प्लांट पर खर्च नहीं किए जाते थे। हैरानी इस बात की है कि ठेकेदार अक्षय…

Read More

पीलिया प्रभावित क्षेत्रो में तीन माह का पानी बिल माफ़

पीलिया प्रभावित क्षेत्रो में तीन माह का पानी बिल माफ़

शिमला :  राजधानी के पीलिया प्रभावित क्षेत्रों की आम जनता को 3 महीने का पानी बिल नहीं देना होगा। नगर निगम सदन ने पिछले 3 महीने यानी अक्तूबर से दिसम्बर तक के पानी के बिल को माफ करने का प्रस्ताव बुधवार को पारित किया। छोटा शिमला वार्ड के पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने सदन में बिल माफ करने के मामले को प्रमुखता से उठाया। पार्षद ने कहा कि पीलिया से आम शहरवासी दहशत में आ गए हैं, ऐसे में दूषित व सीवरेज वाला पानी का बिल जनता बिल्कुल भी नहीं देगी।…

Read More

शिमला में 29 जनवरी को लगेगी पासपोर्ट अदालत

शिमला: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रेलवे बोर्ड बिल्डिंग दि माल शिमला में पासपोर्ट अदालत का आयोजन होगा। यह अदालत 29 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिमला प्रवीण मोहन सहाय ने बताया कि जिन आवेदकों ने पासपोर्ट सेवा केंद्र मुकुंद काम्पलैक्स पंथाघाटी में 31 जनवरी 2015 तक पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, उन्हें पासपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं, ऐसे आवेदक स्वयं/अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। मोहन सहाय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पासपोर्ट…

Read More

चम्बा बॉर्डर पर आईटीबीपी तैनात करने का मामला केंद्र सरकार से पुन: उठाया जाएगा : CM वीरभद्र

चम्बा बॉर्डर पर आईटीबीपी तैनात करने का मामला केंद्र सरकार से पुन: उठाया जाएगा : CM वीरभद्र

शिमला: पहाड़ी राज्य हिमाचल के सबसे संवदेनशील माने जाने चम्बा बॉर्डर पर आईटीबीपी तैनात करने का मामला केंद्र सरकार से पुन: उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि वह इस संदर्भ में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय राज्य है लेकिन प्रदेश से लगती सीमा पठानकोट में सामने आए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत कई…

Read More

पंचायत प्रधान के बेटे की संदिग्ध मौत

ठियोग: ठियोग उपमंडल के बलग में चल रहे जिला स्तरीय एकादशी मेले में बुधवार सुबह पुलिस को एक युवक घायल अवस्था में मिला। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग जे जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान स्थानीय बलग पंचायत के प्रधान सीता राम पथिक के सबसे छोटे बेटे कुनाल पथिक (25) के रूप में हुई है। युवक सोलन में एक कॉल सैंटर में जॉब करता था। युवक एकादशी मेले के लिए घर आया हुआ था। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक बुधवार…

Read More

चुनाव को पड़ोसी राज्य से आएगी ईवीएम

शिमला: प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पड़ोसी राज्यों से ईवीएम मशीन को मंगवाया जाएगा यानी नगर पंचायत व नगर परिषद चुनाव में ईवीएम का ही प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।   ईवीएम को पड़ोसी राज्य से लाने और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को उठानी होगी जबकि बजट का प्रावधान निर्वाचन आयोग की तरफ से किया जाएगा। आयोग के इन आदेशों के बाद…

Read More