कोर्ट की अवमानना करने पर HPU रजिस्ट्रार निलंबित

शिमला: प्रदेश हाईकोर्ट ने कोर्ट के आदेशों की अक्षरश: अनुपालना न करने पर हि.प्र. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. पंकज ललित को निलंबित करने के आदेश जारी किए। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे से ही उक्त अधिकारी रजिस्ट्रार का कार्य करना बंद करें। न्यायाधीश राजीव शर्मा व न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने अदालती आदेशों की हो रही अवमानना पर कड़ा संज्ञान लते हुए उपरोक्त आदेश पारित किए। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार सहित सरकार के अधीन…

Read More

अदालती केसों को विपक्ष नहीं उठा सकता: बुटेल

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा है कि अदालती केसों को विपक्ष विधानसभा में उठा नहीं सकता है क्योंकि कानून व नियम इसकी अनुमति नहीं देता है। बुटेल ने आज यहां विशेष भेंट में बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 5 दिनों का सत्र 30 नवम्बर को धर्मशाला में शुरू होने जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ दर्ज केसों को विपक्षी दल भाजपा द्वारा सदन में उठाने की कोशिश की जाएगी, उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि…

Read More

दोस्त ने दोस्तों से ही ठगे 3 लाख

शिमला: राजधानी में 2 दोस्तों के साथ उनके ही एक दोस्त ने 3 लाख की ठगी कर दी। शातिर दोस्त ने निजी कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर दोस्तों के साथ यह ठगी की, ऐसे में ठगी का शिकार हुए मेघ सिंह निवासी धर्मपुर ने पंकज कुमार नामक युवक के खिलाफ सदर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है।   पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक मेघ सिंह व मोहित रावत 3 साल से अच्छे दोस्त हंै। इसी बीच मोहित रावत के दोस्त पंकज कुमार ने उन…

Read More

एसआईटी गठन के बाद धूमल परिवार ने खोया आपा

शिमला: आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी और आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए गलत कार्यों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के बाद धूमल परिवार आपा खो बैठा है। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त बयान में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अरुण धूमल की तरफ से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मनी लाड्रिंग से संबंधित बयान पर आपत्ति जताई।   उन्होंने कहा कि एसआईटी को 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है जिससे विचलित होकर…

Read More

पुलिस जवान की गुंडागर्दी, स्टूडैंट किया लहूलुहान

शिमला: मालरोड पर पुलिस कांस्टेबल ने बेहवजह प्रदेश विश्वविद्यालय के एक छात्र को बेरहमी से पीट डाला। इसके चलते चौपाल कुपवी शेरटी निवासी नरेश दास्टा को मुंह और सिर पर चोटें आई हंै, ऐसे में गुस्साई भीड़ ने मालरोड स्थित रिपोर्टिंग रूम का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ करीब आधा घंटा नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की।   मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी राजेंद्र कुमार और रामलाल बंसल मौके पर पहुंचे लेकिन गुस्साई भीड़ शांत नहीं हुई और संबंधित कर्मचारी…

Read More

महम्मदा मामले में सच जानने शिमला आएंगे अब्दुल

शिमला: पाकिस्तानी उच्चायोग के कानूनी सलाहकार अब्दुल रहमान मशोबरा के नारी सेवा सदन में रह रही महिला महम्मदा से मुलाकात के लिए फिर शिमला आएंगे। 22 नवम्बर को वह उमंग फाऊंडेशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के साथ नारी सेवा सदन का दौरा करेंगे। अजय श्रीवास्तव के अनुसार असंतुलित दिमागी हालत वाली यह महिला खुद को पाकिस्तान के जिला गुजरात का निवासी बताती रही है।   उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग के कानूनी सलाहकार ने अपने नए कार्यक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 2 सप्ताह पूर्व भी अब्दुल रहमान महम्मदा…

Read More

सोसायटी बनाकर इंश्योरैंस के नाम पर ठगे सवा 2 लाख

नाहन/सराहां: पच्छाद क्षेत्र में एक सोसायटी बनाकर क्षेत्र के भोले भाले लोगों से इंश्योरैंस के नाम पर 2 लाख 27 हजार रुपए की ठगी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। 2 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस में अलग-अलग मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार पहले तो एक सोसायटी का गठन किया गया और बाद में स्थानीय लोगों को बेहतर भविष्य के लिए इंश्योरैंस पॉलिसी लेने के  लिए फंसाया गया। पुलिस ने मिली शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।…

Read More

वीरभद्र पर मनमोहन सरकार के समय बना मामला : श्रीकांत

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पूर्व मनमोहन सिंह सरकार के समय भ्रष्टाचार का मामला बना है। उन्होंने कहा कि उस समय बने इस मामले पर सीबीआई ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूर्व सरकार के समय ही दिल्ली हाईकोर्ट में गया। उन्होंने कहा कि आज जब भ्रष्टाचार के खिलाफ  कार्रवाई हो रही है तो प्रदेश सरकार की बौखलाहट चरमसीमा पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश में खोखली हो चुकी है। इसके विपरीत…

Read More

नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे वीरभद्र

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 20 नवम्बर को बिहार में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसमें नीतीश कुमार फिर से अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 19 नवम्बर को शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे तथा 20 नवम्बर को नई दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे।   उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनको टैलीफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से…

Read More

विस चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी ‘आप’ : कालरा

शिमला: प्रदेश में हाल ही में होने वाले स्थानीय निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपने उम्मीदवारों को खड़ा नहीं करेगी लेकिन स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को पार्टी का समर्थन मिलता रहेगा। वहीं पार्टी पंजाब व हिमाचल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी जरूरी उतारेगी।   बुधवार को शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के हिमाचल सह प्रभारी हर्ष कालरा ने कहा कि पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में हिमाचल में उभरेगी और पंजाब में जिस तरह के…

Read More