हमीरपुर/बिझड़ी। जिला हमीरपुर में पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। रविवार सुबह रिक्त पदों के लिए मतदान करवाया तथा शाम के समय मतगणना का कार्य पूरा हुआ। वार्ड सदस्य पदों के परिणाम छह बजे से पहले घोषित हो चुके थे। समताना पंचायत में उप प्रधान के पद का परिणाम सात बजे के करीब घोषित किया गया। जिला के विभिन्न विकास खंडों में पंचायत उप प्रधान के एक पद, वार्ड सदस्यों के सात पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया आयोजित की…
Read MoreCategory: Himachal News
सड़क उद्घाटन में नहीं बुलाए सांसद
सोलन। सड़क उद्घाटन पर न बुलाए जाने पर लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप खफा हो गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट किया है। रविवार को सोलन क्षेत्र के देवठी के समीप बेरठी-मनलोग कलां सड़क का उद्घाटन किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, परंतु सड़क उद्घाटन में सांसद वीरेंद्र कश्यप को नहीं बुलाया गया। सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार जो भी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बननी है। उसमें स्थानीय…
Read Moreकेंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का होगा विरोध : राणा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एटक राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जन विरोधी नीति का विरोध किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों ने कई बार मांगों बारे ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एटक राज्य उपाध्यक्ष रविवार को रामपुरघाट स्थित जीत सिंह किसान फार्म हाउस में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा, उपाध्यक्ष जीत सिंह सैनी एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने कहा कि ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों को…
Read Moreमनसा, कुलदीप या कर्ण, किसकी खुलेगी किस्मत?
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिवाली से पहले नई ताजपोशियां कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के भीतर चर्चा है कि ऊना से कुलदीप कुमार और करसोग से मनसा राम जैसे वरिष्ठ विधायकाें को कोई पद मिल सकता है। ये चाहे कैबिनेट रैंक के समकक्ष कोई पोस्ट हो या मुख्य संसदीय सचिव का पद। कुल्लू जिला के कोटे से इस बार बंजार के विधायक कर्ण सिंह की भी किसी न किसी पद पर नियुक्ति हो सकती है। पार्टी सूत्र कहते हैं कि कुलदीप कुमार का नाम मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पद के…
Read Moreरूसा प्रणाली विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़
मंडी। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। इसमें शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण, छात्र आंदोलन में छात्राओं की भूमिका तथा बस किराया वृद्धि के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया कि सोमवार को बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। 12 नवंबर को सरकार की छात्र और शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध में शिमला में राज्यस्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। जिला सम्मेलन के समापन पर नौजवान सभा के अध्यक्ष सुनील बरवाल ने कहा कि आज…
Read Moreक्या समस्या है, पता लगाएगा कांग्रेस विचार विभाग
मंडी। कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन प्रो. एनके सिंह ने कहा कि पार्टी विचार विभाग बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ शीघ्र प्रदेश में चार मुद्दों पर अलग-अलग राज्यस्तरीय सेमिनार आयोजित करने जा रहा है। इन सेमिनारों को आयोजित करने का मकसद कांग्रेस पार्टी की जड़ों को और ज्यादा मजबूत करना है। प्रो. एनके सिंह ने रविवार को मंडी जिला कांग्रेस पार्टी भवन में आयोजित 12 जिलों के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ समन्वयकों की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के इस विभाग का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना ही नहीं है, बल्कि पार्टी…
Read Moreट्रक-कार में टक्कर, छह घायल
बिलासपुर। शहर में कालेज चौक से कुछ आगे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर के समय एक ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से चार को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कालेज चौक से कुछ आगे आईपीएच व विद्युत बोर्ड के कार्यालय के पास एनएच-21 पर रविवार दोपहर के समय एक कार व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार…
Read Moreमोरठू पंचायत में 75 प्रशित मतदान
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत मोरठू में जिला परिषद चुनावों के लिए 75 प्रतिशत मतदान हुआ। इस पंचायत के कुल पांच वार्डों में 529 मतदाताओं में से 336 ने मतदान किया। यहां पर पांच पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे। इसमें मोरठू वार्ड में जिला परिषद चुनावों के लिए 33 पुरुष और 31 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। खवाड़ा वार्ड में 34 पुरुष और 28 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। भाटी वार्ड में 35 पुरुष और 23 महिलाओं ने वोट डाले। जिला वार्ड में 25 पुरुष 34 महिला मतदाताओं ने वोट…
Read Moreविभिन्न पंचायतों को मिले नए प्रतिनिधि
सिहुंता (चंबा)। मोरठू पंचायत के प्रधान पद पर हुए उप चुनाव में विक्रम सिंह ने 71 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 377 में से 214 मत हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 143 मत मिले, जबकि तीसरे प्रत्याशी सुदर्शन को मात्र 13 मत मिले। मोरठू वार्ड में 68, खवाड़ा वार्ड में 79, भाटी वार्ड में 70, जल्यूं वार्ड में 66, भटलाड़ी वार्ड में 84 मत पड़े। मोरठू पंचायत में कुल 529 में 377 मत पड़े। इनमें पुरुषों ने 199 और महिलाओं ने 178 मत डाले। कुल…
Read Moreदुकानें न लगाने के निर्णय पर भड़के
चंबा। दशहरे के उपलक्ष्य पर चौगान में दुकानें न लगाने के नगर परिषद के निर्णय से शहर के साथ बाहरी राज्यों को भी निराशा हुई है। रामलीला क्लब ने नगर परिषद के व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्णय का विरोध किया है। इसके साथ ही इस फैसले पर चंबा प्रोग्रसिव काउंसिल ने भी रोष प्रकट किया है। प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक में उपस्थित रामलीला क्लब के प्रधान दिनेश महाजन ने बताया कि हर वर्ष दशहरे के उपलक्ष्य में चौगान नंबर दो में दुकानें लगाई जाती थीं। इससे जिला के…
Read More