मोरठू पंचायत में 75 प्रशित मतदान

सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत मोरठू में जिला परिषद चुनावों के लिए 75 प्रतिशत मतदान हुआ। इस पंचायत के कुल पांच वार्डों में 529 मतदाताओं में से 336 ने मतदान किया। यहां पर पांच पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे। इसमें मोरठू वार्ड में जिला परिषद चुनावों के लिए 33 पुरुष और 31 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। खवाड़ा वार्ड में 34 पुरुष और 28 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। भाटी वार्ड में 35 पुरुष और 23 महिलाओं ने वोट डाले। जिला वार्ड में 25 पुरुष 34 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। भटलाड़ी वार्ड में 45 पुरुष और 48 महिला वोटर ने मतदान का प्रयोग किया। इसकी जानकारी पंचायत सचिव आलमदीन ने दी। उधर, समोट पंचायत में साढ़े 46 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां के नौ वार्डों में कुल 2263 के करीब मतदाता हैं। इसमें से एक हजार 54 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 525 महिला और 529 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। इस पंचायत के समोट कस्बा वार्ड में कुल 200 वोट में से 85 वोट पड़े हैं। इसमें 49 पुरुष और 36 महिलाओं ने मतदान किया। नघोग व भटका वार्ड में कुल 650 वोट हैं। इसमें से 292 वोट पड़े। इसमें 150 महिलाओं और 142 पुरुषों ने मतदान किया। डेंठा अधवाड़ में कुल 461 वोट हैं। इसमें 276 मतदान हुए, जिसमें 156 महिला मतदाता और 120 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। समोट व हार वार्ड में 519 में से 213 वोट कास्ट हुए। इसमें 93 महिला और 120 पुरुषों ने मतदान किया। डुखर-घरोटी वार्ड में कुल 433 मतदाताओं में से 188 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 98 पुरष और 90 महिलाओं ने मतदान किया। यह जानकारी प्रजेंटिंग आफिसर संजय महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

Related posts