केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का होगा विरोध : राणा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एटक राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जन विरोधी नीति का विरोध किया जाएगा। ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों ने कई बार मांगों बारे ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एटक राज्य उपाध्यक्ष रविवार को रामपुरघाट स्थित जीत सिंह किसान फार्म हाउस में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संबोधित कर रहे थे।
राज्य उपाध्यक्ष इंद्र राणा, उपाध्यक्ष जीत सिंह सैनी एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह काहलों ने कहा कि ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संगठनों को मांगों और दिक्कतों बारे अवगत करवाया है। केंद्र एवं राज्य सरकारें महंगाई, भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 11 करोड़ लोग बेरोजगार हैं लेकिन वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है। देश में मंदी से लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। मजदूर वर्ग तक बढ़ती महंगाई एवं आर्थिक मंदी से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में श्रम कानून का पालन नहीं हो रहा है। मजदूरोें की न्यूनतम मानदेय 10 हजार हो, मिड-डे भोजन और वाटर गार्ड को स्थायी नियुक्ति मिले। राज्य की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। एटक मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा।
इस मौके पर एटक प्रदेश महासचिव सरवन सिंह, जागर सिंह कपूर, जोगिंद्र पाल चौधरी, हरदीप सैनी, प्रदीप राणा, रजनीश भारद्वाज, रती राम छाजटा, मदन लाखीवाल, बुद्धि राम, रफाकत अली, दुग्गल चौधरी, श्रीकांत गुप्ता, अली हसन, रण सिंह, बशीर मोहम्मद, रमेश मामा, दर्शन सिंह, पंकज तोमर, संत राम, धनी राम, गुमान सिंह, राजेंद्र तोमर, सुंदर शर्मा, अमरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, प्रवीण शर्मा, विजय कुमार, सूरत सिंह एवं रमेश कुमार समेत एटक जिला इकाई पदाधिकारी एवं पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद थे।

Related posts