होली-उतराला सुरंग की उम्मीद जगी

भरमौर (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भरमौर-होली क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को होली-उतराला बाया चमुंडा सुरंग निर्माण की मांग पूरी होने की उम्मीद जगने लगी है। इस सुरंग निर्माण से जहां भरमौर-कांगड़ा की दूरी कम हो जाएगी, वहीं भरमौर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के कारोबार में भी वृद्धि होगी। इंटक के प्रधान दुनी चंद ने बताया कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भरमौर के लोगों की हर समस्या का समाधान किया है, उसी तरह इस मांग को भी वह जल्द पूरा…

Read More

शातिर चोर ने दस-दस के नोट गिराकर लैपटॉप चुराया

किसी ने गाड़ी के पास दस-दस के नोट गिराकर परवाणू (हिमाचल प्रदेश) के युवक का लैपटॉप, पासपोर्ट और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। परवाणू निवासी वीरेंद्र शर्मा काम से चंडीगढ़ आया था। शनिवार शाम को परवाणू लौटते समय उन्होंने मनीमाजरा एनएसी के पास गाड़ी रुकवाई और जूस पीने चले गए। ड्राइवर गाड़ी में बैंठा था कि उसकी नजर जमीन पर पडे़ 10-10 के नोटों पर पड़ी। जमीन पर 13 नोट पड़े थे। ड्राइवर गाड़ी से उतर कर वीरेंद्र से पूछने…

Read More

पत्नी से बहस के बाद लगा ली आग

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के बही गांव के 32 वर्षीय युवक ने पत्नी से बहस के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। घटना के तुरंत बाद उसे उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार सतीश कुमार के शरीर का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार की शादी बीड़ निवासी निशा से हुई है और उनके दो बेटियां व एक बेटा है। बताया जा रहा है कि…

Read More

जंगल में मिला लापता महिला का शव

पालमपुर (कांगड़ा)। गांव बड़सर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव मिला है। महिला के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जिया इलाके के गांव बड़सर निवासी कमला देवी (52) 28 सितंबर को नगरी में दवाई लेने आई थी। लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनाें ने शिकायत पालमपुर पुलिस में दर्ज कराई थी।…

Read More

चार पंचायतों को मिले नए प्रधान

धर्मशाला। जिला कांगड़ा की 30 पंचायतों में रिक्त चल रहे विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। हालांकि, उपचुनाव में लोगों का उत्साह कम ही देखने को मिला। उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया। देर शाम चार पंचायत प्रधानों, आठ उप प्रधान व 18 वार्ड पंचों का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसके तहत देहरा ब्लॉक की घेड पंचायत में राजेंद्र पठानिया, सुलह की काहनपट्ट पंचायत में अनिल कुमार, नगरोटा सूरियां में संजय कुमार, बैजनाथ की गुनेड़ पंचायत में राजेश कुमार को प्रधान चुना…

Read More

इस मंदिर में पैसा चढ़ाने पर मनाही

पालमपुर (कांगड़ा)। शरद नवरात्रों में जहां शक्तिपीठों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं पालमपुर के समीप डरोह कस्बे में स्थित सिमसा माता के मंदिर में भी नि:संतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए माथा टेकने आ रहे हैं। प्रदेश का यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां माता मात्र फूल और जोत से प्रसन्न होती है। मंदिर में पैसा चढ़ाने पर मनाही है। मान्यता है कि सिमसा माता ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली कन्या का रूप धारण करके एक दिन सुबह डरोह कस्बा के रविंद्र कोरला के घर पर पहुंचकर…

Read More

हफ्ते में चार दिन ही इलाज

नूरपुर (कांगड़ा)। बीमार हो, इलाज कराना है। तो दिन देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें और डाक्टर साहब मिले ही नहीं। यह हाल है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कोटला का। डेपुटेशन चिकित्सक के भरोसे चल रहे अस्पताल में हफ्ते में चार दिन ही इलाज मिलता है। बाकी दिन मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। तीन माह से पीएचसी कोटला में डाक्टर का पद खाली चल रहा है। डाक्टर के तबादले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेपुटेशन पर एक डाक्टर को तैनात कर रखा…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा के पास पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अगल मामलों में पुलिस ने ढाई किलोग्राम से अधिक चरस के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस के दो दलों ने अलग-अलग समय में गुप्त सुचना के आधार पर बजौरा के पास नाके पर आरोपी पकड़े हैं। पहले मामले में एएसआई मान सिंह ने बजौरा के पास नाके के दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा के पास पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अगल मामलों में पुलिस ने ढाई किलोग्राम से अधिक चरस के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस के दो दलों ने अलग-अलग समय में गुप्त सुचना के आधार पर बजौरा के पास नाके पर आरोपी पकड़े हैं। पहले मामले में एएसआई मान सिंह ने बजौरा के पास नाके के दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी…

Read More

मजदूरों के हक की लड़ाई में कूदे नेता

पतलीकूहल (कुल्लू)। मजदूरों के हक की लड़ाई में अब नेता भी कूद पड़े हैं। रविवार को सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंघा के साथ हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह और मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी ने भी रायसन में हल्ला बोला। जानकारी के अनुसार रायसन में एक फैक्टरी में मजदूरों की हड़ताल 70वें दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन अभी तक विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण यह मामला काफी तूल पकड़ गया है। इन तीन नेताओं के आने की पूर्व सूचना के चलते…

Read More