लोस चुनाव में जीत चाहिए तो बूथ को मजबूत करें

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं चच्योट के विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि 2014 के आम लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में बडे़ अंतर से जीतना है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं को सबसे पहले अपने पोलिंग बूथ को मजबूत करना होगा, तभी दिल्ली में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाएंगे। ये शब्द उन्होंने उदयपुर में भाजपा के अभ्यास वर्ग में कहे। उन्होंने कहा कि जीत के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस…

Read More

यहां शाम को ही देनी पड़ती है मरीजों को छुट्टी

कुल्लू। वर्ष 1995-96 में खुले डिगेढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हालात 18 साल बाद भी जस के तस हैं। यह अस्पताल अभी भी किराये के भवन में चल रहा है। हालत यह है कि पीएचसी में अकोमोडेशन की कमी के कारण यहां उपचाराधीन मरीजों को शाम को ही छुट्टी देनी पड़ रही है। पीएचसी में इंडोर सुविधा न होने के साथ-साथ स्टाफ नर्स का पद भी खाली है। ग्रेड-2 की इस पीएचसी में नियमानुसार छह बिस्तरों का होना जरूरी है, लेकिन किराये के कमरों में चल रही डिगेढ़ पीएचसी पिछले…

Read More

37 लाख से बनेगा सिंचाई नलकूप

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बीत क्षेत्र के ढिलवां में सिंचाई नलकूप का भूमि पूजन किया। करीब 37.40 लाख की लागत से यहां नलकूप स्थापित होने से गांव के खेतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा एवं सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएन त्रिवेदी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से जिला ऊना में…

Read More

तीन लोगों ने एक को पीटा

ऊना। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 10 स्थित मोहल्ला बैहली में तीन लोगों ने एक को पीट दिया। उसे नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है, जबकि पुलिस ने घटना के संदर्भ में पीड़ित की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल व्यक्ति का एक हाथ और बाजू को गहरी चोटें लगी हैं। बाजू पर किसी चीज से प्रहार किया गया है पुलिस इस तथ्य की भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी…

Read More

कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

ऊना। देश में लोकसभा चुनाव में मोदी को पीएम बनाने के संकल्प के साथ युवा मोर्चा ने हिमाचल में चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। युवा मोर्चा हिमाचल के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने रविवार को ऊना मुख्यालय पर मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक में बतौर मुख्य वक्ता भाग लेकर युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से संबंधित टिप्स देकर हिमाचल के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा की झोली में डालने में अहम भूमिका अदा करने के निर्देश दिए। सुनील ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में जनता का मोह कांग्रेस…

Read More

शमशानघाट में मिला युवक का शव

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के शमशान घाट में रविवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में पड़ी एक युवक की लाश ने नगर में सनसनी फैला दी। सुबह घास लाने के लिए जा रही कुछ महिलाएं जैसे ही शमशान घर के पास से गुजर रही थीं तो उनकी नजर हैंडपंप के पास पड़े युवक पर पड़ी। जब उसे पास से देखा तो युवक को मृत अवस्था में पाया गया। देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई और कुछ ही मिनटों में इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। मौके पर…

Read More

शमशानघाट में मिला युवक का शव

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के शमशान घाट में रविवार सुबह रहस्यमयी परिस्थितियों में पड़ी एक युवक की लाश ने नगर में सनसनी फैला दी। सुबह घास लाने के लिए जा रही कुछ महिलाएं जैसे ही शमशान घर के पास से गुजर रही थीं तो उनकी नजर हैंडपंप के पास पड़े युवक पर पड़ी। जब उसे पास से देखा तो युवक को मृत अवस्था में पाया गया। देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई और कुछ ही मिनटों में इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। मौके पर…

Read More

रहस्यमी ढंग से लापता हुआ छात्र

ऊना। स्थानीय पीजी कालेज में पढ़ने वाला एक छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। लापता छात्र जिले के थानाकलां का निवासी बताया जा रहा है, जो शनिवार को घर से कालेज आया, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा है। छात्र के परिजनों ने मामले के संदर्भ में ऊना थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है, जबकि पुलिस ने भी उसकी खोजबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीजी कालेज ऊना में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र थानाकलां निवासी अमित खन्ना पुत्र यशपाल खन्ना…

Read More

अंब में खुलेगा अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का कोर्ट

अंब (ऊना)। 14 अक्तूबर से अंब में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत शुरू हो जाएगी। इसकी स्वीकृति रविवार को अंब के विश्राम गृह में प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर ने दे दी है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अंब कोर्ट परिसर की समीक्षा की तथा आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य न्यायाधीश के इस आदेश से अब उपमंडल अंब के हजारों लोगों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से संबंधी कार्यों के लिए ऊना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपमंडल में…

Read More

चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में रविवार को दूसरे नवरात्रे के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रविवार को माता के दर्शनों के अभिलाषी भक्तों ने शनिवार रात को ही पहुंचना शुरू कर दिया था। इसके चलते मंदिर न्यास को रात दो बजे ही मंदिर के कपाट खोलने पड़े। रविवार को लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दस्तक देकर शीश नवाया। रात दो बजे कपाट खुलते ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना आरंभ हो गया, जबकि दिन चढ़ते-चढ़ते श्रद्धालुओं की डबल लाइनें पुराना बस अड्डा…

Read More