शिमला ने जीता वॉलीबाल का खिताब

हमीरपुर। राज्य स्तरीय अंडर-19 महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल मुख्यातिथि थे। कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतिम दिन वॉलीबाल प्र्रतियोगिता का फाइनल शिमला और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में भी शिमला ने बिलासपुर को हराकर ट्राफी अपने नाम की। योगा में हमीरपुर ने विजेता की ट्राफी जीती। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। जूडो…

Read More

भोटा में भिड़े बस-ट्रक, एनएच जाम

भोटा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-88 पर भोटा के समीप पुल पर एक निजी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं और चालक भी बाल-बाल बच गए हैं। टक्कर के बाद एनएच करीब आधा घंटा बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सवारियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बस जाहू से हमीरपुर जा रही थी। जब बस भोटा पहुंची और पुल…

Read More

बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा करेगी न्यू इंडिया

हमीरपुर। अब बुजुर्गों का स्वास्थ्य बीमा होगा। इसके लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने कदम बढ़ाए हैं। कंपनी दिसंबर माह तक नई पॉलिसी लेकर आएगी। इस जद में 65 से 75 आयु वर्ग के बुजुर्गों को लाभ मिल सकेगा। कंपनी ने इस संबंध में कवायद शुरू कर दी है। कंपनी प्रबंधन की माने तो अभी तक इस आयु वर्ग के स्वास्थ्य बीमा को लेकर कोई पॉलिसी नहीं थी। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र को विस्तार देने के लिए आकर्षक फैमिली फ्लोटर प्लान उतारा गया है। इसके तहत परिवार के सदस्यों की कुल…

Read More

पहले बनाया, अब ढहा दिया चबूतरा

नगर पंचायत की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पहले चबूतरे के निर्माण के लिए हजारों खर्च कर डाले, अब उस चबूतरे को गिराया जा रहा है। चबूतरे को अवैध्ध रूप से सरकारी भूमि पर बनाने का आरोप था। चबूतरे के अवैध निर्माण का मामला अमर उजाला ने उजागर किया था। अब विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए नगर पंचायत ने खुद ही चबूतरे को हटाना शुरू कर दिया है। यह चबूतरा जैन मार्किट में बनाया गया था तथा आरोप लगा था कि इस चबूतरे का आकार बड़ा…

Read More

मां शैलपुत्री से मांगी सुख शांति

मां शैलपुत्री से मांगी सुख शांति सोलन। शरद नवरात्र के पहले दिन जिला के विभिन्न मंदिरों में माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह पांच बजे से भक्तों की आवाजाही मंदिरों में शुरू हो गई, जो देरशाम तक चलती रही। सोलन के प्रसिद्ध शूलिनी मंदिर में भी भक्तों को शीश नवाने के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। इसके अतिरिक्त प्राचीन शिव मंदिर जटोली, साईं मंदिर शामती, सनातन धर्म मंदिर रबौण, दुर्गा माता मंदिर मुरारी मार्केट, चायल के प्रसिद्ध काली टिब्बा मंदिर,…

Read More

एनएच-21 पर नहीं लगेगा जाम

एनएच-21 पर नहीं लगेगा जाम बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय मार्ग-21 पर बद्दी से नालागढ़ तक लगने वाले जाम को कम करने के लिए बद्दी पुलिस ने सनसिटी मार्ग पर सुबह और शाम के आवाजाही पर रोक लगा दी है। पुलिस का मानना है कि इस रोक से राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगना कम हो जाएगा। बद्दी पुलिस ने बद्दी टोल बैरियर से सनसिटी मार्ग पर सुबह 8 से 10 तथा शाम को 5 से आठ बजे तक ट्रक, टिप्पर, टेंपू, टैंकर व ट्र्रैक्टर के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा…

Read More

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को नकारा

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को नकारा सोलन । केंद्र सरकार की नव उदारवादी आर्थिक नीतियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बाइपास से पुराने बस अड्डे तक तथा वापस उपायुक्त चौक तक रैली निकाली गई। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने भाकपा के राज्य सचिव कामरेड शशि पंडित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड जगदीश भारद्वाज, जिला सचिव नानक चंद मेहता के नेतृत्व में उपायुक्त सोलन मदन चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन भेजा गया और उपायुक्त परिसर के…

Read More

बालिकाओं की 500 मीटर दौड़ में निकिता अव्वल

सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के कफोटा में क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से आयोजित गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। समापन समारोह में ग्रामीण विकास पंचायतीराज एवं पशु पालन मंत्री अनिल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यातिथि का पारंपरिक ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने क्षेत्र का पारंपरिक डांगरा भी मुख्यातिथि को भेंट किया। क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित एक मांगपत्र पंचायतीराज मंत्री को सौंपा। मांगपत्र…

Read More

निशानदेही, तकसीम के कार्य रुके

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपतहसील में पिछले छह माह से नायब तहसीलदार का पद खाली पड़ा है। इससे लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपतहसील के अंतर्गत कुल 26 पंचायतें आती हैं। अधिकारी का पद रिक्त होने के चलते लोगों के निशानदेही, तकसीम, शपथ पत्र, वृद्धा, अपंगता और विधवा प्रमाण पत्र आदि बनाने के कार्य रुके पड़े हैं। संधोल के तहसीलदार लोगों का कार्य निपटाने के लिए सप्ताह में एक या दो दिन आते हैं, लेकिन इतने कम समय में उनके लिए कार्य…

Read More

पंचायत उपचुनाव में मतदान आज, तैयारियां पूरी

मंडी/पधर। जिले की करीब दो दर्जन पंचायतों में रविवार को होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। जिसके बाद मतों की गणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिन पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं, वहां मतदान नहीं होगा। अधिसूचना के मुताबिक रविवार को जिला मंडी की दो दर्जन पंचायतों में प्रधान और वार्ड पंच पद के लिए चुनाव होगा। सभी पोलिंग पार्टियां शनिवार शाम तक अपने बूथों पर पहुंच चुकी हैं। वरिष्ठ…

Read More