केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को नकारा

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को नकारा
सोलन । केंद्र सरकार की नव उदारवादी आर्थिक नीतियों और स्थानीय समस्याओं को लेकर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बाइपास से पुराने बस अड्डे तक तथा वापस उपायुक्त चौक तक रैली निकाली गई। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने भाकपा के राज्य सचिव कामरेड शशि पंडित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड जगदीश भारद्वाज, जिला सचिव नानक चंद मेहता के नेतृत्व में उपायुक्त सोलन मदन चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ज्ञापन भेजा गया और उपायुक्त परिसर के बाहर धरना दिया गया।
कामरेड शशि पंडित ने कहा कि महंगाई की मार उत्पादन की कमी के कारण नहीं हैं बल्कि देश की अधिकतर पूंजीवादी राजनीतिक पार्टियों के कारण है। वरिष्ठ कम्यूनिस्ट नेता कामरेड जगदीश भारद्वाज ने कहा कि आज भाकपा के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता लगातार संघर्ष की राह में उतर पड़े हैं। यूपीए-दो सरकार अभी भी जनता को मिलने वाली सभी प्रकार की छूट को छीनने के लिए आमादा है। इस दौरान जिला सचिव नानक चंद मेेहता, अनूप पराशर, सतीश शर्मा, आरपी कौंडल, अनूप शर्मा, रमेश चौहान, रूप ठाकुर, शकुंतला देवी, नरेंद्र वर्मा, भीम सिंह, सतीश भाटिया, पुरूषोतम, जस मेहर, जसविंद्र, रक्षा पाल और चैतराम पंवर भी मौजूद रहे।

ये हैं मुख्य मांगें
किराये में 30 फीसदी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, फसलों को जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से बचाव के लिए उचित कदम उठाएं, फालतू भूमि को भूमिहीनों और गरीब किसानों में बांटा जाए, किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य तथा स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर सस्ते कर्ज दिए जाएं, बिना भेदभाव बीपीएल व एपीएल की श्रेणियां बनाई जाएं, ऊपरी स्तर पर भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर तरह के ठोस कदम उठाए जाएं, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को अधिक धन उपलब्ध करवाया जाए तथा इनका निजीकरण तुरंत रोका जाए और खुदरा व्यापार में विदेश सीधे निवेश को बंद किया जाए।

Related posts