शिमला: के.एन.एच. में सामने आए बच्चे बदलने के मामले को लेकर शनिवार को पुलिस द्वारा एच.ओ.डी. व अन्य चिकित्सकों से पूछताछ की गई। उस दिन डिलीवरी के समय जो चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात थे, उनमें से 3 डाक्टरों से पुलिस ने लगभग 3 घंटे तक पूछताछ की जबकि अन्य 3 डाक्टरों से अभी पूछताछ नहीं हो पाई है। पुलिस आगामी दिनों में उन 3 चिकित्सकों से पूछताछ करने का प्रयास करेगी। शनिवार को पुलिस ने मामले को लेकर के.एन.एच. में दबिश दी और एच.ओ.डी. सहित 3 डाक्टरों व अन्य स्टाफ से…
Read MoreCategory: Himachal News
आईजीएमसी की कैंटीन में लगी आग,पवन के विवेक से सुरक्षित बचे संस्थान व लोग
शिमला : बीते शुक्रवार को आई.जी.एम.सी. में सिलैंडर में आग लगने से जो हादसा टल गया, उसमें पवन कुमार के जज्बे व उसके योगदान को शिमला के लोग हमेशा याद रखेंगे। अगर पवन ने सूझ-बूझ का परिचय नहीं दिया होता तो न केवल एक सिलैंडर बल्कि इसके साथ लगे 4 और सिलैंडर फट सकते थे, जिससे पूरा आई.जी.एम.सी. भवन तबाह हो सकता था। इतना ही नहीं, जहां पर सिलैंडर रखे गए थे, उनके साथ के कमरों में इलाज में प्रयुक्त नाभिकीय चिकित्सा से संबंधित उपकरण रखे गए थे। अगर सिलैंडर ब्लास्ट होता…
Read Moreवीरभद्र सिंह व राहुल गाँधी की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
दिल्ली: मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिमाचल आने का न्यौता दिया है। कांग्रेस पार्टी कांगड़ा में मोदी की रैली का जवाब देने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में 12 तुगलक लेन पर वीरभद्र सिंह और राहुल के बीच मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि 20 मिनट तक चली इस मुलाकात में वीरभद्र सिंह ने राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश के सियासी हालात पर भी ब्रीफ किया। दोनों के बीच प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा ढांचे…
Read Moreशौक के लिए सिक्योरिटी गार्ड बना कार चोर
चोर शिमला: शिमला पुलिस ने एक कार चोर का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि यह शातिर ड्राइविंग के शौक से कारों को चुराता था और पैट्रोल खत्म होने पर कार को वहीं छोड़ देता था। हैरानी की बात तो यह है कि शातिर गाड़ियों को चुराने के लिए अपने पास एक ‘मास्टर की’ रखता था। जानकारी के मुताबिक शिमला की पुलिस टीम ने मशोबरा के पास जाल बिछा कर शातिर को कार के साथ देखा और पीछा करने पर ढली में रंगे हाथों दबोच कर शातिर को अपनी गिरफ्त में…
Read Moreसिंगल विंडो की बैठक में मिली147 करोड़ के औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी
शिमला ( वीरेन्द्र खागटा ): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की 80वीं बैठक में 147 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश की नई इकाइयां स्थापित करने के 16 प्रस्तावों तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे लगभग 830 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में निवेश दर्शाता है कि देश भर में औद्योगिक मंदी के बावजूद राज्य औद्योगिक निवेश आकर्षित करने में सफल हो रहा है। उद्योग तथा…
Read Moreमोदी ने जनता को किया गुमराह, 2017 वि स चुनाव में भाजपा को होगा इसका नुकसान : विक्रमादित्य
शिमला:(वीरेन्द्र खागटा ) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा की मंडी रैली का जवाब कांग्रेस पार्टी कांगड़ा जिला में महारैली करके देगी। इस रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधीसे सम्बोधित करने का आग्रह किया जाएगा। इसका आयोजन सरकार के 4 साल पूरा होने के अवसर पर 25 दिसम्बर को किया जाएगा। महारैली के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी के आगामी शिमला दौरे के…
Read Moreएच.पी.सी.ए. के खिलाफ 400 पेड़ों के कथित अवैध कटान मामले की सुनवाई 25 नवम्बर को : हाई कोर्ट
शिमला: हाईकोर्ट में एच.पी.सी.ए. के खिलाफ धर्मशाला में दर्ज अवैध पेड़ कटान मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई 25 नवम्बर को निर्धारित की गई है। न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर ने मामले पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अगली तिथि निर्धारित करने की मांग को स्वीकारते हुए कहा कि 25 नवम्बर को हर हालत में सुनवाई पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एच.पी.सी.ए. के खिलाफ सरकारी भूमि से सवा 400 पेड़ों के कथित अवैध कटान के कारण दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की गुहार को लेकर हाईकोर्ट में…
Read Moreविंटर सीजन में पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां तैयारियां शुरू, जानिए क्या है खास इंतजाम
शिमला/मनाली: विंटर सीजन में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) ने विंटर सीजन के आगमन को देखते हुए विंटर पैकेज भी जारी कर दिया है। पैकेज के तहत 16 नवंबर से पर्यटकों को चयनित एच.पी.टी.डी.सी. के चयनित होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक किराए में छूट प्रदान की जाएगी। विंटर पैकेज का लुत्फ पर्यटक 31 मार्च, 2017 तक उठा सकेंगे। इस सीजन के दौरान पर्यटकों के हिमाचल आगमन को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की जाएंगी। क्रिसमस…
Read Moreनिर्माणाधीन टैंक में इस हालत में मिला जिगर का टुकड़ा
नादौन: बेला गांव में 7 साल के आप्रवासी बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने निर्माणाधीन टैंक से बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नादौन में किराए पर रहने वाले आप्रवासी उदय सिंह का 7 वर्षीय बेटा राहुल मंगलवार को स्कूल से घर नहीं लौटा तो बच्चे के अभिभावकों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चा नादौन के प्राथमिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। बच्चे की तलाश अपने स्तर पर काफी देर करने…
Read Moreपत्नी मायके गई तो सैनिक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम
नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत पनसाई में करवाचौथ के दिन छुट्टी आए सैनिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र हरनाम सिंह 13 अक्तूबर को छुट्टी पर घर आया हुआ था तथा मंगलवार को उसकी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई जिस पर पत्नी रूठ कर मायके चली गई। बुधवार सुबह सैनिक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। खास गलोड़ के निवासी सैनिक की शादी 9 वर्ष पहले पनसाई गांव की नीलम के साथ हुई…
Read More