पत्नी मायके गई तो सैनिक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

पत्नी मायके गई तो सैनिक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत पनसाई में करवाचौथ के दिन छुट्टी आए सैनिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र हरनाम सिंह 13 अक्तूबर को छुट्टी पर घर आया हुआ था तथा मंगलवार को उसकी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई जिस पर पत्नी रूठ कर मायके चली गई। बुधवार सुबह सैनिक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया।
खास गलोड़ के निवासी सैनिक की शादी 9 वर्ष पहले पनसाई गांव की नीलम के साथ हुई थी। संजीव कुमार ने मंगलवार रात 10 बजे स्थानीय पंचायत प्रधान सुदेश बेगम को फोन करके पत्नी से झगड़े की बात बताई तथा बताया कि उसकी पत्नी ने 2 बच्चों सहित आत्महत्या करने की धमकी दी है। प्रधान ने सुबह मामले पर बातचीत करने की बात कही। डेढ़ घंटे बाद फिर संजीव कुमार ने प्रधान को फोन किया तथा स्वयं आत्महत्या करने की बात कही। प्रधान ने एक बार फिर संजीव कुमार को समझाया तथा सुबह दोनों पक्षों को बिठाकर मामला निपटाने की बात कही। इसके बाद संजीव कुमार ने अपने उच्च सैन्य अधिकारी से फोन पर बात की तथा आत्महत्या करने की जानकारी दी जिस पर सैन्य अधिकारी ने नादौन पुलिस को सूचना देकर मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने प्रधान को फोन करके मामले की जानकारी दी जिस पर प्रधान गांव के 2 लोगों को लेकर संजीव कुमार को समझाने उसके घर गईं तथा संजीव कुमार से बातचीत करके वापस आ गईं। 12 बजे संजीव कुमार ने अपने चाचा को पत्नी से झगड़े की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार रात 12 बजे के बाद आत्महत्या की होगी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts