तांदी-जम्मू मार्ग बना लाहौल का सहारा

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए हेलीकाप्टर की नियमित उड़ानें न होने से लोग तांदी-संसारी- जम्मू होते हुए पठानकोट के रास्ते घाटी से बाहर निकल रहे हैं। हेलीकाप्टर की सवारी में जहां लोग 1500 रुपये प्रति सीट में पहुंच जाते थे वहीं सड़क मार्ग द्वारा लोगों को 2500 रुपये प्रति सवारी खर्च करने पड़ रहे हैं। लोग टैक्सियों के जरिये लाहौल से जम्मू होते हुए घाटी से बाहर निकल रहे हैं। इस बार कुछ दिनों को छोड़कर लाहौल घाटी भारी बर्फबारी के बीच भी जम्मू से जुड़ी रही। आजकल भी…

Read More

रोहतांग पर पैदल आवाजाही फिर ठप

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा पैदल आवाजाही के लिए शनिवार को फिर बंद हो गया। ताजा हिमपात ने लोगों की मनाली के तरफ आने और वापस लाहौल जाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। रोहतांग दर्रा पर शनिवार दोपहर बाद से बर्फबारी जारी है। इसके अलावा जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के चंद्राघाटी में भी हिमपात का सिलसिला शुरू होने से शीतलहर चल रही है। रोहतांग दर्रा तथा घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू होने से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने का मिला है। अत्यधिक ठंड के कारण तापमान में भारी गिरावट…

Read More

लाहौल स्पीति में बोर्ड परीक्षाओं पर संशय!

केलांग। बर्फबारी ने प्रदेश शिक्षा बोर्ड के साथ ही जनजातीय क्षेत्र के हजारों छात्रों की दिक्कतें बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में महज तीन दिन का समय रह गया है। 4 मार्च से दसवीं की गणित और जमा दो की अंग्रेजी विषय के पेपर होने जा रहे हैं। लाहौल स्पीति के परीक्षा केन्द्रों में अभी तक प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में निर्धारित समय अवधि के भीतर परीक्षाओं का संचालन करना शिक्षा बोर्ड के लिए एक चुनौती बन गई है। दावा किया जा रहा है कि मौसम…

Read More

स्पीति में फंसे स्कूली बच्चों के अभिभावक चिंतित

काजा (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण स्पीति घाटी में फंसे स्कूली छात्रों को बाहर निकालने के लिए अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की है। धर्मशाला स्थित तिब्बतियन शिक्षण संस्थान में अध्यनरत करीब 40 स्कूली बच्चे अभी भी फंसे हुए हैं। संस्थान की और से बच्चों के अभिभावकों को सख्त हिदायत जारी की गई है कि समय पर बच्चों को धर्मशाला पहुंचाएं। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तैनात पर्यटन विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. चंद्रमोहन परशीरा ने केन्द्रीय तिब्बतियन प्रशासन के शिक्षा सचिव के…

Read More

लाहौल घाटी में मौसम का कहर

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। पश्चिमी विक्षोम के चलते हिमालयन रेंज में मौसम का कहर जारी होने से जनजीवन एक बार फिर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के इलाकों में इसका असर बुधवार पौ फटते ही देखने को मिल रहा है। कोकसर तथा सिस्सू पंचायत के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ताजा बर्फबारी होने से तथा तेज हवाओं के चलते घाटी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गई है। कोकसर…

Read More

इंटरनेट सेवा बहाल होने में लग सकता है एक माह

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय आबादी के लिए दूरसंचार सेवा से जुड़ी बुरी खबर है। घाटी में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इंटरनेट सेवा बहाल होने में करीब एक माह का इंतजार करना होगा। ऐसे में सरकारी कामकाज करने में प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बैंकों में भी लेन-देन का काम ठप पड़ गया है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बीच 5 फरवरी से लाहौल घाटी में ब्राडबैंड से मुहैया की जा रही इंटरनेट सेवा ठप पड़ गई है। इंटरनेट सेवा बंद होने से जिला प्रशासन को…

Read More

लाहौल-स्पीति में फंसे 55 छात्र-छात्राएं

दयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी किसी के लिए राहत भरी तो किसी के लिए आफत बनकर गिरती है। लाहौल-स्पीति जिले के बाहर अध्ययनरत पांच दर्जन छात्र-छात्राएं अवकाश पर अपने घर आए थे। अब वे भारी बर्फबारी के बीच जिले में ही फंस गए हैं। अब सरकार इन बच्चों पर मेहरबान हो जाए तो तभी ये समय पर अपने स्कूलों में पहुंच सकेंगे। इन बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। स्पीति घाटी के 12 बच्चे और लाहौल के 43 छात्र-छात्राएं घाटी में ही फंस गए हैं। स्पीति के चिच्चम और लोसर…

Read More

लाहौल स्पीति में हाई अलर्ट जारी

केलांग। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने भारी हिमपात की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को घरों से बाहर न जाने की हिदायत दी है। इसके अलावा प्रशासनिक तौर पर भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौसम विभाग ने 48 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 22 से लेकर 24 फरवरी के बीच प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात होने की आशंका…

Read More

काजा के गियू से पैंतीस याक गायब

काजा (लाहौल स्पीति)। चीन सीमा के साथ लगती ग्राम पंचायत गियू से लोगों के करीब 35 याक गायब हैं। लोगों का अंदेशा है कि याक या तो भारी बर्फबारी के चलते हिमखंड में दब गए हैं या फिर पड़ोसी देश चीन चले गए हैं। वहीं, याक के गायब होने से जहां लोगों को करीब 14 लाख रुपये का चूना लगा है वहीं, मार्च में फसलों की बिजाई का काम भी प्रभावित होगा। क्षेत्र में याक द्वारा ही खेतीबाड़ी का काम किया जाता है। ग्राम पंचायत प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान…

Read More

म्यूजिकल चेयर रेस में वंशिका प्रथम

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय के लांग में मंगलवार को आयोजित बाल मेले में बच्चों ने खूब रंग जमाया। समेकित बाल विकास परियोजना लाहौल के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी वीर सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में वंशिका प्रथम और छेरिंग डोलमा दूसरे स्थान पर रहीं। जलेबी दौड़ में सिम्मी ने प्रथम और जिग्मेद ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके डीसी ने कहा कि बाल मेला मनाने का मुख्य उद्देश्य शून्य से छह वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों…

Read More