लाहौल घाटी में मौसम का कहर

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। पश्चिमी विक्षोम के चलते हिमालयन रेंज में मौसम का कहर जारी होने से जनजीवन एक बार फिर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के इलाकों में इसका असर बुधवार पौ फटते ही देखने को मिल रहा है। कोकसर तथा सिस्सू पंचायत के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। ताजा बर्फबारी होने से तथा तेज हवाओं के चलते घाटी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ गई है। कोकसर में तैनात जलायोग के कर्मी टशी ने बताया कि बर्फबारी तथा बर्फीली हवाओं के कारण कोकसर का तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया है। महिला मंडल की पूर्व सचिव बंती ने बताया कि कोकसर तथा डिम्फुक में बर्फबारी के साथ बर्फीली हवाएं चल रही है। बुधवार दोपहर तक एक फुट से अधिक ताजा बर्फबारी हो चुकी है तथा लगातार जारी है। दोपहर बाद मोबाइल तथा लैंडलाइन भी बंद होने से चंद्रावैली का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा पर दो फुट, छतडू, ग्रांफू, कुंजुम पास, शिगरी, घेपन पीक, सीबी रैंज, पाहलामो धारा तथा घाटी के अन्य चोटियों पर दो से तीन फुट तक ताजा हिमपात होने के समाचार है। उधर, चंद्राघाटी तेलिंग, लालिंग, पोगचे, खरचो, सरखंग, रआंचे, जमज्ञलिंग, छोखोर, केवक, शुरतंग, काथल, रंगलो सरखंग, रेतिल, यंग्लिंग, जगदंग, गरसा, शाशिन, गोम्पाथंग, रोपसंग, खंगसर, ज्ञुंलिंग, शूलिंग, खोरपाणी, रेलिंग, मुर्तिचा़, केवंग, जागले, शेल्टू, गोंधला, थोरंग, दालंग, यंगले, मूलिंग, शिवटिंग, वरगुल तथा अकोलथंग के रिहायशी इलाकों में में भारी हिमपात होने के समाचार हैं।

Related posts