कुल्लू। प्रदेश में हवाई सेवाएं शुरू न होने के कारण कुल्लू के पर्यटन व्यवसाय को अब तक तीस फीसदी की चपत लग चुकी है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर कुल्लू-मनाली के पर्यटन सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में तीस फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि प्रदेश में हवाई सेवाएं शुरू न होना और सड़कों की खस्ताहाल से पर्यटन कारोबार को धक्का लगा है। कारोबारियों ने कहा कि यदि शीघ्र हालत न सुधरी तो कुल्लू-मनाली और प्रदेश में पर्यटन कारोबार चौपट हो जाएगा।…
Read MoreCategory: Kullu
सत्ता के नशे में डूबी भाजपा की लुटिया
कुल्लू। जिला भाजपा के मीडिया संयोजक राजेंद्र चौधरी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुंह खोलकर पूर्व भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा जहां भीतरघात को हार का कारण मान रही है वहीं चौधरी का कहना है कि भाजपा की हार का कारण सत्ता के नशे में चूर होना रहा। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। हार के लिए भीतरघात और पार्टी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी को बताया जा रहा है। अब जिला भाजपा…
Read Moreभारत बंद का कुल्लू में व्यापक असर
कुल्लू। दिल्ली में हुए गैंगरेप मामले पर भारत बंद के आह्वान का कुल्लू में व्यापक असर रहा। देश और समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना ने हर वर्ग को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों द्वारा रखे गए बंद का कुल्लू जिला में भी व्यापक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय ढालपुर तथा अखाड़ा बाजार, गांधी नगर और सरवरी बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रही। इस दौरान गैंगरेप की मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बंद का असर जिला मुख्यालय सहित जिला के आनी,…
Read Moreदो किलो चरस सहित दो गिरफ्तार
आनी (कुल्लू)। निरमंड के तहत आने वाले बूनुगाड उरटू में पुलिस ने दो व्यक्तियों से दो किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो व्यक्ति सुरेंद्र कुमार और धर्मपाल निवासी दागशी, सोनीपत (हरियाणा) वीरवार सुबह आठ बजे उरटू की ओर से निरमंड की तरफ पैदल आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस को देख कर ये लोग घबरा गए। पुलिस के दल में शामिल निरमंड थाना…
Read Moreसीएम से उठाऊंगा सड़क का मसला : खूबराम
आनी (कुल्लू)। क्षेत्रीय विधायक खूबराम आनंद ने कहा कि शमशर से पनेई सड़क बनाने के लिए वह इसी सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कुंगश के मेला मैदान में सोमवार को जनसभा में विधायक ने कहा कि लोगों के काम समय पर हों, इसके लिए आनी और निरमंड में कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने जांजा क्षेत्र में पड़ने वाली तमाम पंचायतों की जनता का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर समय क्षेत्र…
Read Moreब्राह्मणों ने किया आरक्षण का विरोध
आनी (कुल्लू)। आनी ब्राह्मण सभा की सोमवार को बैठक हुई। इकाई अध्यक्ष ख्याले राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने को गलत करार दिया गया। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण ने भारत के नागरिकों के स्वतंत्रता के अधिकार पर प्रश्न चिन्ह् लगा दिया है, इसलिए प्रमोशन में आरक्षण बंद होना चाहिए। सदस्यों ने बैठक में छठी बार मुख्यमंत्री बनने पर वीरभद्र सिंह को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार ब्राह्मणों के हितों की रक्षा करेगी। बैठक में दिल्ली में गैंगरेप की शिकार…
Read Moreपैदल पार न करें रोहतांग दर्रा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पर सोमवार से लोग पैदल लांघने का प्रयास न करें। कड़ाके की ठंड और बर्फ के बीच फंसोगे तो बचाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। प्रशासन की ओर से रोहतांग दर्रे के आर पार पैदल राहगीरों के लिए कोकसर और मढ़ी में स्थापित बचाव चौकियाें को हटाया जा रहा है। पिछले साल बचाव चौकियों के जवानों ने 17,555 पैदल राहगीरों को रोहतांग दर्रे के आर पार सुरक्षित पहुंचाया है। बचाव दल अप्रैल माह में अमृतसर से लाहौल के ठोलंग गांव में…
Read Moreदेहुरीधार पंचायत में पेयजल को हाहाकार
कुल्लू। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। गांवों के अलावा एक प्राइमरी और मिडिल स्कूल में भी पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है । इस कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। पंचायत के गांवों और स्कूलों के लिए जोड़ी गई भीती-नियारी पेयजल योजना 25 साल पुरानी होने के कारण यह समस्या आई है। हालत यह है कि जंग खा चुकी पाइपों से गांव और स्कूलों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है। अगर कभी-कभार पानी…
Read Moreछैऊंर पंचायत को दो विधायकों का साथ
मणिकर्ण (कुल्लू)। सदर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के छैऊंर पंचायत की जनता को इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो विधायक का विकास में सहयोग मिलेगा। विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक गिले-शिकवों को भुला कर दोनों विधायक भाई क्षेत्र की विकास को लेकर एक बार फिर संजीदा दिखे। मौका था, मणिकर्ण घाटी के छैऊंर पंचायत में दोनों विधायकों को एक साथ की गई धाम का। ग्रामीणों के निमंत्रण पर कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह और बंजार हलके के विधायक कर्ण सिंह दोनों एक साथ रविवार को लाव लश्कर के साथ छैऊंर…
Read Moreसब जेल की दीवार फांदने वाला शख्स गिरफ्तार
कुल्लू। शातिर, पुलिस को चकमा देकर जेल की सलाखों को तोड़ कर अक्सर भागने की कोशिश करते आए हैं, लेकिन जनाब हैं कि खुद ही जेल की दीवार फांद कर जेल में घुसने की हिमाकत कर बैठा। आखिर क्योें यह शख्स चोरी छिपे जेल में घुसने की कोशिश कर रहा था, फिलहाल यह सवाल पुलिस को भी परेशान कर रहा है। घटना के बाद चर्चा यह भी है कि लोगों के घर तो दूर अब तो जेलखाना तक सुरक्षित नहीं है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से यह शख्स दीवार को…
Read More