सराज जोन सड़कें जल्द होंगी चकाचक

बंजार (कुल्लू)। जोनल कांग्रेस कमेटी सराज के अध्यक्ष टीसी महंत ने कहा कि केंद्र से हिमाचल को मिले 550 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत अनुदान राशि के तौर पर मिले 495.37 करोड़ से वीरभद्र सरकार तेजी से विकास करवाएगी। कहा कि जोनल कांग्रेस कमेटी सराज जोन के तहत आने वाली 11 पंचायतोें की लंबित मांगों में खस्ता हालात जीभी-गाड़ागुशैणी, घियागी-जलोड़ी दर्रा सड़क, क्षेत्र के पुराने बिजली पोलों को बदलने तथा कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने और नए ट्रांसफार्मर…

Read More

चारपाइयों में कब तक ढोते रहेंगे मरीज

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के मलाणा और कसोल की पहाड़ियों के बीचोंबीच बसा अति दुर्गम गांव रशोल में अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। लोगों ने सरकार से सवाल किया है कि आखिर कब तक वे मरीजों को चारपाइयों पर ढोकर अस्पताल पहुंचाते रहेंगे। सड़क से मीलों दूर और पहाड़ी के पीछे बसे इस गांव की समस्या को आज तक किसी नहीं जाना। चुनावी बेला में भले ही वोट मांगने नेता यहां आते रहे हों लेकिन जीतने के बाद दर्शन नहीं हो पाते। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी की कसोल पंचायत…

Read More

उदयपुर में नहीं हो रहे अब दूरदर्शन के दर्शन

केलांग। देश के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही आबादी को मुख्य धारा के साथ जोड़ने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए दूरदर्शन सशक्त माध्यम है। लेकिन बर्फ से ढकी जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में दूरदर्शन का उदयपुर स्थित टावर करीब एक महीने से खराब पड़ा है। इस कारण घाटी के लोग दिल्ली और शिमला दूरदर्शन से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम नहीं देख पा रहे। बार-बार आग्रह करने के बावजूद टावर को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। बर्फ के बीच पांच महीनों के लिए कैद हुई…

Read More

तेरह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर

कुल्लू। फनौटी पंचायत के विकास कार्यों में कथित गड़बड़झाले की जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस मामले में 13 लोग आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में तत्कालीन पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा एक भाजपा नेता का नाम शामिल है। मामले में आनी में तैनात तत्कालीन बीडीओ तथा जेई को भी आरोपी बनाया गया है। आनी खंड की फनौटी पंचायत के कुछ पूर्व प्रतिनिधियों पर डबल हाजिरी तथा फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप लगे हैं। इस मामले…

Read More

108 पंचायतों में ग्रामसभाएं रद

काईस (कुल्लू)। जिला कुल्लू की 204 पंचायतों में से 53 फीसदी पंचायतों की ग्रामसभाओं में कोरम पूरा नहीं हो पाया। 2013 की पहली ग्रामसभा में जिला की 96 पंचायतों में ही सभाएं हो पाई। 108 पंचायतों के कोरम पूरे नहीं होने से न तो वार्षिक बजट पास हुआ और न ही बीते साल में हुए कार्यों की समीक्षा हो सकी। 96 पंचायतों में ग्रामसभाओं के दौरान मनरेगा और अन्य विकासात्मक कार्यों पर चर्चाएं की गईं। हैरानी की बात है कि बैठक से विभागीय अधिकारियों ने भी दूरी बनाए रखी। विभागीय…

Read More

शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरें

कुल्लू। प्रशिक्षित बेरोजगार पीईटी संघ की कुल्लू इकाई की बैठक में प्रदेश सरकार से रिक्त पड़े सरकारी पदों को जल्द भरने की मांग की गई। ढालपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव ज्ञान चंद धीमान ने की। बैठक में सैकड़ों प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिरकत की। संघ के प्रदेश महासचिव ज्ञान चंद धीमान ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में पीईटी के 5000 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस तबके के प्रति उदासीन रवैया अपनाए रखा। इसका खामियाजा भाजपा…

Read More

दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

कुल्लू। निरमंड क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नई साल में कुल्लू में चरस का यह पहला मामला है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि आरोपियाें को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस का एक दल गुप्त सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल अमर सिंह की अगुवाई में नाका लगाकर लोगों की तलाशी कर…

Read More

228 देवी देवताओं को नजराना आवंटित

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2012 में भाग लेने आए देवभूमि कुल्लू के 228 देवी-देवताओं को वीरवार को ऐतिहासिक देवसदन में नजराना राशि आवंटित की गई। देवी-देवताओं को 4.75 लाख रुपये समारोह में बांटे गए। डीसी डा. अमनदीप गर्ग ने यह राशि वितरित की है। 15 प्रतिशत वितरित की इस नजराना राशि को विस चुनाव में लगी आचार संहिता के चलते नहीं दिया था। चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डीसी डा. अमनदीप गर्ग को देवताओं को दी जाने वाली नजराने…

Read More

मनाली नप के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

पचलान (मनाली)। पर्यटन नगरी मनाली के बस अड्डा के साथ स्थित मनु मार्केट की एनएसी मार्केट का रास्ता तंग होने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस कारण उनका व्यवसाय मंदा चल रहा है। एनएसी मार्केट के दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानों के आगे नगर परिषद ने रेहड़ी फड़ी वालों को जगह दे रखी है। मार्केट को आने वाले मुख्य रास्ते के दोनों तरफ लगी अस्थाई रेहड़ी फड़ी से रास्ता काफी तंग हो गया है। एनएसी मार्केट के प्रधान मेहर चंद ने बताया कि बस…

Read More

पठानिया और अतुल की नियुक्ति पर आभार

कुल्लू। केवल सिंह पठानिया को एचआरटीसी का उपाध्यक्ष तथा अतुल शर्मा को सिविल सप्लाई का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कुल्लू के पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने उपरोक्त नेताओं की ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया है। चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि केवल सिंह पठानिया और अतुल शर्मा ने पूर्व में प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष रहते संगठन की मजबूती के अहम योगदान दिया है। कहा कि दोनों की ताजपोशी से एनएसयूआई संगठन से जुडे़ लोगों में खुशी…

Read More