पठानिया और अतुल की नियुक्ति पर आभार

कुल्लू। केवल सिंह पठानिया को एचआरटीसी का उपाध्यक्ष तथा अतुल शर्मा को सिविल सप्लाई का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कुल्लू के पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने उपरोक्त नेताओं की ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया है। चंद्रकेश शर्मा ने कहा कि केवल सिंह पठानिया और अतुल शर्मा ने पूर्व में प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष रहते संगठन की मजबूती के अहम योगदान दिया है। कहा कि दोनों की ताजपोशी से एनएसयूआई संगठन से जुडे़ लोगों में खुशी की लहर है।

Related posts