8.51 करोड़ से बनेगी शारणी-पीणी सड़क

काईस (कुल्लू)। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के साथ सटी पीणी-तलपीणी पंचायतों के तहत आने वाले करीब 17 गांव सड़क से जुड़ेंगे। ग्रामीणों का दशकों से देख रहे सड़क का सपना जल्द साकार होने रहा है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण को लेकर कमर कस ली है। पंद्रह किलोमीटर लंबी शारणी-पीणी तक 8.51 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण होगा। सड़क सुविधा से वंचित चल रही पीणी-तलपीणी पंचायतों के 17 गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सड़क न होने से बीमारी के दौरान मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लोगों…

Read More

लौल गांव में एक माह से पानी नहीं

कुल्लू। उपमंडल बंजार की कोटला पंचायत के अति दुर्गम गांव लौल में एक महीने से पानी न होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों कड़ाके की इस ठंड में एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीण नोख सिंह, कुंज लाल और लीला मणि ने बताया कि गांव में एक महीने से पानी नहीं आ रहा। उन्होंने बताया कि कई बार आईपीएच विभाग के कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत करवाया है लेकिन विभाग के कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच-छह किलोमीटर दूर से…

Read More

वाहन लुढ़का युवक की मौत, दो घायल

कुल्लू। बाह्य सराज निरमंड के ब्रौ थाना के तहत बजीर बावड़ी के पास टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो अन्य घायल लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना ब्रौ के साथ सटी बजीर बावड़ी के पास हुई। टिप्पर में चार लोग सवार थे और ब्रौकी तरफ जा रहा थे। इसी दौरान बजीर बावड़ी के पास टिप्पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर 60 मीटर खाई में जा गिरा। इसमें निरमंड क्षेत्र के शारवी निवासी रमेश कुमार…

Read More

54087 बेरोजगार, तेरह को नौकरी

कुल्लू। जिला कुल्लू में करीब 54087 बेरोजगार नौकरी की आस में हैं। जिला रोजगार कार्यालय में 33725 पुरुष और 20362 महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा रखा है। जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में हर साल हजारों युवक रोजगार की आस में अपने नाम का पंजीकरण करवाते हैं लेकिन उनमें महज दस बारह को ही नौकरी मिलती है। जानकारी के अनुसार जिला रोजगार कार्यालय में वर्ष 2012 में करीब 4544 बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण करवाया। इनमें केवल 13 लोगों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से रोजगार मिल पाया। इसके अलावा जिला रोजगार…

Read More

और शमशानघाट पर ही कर डाला कब्जा

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की पुंथल पंचायत के लोगों ने एक व्यक्ति पर वन भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुंथल पंचायत के बाशिंदों ने प्रधान गोपाल कृष्ण की अगुवाई में डीसी कुल्लू शरभ नेगी को इस मामले पर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व और वन विभाग की लापरवाही के कारण शमशानघाट और वन विभाग की नर्सरी पर जबरन कब्जा हो रहा है। प्रधान का कहना है कि पंचायत पुंथल के सात गांव बुहाड़, छाकना, शालग, डढे़ई, चनालदी और डूंखरा तथा ग्राम पंचायत जरी…

Read More

एसएसबी प्रशिक्षित संघ ने निकाली रैली

कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयं सेवी संघ कुल्लू ने सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर में रैली किया। जिलाभर से भारी संख्या में स्वयंसेवी तथा स्वयं सेविकाओं ने भाग लेकर डीसी कुल्लू के माध्यम से केंद्र सरकार को आभार पत्र भेजा। संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा की अगुवाई में निकाली गई रैली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह का संघ की चार मांगों को मानने पर आभार प्रकट किया है। रैली में आए संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने सभी एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं बताया कि वे अपनी…

Read More

देवेंद्र और बनिता को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायसन में लगे एनएसएस शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा समारोह में मेधावी स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस के राज्य पर्यवेक्षक फतेह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल के प्राचार्य प्रेम ठाकुर समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्ण चंद नेगी ने की। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर ने सात दिन तक स्वयंसेवियों द्वारा किए कार्यों को…

Read More

हेलीकाप्टर सेवा शुरू करे प्रशासन

केेलांग। लाहौल स्पीति के लोगाें ने पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में डीसी कुल्लू एसी नेगी से मुलाकात की। नेगी ने सोमवार को कुल्लू के उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान लोगों की समस्याओं के साथ ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का आग्रह किया। वीर सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें कुल्लू उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई दी। उपायुक्त एससी नेगी ने उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया है। प्रतिनिधिमंडल में राजीव गांधी पंचायतीराज…

Read More

पेड़ काटने पर पुंथल में बवाल

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की पुंथल पंचायत में पेड़ काटने को लेकर बवाल मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण कर वहां लगे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच काटे गए दो पेड़ों को कब्जे में ले लिया। इससे पूर्व पेड़ काटने को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचकर वहां पर पेड़ कटान का काम रुकवा दिया। सोमवार को पुंथल पंचायत के गांव डढेई, पुंथल, शालग,…

Read More

सेब के पौधों पर कैंकर रोग का कहर

कुल्लू। जिला कुल्लू के ऊपरी इलाकों में मौसम की बेरुखी से सेब के छोटे पौधों को रोग ने जकड़ लिया है। बीमारी के चलते पौधे सूखने लगे हैं। जिला के तमाम ऊंचे इलाकों में तीन-चार साल पहले लगाए गए सेब के पौधों को कीडे़ लग रहे हैं। किसान-बागवानों का कहना है कि यदि इस समय बर्फबारी हो जाए तो यह रोग अपने आप खत्म हो जाएगा। लेकिन हिमपात नहीं हुआ तो सेब के पौधों को तबाह होने में वक्त नहीं लगेगा। जिला में किसान-बागबान बगीचों में तौलिये बनाने, प्रूनिंग करने…

Read More