क्या अनहोनी के इंतजार में है सरकार

केलांग। बर्फ की कैद में फंसे मरीजों और जरूरतमंदों के लिए उड़ने वाला हेलीकाप्टर आसमान से अचानक गायब हो गया। 15 जनवरी के बाद हेलीकाप्टर ने अभी तक जनजातीय क्षेत्रों के लिए एक भी उड़ान नहीं भरी। लिहाजा लाहौल घाटी में फंसे मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कुल्लू में भी कई सरकारी कर्मचारी उड़ान के इंतजार में कई दिनों से उड़ान समिति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि इस बीच करीब तीन-चार दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी के कारण भी हेलीकाप्टर की उड़ानें संभव नहीं थी। केलांग अस्पताल…

Read More

बर्फबारी से ठहर गया जनजीवन

आनी (कुल्लू)। भारी बर्फबारी ने यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन यापन कठिन बना दिया है। इन क्षेत्रों में सड़कें बंद हैं, तो वहीं बिजली-पानी और टेलीफोन सेवा भी पूरी तरह ठप पड़ी है। इसके चलते लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। आनी के बर्फ बाहुल इलाकों में हिमपात ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। करीब 120 सेंमी तक हुई बर्फबारी में जहां बाहर निकलना मुश्किल है, वहीं रोजमर्रा के कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हैं। बर्फबारी से बिजली के खंभे और तारें टूटने…

Read More

नहीं होगा हिलोपा का विलय : महेश्वर सिंह

कुल्लू। हिलोपा प्रमुख एवं कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा का विलय किसी भी सूरत में नहीं होगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि आनी विस में हिलोपा हार गई लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। वह भी आनी के विकास में सहयोग करेंगे। यह बात उन्होंने मंगलवार को आनी के विश्राम गृह में आयोजित आनी हिलोपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक में आनी हिलोपा अध्यक्ष प्रेम साहसी, आनी विस से हिलोपा प्रत्याशी रहे नंद लाल, निरमंड खंड के अध्यक्ष कैलाश ब्रामटा, प्रदेश कार्यकारिणी…

Read More

शिकंजे में फर्जी बीएड डिग्री

कुल्लू। एक निजी यूनिवर्सिटी से फर्जी डिग्री लेकर सरकारी नौकरी हथियाने के मामले में शिक्षकों पर कसे शिकंजे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच हुआ है। मामले की जांच कर रही कुल्लू पुलिस अब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब करेगी। इससे पहले कुल्लू पुलिस मामले कीतह तक जाने के लिए सभी तथ्यों को एकत्रित करने में जुटी है। मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हाथ डालने से पहले पुलिस अपने हाथों को मजबूत करना चाहती है। पुलिस ने बीएड की फर्जी डिग्री लेकर मास्टर…

Read More

एग्रीमेंट के बाद किसी और को बेच दी जमीन

कुल्लू। भुंतर थाने में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जमीन की रजिस्टरी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये लेने के बाद में जमीन किसी तीसरे व्यक्ति को बेच देने के फर्जीबाड़े की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भुंतर पुलिस ने इसमें आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मौहल निवासी अरुण कुमार ने भुंतर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि फरवरी 1992 में मिस्टर एंड मिसेज मल्होत्रा ने फाटी शमशी स्थित खसरा नंबर-26 जमीन…

Read More

भाजपा ने किया आनी से भेदभाव : खूब राम

निरमंड (कुल्लू)। आनी के विधायक खूब राम आनंद ने कहा कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों के साथ हमेशा से भेदभाव किया है। पिछले पांच साल में यहां के अस्पतालों और स्कूलों में स्टाफ की कमी रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। खूब राम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह निरमंड में लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार को आनी विधानसभा क्षेत्र के नित्थर में सब तहसील खोलनी ही थी तो…

Read More

हि 0प्र सी0 एण्ड वी0 अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सी0 एंड वी0 अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की । संघ ने मुख्यमंत्री को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही संघ ने सरकार के समक्ष 01-01-1986से चली आ रही भाषायी एवं गैर भाषायी वेतन विसंगति को पंजाब के तर्ज पर दूर करना , स्नातकोतर शिक्षा प्राप्त सी0 एंड वी0 अध्यापको को बिना बी0 एड0 प्रवक्ता पद पर पदोन्नति देना , माध्यमिक स्कूलों में भाषा,कला,शारीरिक अध्यापक पदों…

Read More

सियासत के गलियारों में घमासान की तैयारी

कुल्लू। सियासत के गलियारों में जल्द ही फिर से घमासान मचने वाला है। सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस ने विस चुनाव में भितरघात और पार्टी प्रत्याशियों को हराने में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिला कुल्लू में बागियों समेत भितरघात करने वाले लोगों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। इसमें 81 नेताओं के नाम शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में कड़े मुकाबले में हारे कांग्रेस प्रत्याशियों का कहना है कि यदि कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी विरोधी काम नहीं करते तो चुनाव में…

Read More

विंटर कार्निवाल को कहां से आएगा धन

मनाली। विंटर कार्निवाल मनाली के आयोजन को लेकर धन एकत्र करना आयोजन कमेटी के लिए बड़ी चुनौती होगी। मनाली में विंटर कार्निवाल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी शरभ नेगी ने हालांकि आयोजन को लेकर सभी से सहयोग की अपील की है। लेकिन हाईकोर्ट के ताजा आदेशों के बाद आयोजन कमेटी के लिए धन जुटाना टेढ़ी खीर बन चुका है। शुक्रवार को हुई बैठक में कमेटी के महासचिव वीके शर्मा ने साल 2012 में आयोजित कार्निवाल का लेखाजोखा रखा था। इसमें बताया गया था कि पूर्व के आयोजन…

Read More

अपनों ने ही डुबोई भाजपा की नाव

भुंतर (कुल्लू)। बंजार भाजपा की बैठक में हार का मुख्य कारण भितरघात बताया गया। शनिवार को भुंतर में बंजार विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक कर हार पर चरचा की। बैठक में बंजार विस सीट से भाजपा प्रत्याशी खीमी राम शर्मा सहित सभी 122 पोलिंग बूथों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में करीब तीन घंटे तक हार के कारणों पर मंथन चला। कार्यकर्ताओं ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि विरोधियों ने भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया और बेबुनियाद आरोप लगाकर मतदाताओं को गुमराह। कार्यकर्ताओं…

Read More