नहीं होगा हिलोपा का विलय : महेश्वर सिंह

कुल्लू। हिलोपा प्रमुख एवं कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि हिलोपा का विलय किसी भी सूरत में नहीं होगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि आनी विस में हिलोपा हार गई लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। वह भी आनी के विकास में सहयोग करेंगे। यह बात उन्होंने मंगलवार को आनी के विश्राम गृह में आयोजित आनी हिलोपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक में आनी हिलोपा अध्यक्ष प्रेम साहसी, आनी विस से हिलोपा प्रत्याशी रहे नंद लाल, निरमंड खंड के अध्यक्ष कैलाश ब्रामटा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीने राम ठाकुर, चमन खाची, ध्याव सिंह वर्मा, ध्यान कटोच, सचिव यशपाल, चैन राम,यामा नंद तथा नरेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने आनी उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा कहा कि वह हर वर्ग के लोगों का सम्मान विकास करें। विकास के कार्यों में किसी तरह की सबलेटिंग न हो इस पर अधिकारी ध्यान दें।

Related posts