मनाली। ग्यारह दिन तक न तो मांस पकेगा न ही शराब परोसी जाएगी। इस देव नियम का मनाली गांव के लोग कड़ाई से पालन करेंगे। दरअसल मनाली गांव में माघ मास के फागली उत्सव के दौरान लोग इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करना देव नियमों के तहत वर्जित मानते हैं। महर्षि मनु की तप स्थली मनाली गांव में माघ मास के दूसरे रविवार (27) से यह उत्सव आरंभ होगा। समारोह ग्यारह दिन तक चलेगा। मनाली पंचायत के पूर्व उपप्रधान नीमत राम ठाकुर ने बताया कि परंपरा के तहत माघ महीने…
Read MoreCategory: Kullu
अब कुल्लू में लगेगा कैलीर्फोनिया पल्म
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू में जल्द ही कैलीर्फोनिया पल्म भी बागिचों की शोभा बन जाएगा। वैज्ञानिकों का कई सालों से कैलीर्फोनिया की प्रुन किस्म पर चल रहा अनुसंधान सफल रहा है। अनुसंधान के सफल होने के बाद अब बागवानी क्षेत्र में प्रुन नामक फल ने दस्तक दे दी है। फिलहाल इसकी पैदावार घाटी के कुछ चुनिंदा बागवान ही कर रहे हैं। इसे 1500 से 6000 फीट ऊंचाई वाले इलाकों में लगाया जा सकता है। यहां बागवानों को इसके परिणाम अच्छे मिलने के बाद इसे बागवानी के क्षेत्र में नए आयाम के…
Read Moreलाहौल के नोरबू पांस को रेस्क्यू अवार्ड
उदयपुर (कुल्लू)। भारतीय सेना से बतौर हवलदार सेवानिवृत्त हुए नोरबू पांस को गॉड-फ्रे फिलीप्स कंपनी के समारोह में रेस्क्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चंडीगढ़ के होटल ताज में वीरवार को मिला। इस सम्मान से शीत मरुस्थल जिला लाहौल स्पीति के यूरनाथ गांव के रहने वाले नोरबू पांस के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। नोरबू पांस को अवार्ड मिलने से समूची लाहौल घाटी में खुशी की लहर है। भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद नोरबू पांस लायुल मांउट्रेरिंग एंड स्कीयर एसोसिएशन के प्रधान पद…
Read Moreबंजार भाजपा के चुनाव 28 को
बंजार (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी बंजार मंडल के संगठनात्मक चुनाव 28 जनवरी को विश्राम गृह लारजी में होंगे। बंजार मंडल के चुनाव प्रभारी अवनीश कात्यान ने बताया कि चुनाव में सभी 122 बूथों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता भाग लेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इसके बाद 12 से 12.30 बजे तक नामांकनों की जांच होगी। नाम वापसी का समय एक बजे तक होगा। चुनाव में सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जाएगा। सर्वसम्मति नहीं बनती है तो 29 जनवरी को 11 बजे…
Read Moreआउट सोर्सिंग कर्मियों के लिए नीति बनाए सरकार
कुल्लू। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कर्मचारी वर्ग में उनके हितों में व्यापक स्तर पर कदम उठाए जाने की उम्मीद जागी है। पैरा और पीटीए अध्यापकों के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा के बाद अब अन्य कर्मचारियों को भी इस दिशा में सकारात्मक पहल होने की आस है। कर्मचारियों का एक ऐसा ही वर्ग है कंप्यूटर और डाटा एंट्री आपरेट का। पिछले करीब सात आठ सालों से राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे यह कर्मचारी आउट सोर्सिंग के जरिये विभागों में…
Read Moreहिमपात से साढ़े चार करोड़ का नुकसान
कुल्लू। ताजा हिमपात के बाद बिछी बर्फ की चादर के सिकुड़ने के साथ ही तबाही की तस्वीर भी सामने आने लगी है। सप्ताह पूर्व 48 घंटे तक जारी रही बर्फबारी से जिला में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसमें सबसे अधिक आईपीएच विभाग को सवा दो करोड़ की चपत लगी है। लोनिवि को 1.33 करोड़ तथा विद्युत बोर्ड को एक करोड़ रुपये की क्षति उठानी पड़ी है। आईपीएच को सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू खंड-एक, बाह्य सराज आनी – निरमंड तथा मनाली उपमंडल में आंका…
Read Moreभारी बर्फबारी ने तबाह कर दिया सेब
आनी (कुल्लू)। गत सप्ताह हुई भारी बर्फबारी क्षेत्र के बागवानों के लिए आफत बन कर आई। बर्फबारी ने यहां के बागवानों के सेब के सैकड़ों पौधों को नष्ट कर डाला। इसके चलते बागवानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बागवानों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्र निवासी रफ तार ठाकुर, नेर चंद, परस राम, प्रेम चंद, हंस राज, जय सिंह, लंगू राम और ज्ञान चंद ने बताया क्षेत्र में हाल ही में हुई सौ से 120 सेंमी.…
Read Moreसंकट में तीन सौ परिवारों की जिंदगी
कुल्लू। प्राचीनतम गांव मलाणा में हिमपात के चलते तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यही नहीं भारी बर्फबारी के चलते लोगों के सामने अब राशन और पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में हुई बर्फबारी से तीन घरों को क्षति पहुंची है। बिजली के दर्जनों पोल ढह गए हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। बर्फबारी मलाणा के लोगों के लिए मुसीबत लेकर आई है। गांव में करीब साढ़े छह फुट तक हिमपात हुआ है। पीने के पानी को लेकर तीन…
Read Moreएचआरटीसी पेंशनरों को डीए दे सरकार
कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों में 29 माह से डीए न मिलने से आक्रोश है। कर्मचारी कल्याण मंच कुल्लू इकाई की सोमवार को हुई बैठक में यह मुद्दा खूब उठा। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने की। बैठक में संघ ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर चर्चा की और मुख्यमंत्री तथा परिवहन मंत्री से पूरा करने की उम्मीद जताई। मंच के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सूद ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 23 प्रतिशत डीए 29 माह से नहीं मिल रहा। पेंशनर्स के पेंशन फंड में…
Read Moreकांग्रेस ने कोई एहसान नहीं किया : चौधरी
कुल्लू। भाजपा के जिला मीडिया संयोजक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने नौ घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी देकर कोई एहसान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता का हक है। यह लोगों को मिलना चाहिए। चौधरी ने कहा कि सिलेंडरों की संख्या नौ कर कांग्रेस अपनी गलती को छुपा नहीं सकती है। इसी दिन यूपीए सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर देश की आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकारें महंगाई को अंकुश लगाने…
Read More