च्वाई में आग से लाखों का सामान राख

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की च्वाई में एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर स्वाह हो गया। हालांकि, लोगों ने मौके पर पहुंच कर आसपास के घरों को आग लगने से बचा लिया। इधर, हादसे में प्रभावित दुकानदार ने एक व्यक्ति पर शक जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। जबकि, आगजनी की घटना के बाद प्रभावित व्यक्ति को प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आनी खंड की च्वाई पंचायत के च्वाई में शुक्रवार रात…

Read More

5800 परिवारों को देना होगा हाउस टैक्स

कुल्लू। शहर के करीब छह हजार परिवारों को जल्द ही जेब ढीली करनी होगी। नगर परिषद कुल्लू ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार नगर परिषद ने घरों का सर्वेक्षण भी करवाया है। इसमें कुछ मामले ऐसे भी पकड़ में आए हैं जिनमें कागजों में दर्शाए मकान की अपेक्षा धरातल पर घर बड़ा है। नगर परिषद के मुताबिक ऐसे मामलों में टैक्स दोबारा तय होगा। नप के तहत 4800 पुराने तथा 1000 मकान नए शामिल हैं। इन सब पर टैक्स लागू होगा। कुल्लू में…

Read More

सप्ताह से हवाई यात्री सूची अपडेट नहीं!

केलांग। हेलीकाप्टर सीट आवंटन में गड़बड़ झाले को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने आवेदन करने वालों की सूची इंटरनेट के जरिये आनलाइन कर दी है। लेकिन दुर्भाग्यवश वरिष्ठता सूची को करीब एक सप्ताह से अपडेट ही नहीं किया है। लिहाजा, हेलीकाप्टर की राह ताक रहे यात्रियों को इस स्तर पर दिक्कतें उठाना पड़ रही हैं। यात्रियों की सूची ऑन लाइन होने से लोग घर बैठे ही अपनी वरिष्ठता सूची को जानने के साथ ही सीट आवंटन में धांधली की भनक लगते ही इसको लेकर प्रशासन और उड़ान समिति से…

Read More

अब दशहरा के बाद नहीं सजेंगी दुकानें

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान अब दुकानें केवल उत्सव के दौरान ही सज पाएंगी। इसके बाद ढालपुर मैदान में लगाई गई दुकानों को हटा दिया जाएगा। जिला लीगल सर्विस अथारिटी के चेयरमैन (जिला न्यायाधीश) बलदेव सिंह ने कुल्लू दशहरा मेला कमेटी के चेयरमैन और डीसी कुल्लू को इस बाबत पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि कुल्लू के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केवल दशहरा उत्सव के दौरान ही व्यापारियों को ढालपुर मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा दशहरा के दौरान…

Read More

85वां संविधान संशोधन लागू करें : मारकंडेय

केलांग। पूर्व विधायक एवं लाहौल-स्पीति भाजपा के नेता डा. राम लाल मारकंडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार 85वां संविधान संशोधन लागू करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग के हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस इस संशोधन को लागू कर कर्मचारियों को राहत दे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में आरक्षण और संविधान संशोधन लागू करने की मांग निरंतर करते रहे हैं। साथ ही गोंधला हेलीपेड पर नियमित उड़ान आरंभ करने की मांग की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे आरक्षित वर्गों के हितों के…

Read More

पंद्रह दिन से शाई गांव की जनता प्यासी

आनी (कुल्लू)। आनी पंचायत का शाई गांव करीब दो सप्ताह से प्यासा है। यहां जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा। दो सप्ताह पहले हुई बर्फबारी के बाद से यहां सभी लोगों के घरों के नल सूखे हैं। ऐसे में लोग दो किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर अपनी और अपने जानवरों की प्यास बुझा रहे हैं। स्थानीय निवासी राज कुमार, भगवान दास, शांति स्वरूप, उगम राम, टिकम राम, खीमी राम, पदम सिंह, दीप राम, सीता राम तथा अमरचंद ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर जताते हुए शीघ्र…

Read More

195 रुपये प्रतिकिलो मिलेंगे होप्स के दाम

केलांग। होप्स का उत्पादन करने वाले लाहौली किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने होप्स पर मिलने वाले समर्थन मूल्य को 35 से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति किलो करने की घोषणा की है। होप्स के दाम अब 195 रुपये प्रतिकिलो चल रहे हैं। राज्य सरकार के जनजातीय विकास विभाग, लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और लाहौल होप्स सोसाइटी के बीच वीरवार को शिमला में हुई बैठक में इसकी घोषण की। बैठक में जनजातीय विकास विभाग के सचिव वीसी फारका, विधायक रवि ठाकुर और लाहौल होप्स सोसायटी के चेयरमैन…

Read More

आलू ग्र्राउंड से हजारों का सामान ले गए चोर

कुल्लू। मनाली के आलू ग्राउंड में खड़े ट्रकों के पुर्जे खोलकर चोर ले गए। सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक यूनियन परिसर में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ट्रक यूनियन ग्राउंड में तैनात डिमांड सचिव जीवन सिंह ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। चोरों ने ट्रक की सात बैटरियां, एक स्टेपनी और एक प्रेशर जैक चुरा लिया है। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सचिव की…

Read More

मजदूर विरोधी फैसले ले रही केंद्र सरकार

कुल्लू। सीटू जिला कमेटी के शुक्रवार को आयोजित जिला सम्मेलन में यूपीए सरकार पर जमकर निशाने साधे गए। आरोप लगाया गया कि यूपीए सरकार अमेरिका और अन्य पूंजीवादी देशों के दबाव में आकर मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। सम्मेलन में सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर ने ध्वजारोहण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यूपीए-दो की सरकार अमेरिका और अन्य पूंजीवादी देशों के दबाव में आकर मजदूर विरोधी निर्णय लेे रही है। नव उदारीकरण के चलते देश के सार्वजनिक उद्यमों का तेजी से निजीकरण किया…

Read More

यूरोपियन तकनीक से होगी होप्स की खेती!

केलांग। विलुप्त हो रहे औषधीय पौधे होप्स की खेती को बचाने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। राज्य सरकार ने इसकी खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसे मंजूरी के लिए जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। लाहौल घाटी देश का फिलहाल ऐसा इकलौता क्षेत्र हैं जहां होप्स की खेती की जा रही है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव की देखरेख में एक कमेटी इस परियोजना पर काम कर रही है। केंद्र सरकार से इस परियोजना…

Read More