कुल्लू। ताजा हिमपात ने कुल्लू जिला के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कई जगह पानी की पाइपें जाम होने और टूटने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। कई क्षेत्रों में पूर्व में हुई बर्फबारी से अभी तक स्थिति पटरी पर नहीं लौ पाई थी, अब दोबारा हिमपात होने से हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक बर्फबारी होने के आसार हैं। ऐसे में समस्या और विकराल हो सकती है। सोमवार को हुई ताजी बर्फबारी से कई पेयजल योजनाएं बर्फ में दफन हो…
Read MoreCategory: Kullu
मनाली एनएच समेत 24 सड़कें बंद
कुल्लू। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे-21 भारी हिमपात के चलते पतलीकूहल से आगे बंद हो गया है। जिला का दूसरा महत्वपूर्ण औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 पहले ही एक माह से अवरुद्ध चल रहा है। रविवार देर रात से जारी हिमपात के चलते जिला में 26 सड़क मार्ग बंद हो चुके थे। इसमें करीब एक दर्जन मार्ग तीन सप्ताह से ठप चल रहे हैं। सड़क मार्गाें पर सरकारी बसों के फंसने की सूचना नहीं है। बंद पड़े सड़क मार्गों में से 14 मार्ग अकेले बाह्य सराज आनी-निरमंड में ठप पड़े हैं। बंजार में तीन,…
Read Moreरायसन ने जीती विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप
पतलीकूहल (कुल्लू)। रायसन क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही विंटर क्रिकेट चैंपियनशिप ट्राफी के खिताब पर रायसन की टीम ने कब्जा किया है। विजेता रायसन टीम को 15 हजार की राशि और ट्राफी भेंट की गई। फाइनल मुकाबला रायसन और हलाण द्वितीय के बीच हुआ। रायसन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हलाण द्वितीय की टीम 87 रन पर ही आल आउट हो गई। हलाण द्वितीय की टीम को उप विजेता के खिताब जीतने पर 7 हजार की राशि और ट्राफी प्रदान…
Read Moreहोटल व्यवसायी ने जहर निगला, मौत
कुल्लू। पर्यटननगरी मनाली में एक होटल व्यवसायी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यवसायी की अस्पताल में मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने फिलहाल सीपीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे मनाली में होटल लीज पर लेकर चलाने वाले मंडी जिले के जोगिंद्रनगर निवासी प्रेम सिंह राठौर ने किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसके बाद…
Read Moreकुल्लू ब्लॉक कांग्रेस की बैठक पांच को
कुल्लू। जिला कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पांच फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर चर्चा की जाएगी। कुल्लू कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश शानू ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 8 और 9 फरवरी को कुल्लू आ रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के कुल्लू आगमन पर उनके स्वागत की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर उनके समक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों की समस्याओं को भी रखा जाएगा। इस…
Read Moreयुवक ने लगाई थी दुकान में आग
आनी (कुल्लू)। आनी के च्वाई में दुकान में आग एक युवक ने लगाई थी। संदेह के आधार पर हिरासत में लिए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। युवक ने कहा कि कुछ दिन पहले दुकान मालिक ने उसे पुलिस के हवाले किया था, जिससे वह गुस्से में था और उसने ऐसा कदम उठाया। आनी के च्वाई में शुक्रवार रात को एक दुकान में आग लग गई थी। आगजनी की घटना में दुकान मालिक का लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। रात में आग लगने…
Read Moreबागवानों को मिलेंगे 18 लाख सेब के पौधे
खराहल (कुल्लू)। हर साल करोड़ों का कारोबार देने वाले कुल्लू के बागवानों को सेब के 18 लाख पौधे मिलेंगे। यह पौधे उद्यान विभाग जिला में स्थापित विभिन्न सरकारी और पंजीकृत नर्सरियों के माध्यम से वितरित करेगा। सेब का साधारण पौधा 18 रुपये और स्पर वैरायटी सेब का पौधा 24 रुपये में मिलेगा। विभाग ने पौधों को वितरण को लेकर खाका तैयार कर लिया है। पौधों की सप्लाई उद्यान केंद्र बजौरा से की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इससे सेब के कारोबार में और इजाफा होगा। उद्यान…
Read Moreस्पेशलिस्टों की कमी से मरीज परेशान
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन स्टाफ कम होता जा रहा है। ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों को डाक्टरों के इंतजार में कई घंटों तक खड़े रहना पड़ता है। तीन जिलों के लोगों को उपचार देने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डाक्टरों की कमी से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मरीजों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल होते हुए भी मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। काफी समय से अस्पताल की यही स्थिति बनी हुई। अस्पताल की दोनों गायनी…
Read Moreक्या किसी अनहोनी के इंतजार में है सरकार
गुणैशी (कुल्लू)। बाढ़ से तेरह वर्ष पहले मिले जख्मों को सरकारें अभी तक नहीं धो पाईं। राजनीतिक दलों की इस उपेक्षा का जीता जागता उदाहरण है तीर्थनघाटी का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी । इस पाठशाला में 526 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को हर रोज पलाहचन खड्ड पर बने जर्जर हो चुके पुल से स्कूल जाना पड़ता है। यह पुल झूले की तरह झूलता है। हादसों की आशंका भी भरपूर है। एक बार बच्चा इस पुल से गिर भी चुका है। बावजूद इसके न तो प्रशासन की नींद…
Read Moreबारह मार्गों पर यातायात अभी तक ठप
कुल्लू। हिमपात के बाद बंद पड़ी कुल्लू जिला की बारह सड़कों के बहाल होने के आसार अब कम नजर आ रहे हैं। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक चार जनवरी से फिर मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बंद पड़े मार्गों पर फिर से बर्फ की चादर बिछ जाती है तो इन सड़कों की बहाली का काम और लंबा खिंच जाएगा। जिला के दर्जनों सड़कें अभी तक नहीं खुल पाई हैं। जिला के लोगों को बाजार से पीठ पर उठाकर खाद्य सामग्री घर तक पहुंचानी पड़ रही…
Read More