मनाली (कुल्लू)। एशिया की टाप टेन पर्यटन स्थलों में शामिल पर्यटन नगरी मनाली में 60 सेंटीमीटर हिमपात से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार को तीसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही है। यातायात सुविधा तथा पेयजल सेवाओं के चरमराने से आम जनता और सैलानियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। कुल्लू-मनाली मार्ग के बाधित होने से पर्यटन नगरी के लोग और पर्यटक जरूरी वस्तुओं के लिए तरसते रहे हैं। मनाली में बर्फबारी से जहां अधिकतर दुकानें बंद रहीं तो…
Read MoreCategory: Kullu
बर्फ की आगोश में समाया ग्राहण गांव
कुल्लू। बर्फबारी से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कुल्लू के गांवों में भी जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। मणिकर्ण घाटी का दूर-दराज गांव ग्राहण बर्फ की आगोश में समा गया है। यहां करीब 6 फुट तक बर्फ बताई जा रही है। आलम यह है कि लोग मरीजों को डिस्पेंसरी तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। यहां खोला गया हेल्थ सब सेंटर गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर है। इसे ग्रामीणों की बदकिस्मती ही कहें कि ग्राहण गांव अभी तक सड़क सुविधा से भी नहीं जुड़ पाया है।…
Read Moreजिला के 37 सड़कों पर यातायात ठप
कुल्लू। तीन दिन से जारी हिमपात के चलते जिला के 37 सड़क मार्गों पर यातायात ठप पड़ गया है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे पर अभी छोटे वाहन दौड़ रहे हैं। लेकिन बसों की आवाजाही यहां भी बंद है। राज्य मार्ग-11 औट-लुहरी भी बंद चल रहा है। भारी बर्फबारी से तीसरे दिन बुधवार को जिला में 37 मार्गों में यातायात सुविधा बंद हो गई है। इसमें से करीब दो दर्जन मार्गाें पर 72 घंटों से बस सेवा बंद पड़ी है। ग्रामीण इलाकों में 20 से 60 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।…
Read Moreपैदल पार न करे जलोड़ी जोत : एसडीएम
आनी (कुल्लू)। जिला मुख्यालय जाने के लिए पैदल जलोड़ीजोत पार करने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि जलोड़ीजोत में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति पैदल जोत पार करने का प्रयास न करे। आउटर सिराज की जनता के लिए लूहरी, आनी तथा औट मार्ग कुल्लू जाने के लिए सबसे नजदीक रास्ता है। बर्फबारी के बाद सैकड़ों लोगों की आवाजाही जलोड़ी दर्रे से पैदल होती रहती है। जलोड़ीजोत में हुई भारी बर्फबारी के चलते यहां…
Read Moreसैंज बाईपास निर्माण भाजपा की मांग
सैंज (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही एनएचपीसी सैंज घाटी के दोनों तटों को आपस में जोड़कर ग्रामीणों को सौगात देने जा रही है। लाडा के तहत तलाड़ा से सैंज तक बाईपास मार्ग का निमार्ण किया जाना प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा बंजार मंडल ने एनएचपीसी के इस ऐतिहासिक फैसले का जोरदार स्वागत किया है। कहा कि भाजपा ने इस मार्ग का जोरदार समर्थन किया था। बंजार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि बंजार भाजपा…
Read Moreमिनी सचिवालय में कामकाज ठप
कुल्लू। जिला मुख्यालय के मिनी सचिवालय में बिजली आपूर्ति ठप रहने से कई विभागों का कामकाज बाधित रहा। यहां तक कि कुछ कार्यालयों में दो दिन से बिजली नहीं है। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से जहां कार्यालयों के कंप्यूटर सिस्टम बंद पड़े हैं वहीं यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी ठंड में ठिठुरते रहे। कंप्यूटर के साथ टेलीफोन और फैक्स मशीनें भी बंद रही। मिनी सचिवालय में बिजली न होने से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भू संरक्षण कार्यालय में भी इस कारण काम नहीं हो पाया। कृषि विभाग के…
Read Moreबर्फ की चमक से दर्जनों पंचायतों में अंधेरा
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमपात और बारिश भले ही फसलों के लिए वरदान माने जा रहे हों लेकिन इससे हजारों लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। घरों के बाहर बिछी बर्फ की चांदी से उजियारा है लेकिन मकानों के अंदर बिना बिजली के अंधेरा पसरा है। बर्फबारी के चलते बिजली की तारें टूटी गई हैं। भारी हिमपात से विद्युत बोर्ड के इंतजाम भी धरे के धरे रह गए हैं। भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने कहा कि उनके गांव बड़ाग्रां में बर्फ न के बराबर है। लेकिन बोर्ड…
Read Moreबंजार पंस में तख्ता पलट की तैयारी
कुल्लू। पंचायत समिति बंजार में तख्ता पलट की सियासत तेज हो गई है। विस चुनावों में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सियां डोलने लगी हैं। बंजार में भाजपा समर्थित पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को खतरा पैदा हो गया है। बंजार से पूर्व वन मंत्री खीमी राम के चुनाव हारते ही कुछ भाजपा पार्षदों ने भी पासा पलटना शुरू कर दिया है। चार फरवरी को बंजार में हुई पंचायत समिति की बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें…
Read Moreभुंतर में होगा सीएम वीरभद्र का स्वागत
कुल्लू। ब्लाक कांग्रेस कुल्लू की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर रूपरेखा तय की गई। मंगलवार को ढालपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। कहा कि आठ फरवरी को वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुल्लू आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भुंतर में एकत्रित होकर भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों की थाप पर भुंतर में स्वागत किया जाएगा। बैठक…
Read Moreबागवानों को इस बार भरपूर मिलेगी खाद
काईस (कुल्लू)। जिला कुल्लू में भारी हिमपात किसानों और बागवानों के लिए वरदान माना जा रहा है। कृषि और उद्यान विभाग के अनुसार इस बार कुल्लू में अच्छी फसल होने के आसार हैं। हिमफेड ने भी किसानों और बागवानों के लिए इस बार जरूरत से ज्यादा खादें स्टोर में पहुंचा दी हैं। हिमफेड के अनुसार जैसे ही मौसम खुलेगा खादों का सभी ब्लाकों में वितरण शुरू कर दिया जाएगा। हिमफेड ने 1601 मीट्रिक टन खाद स्टोर की है। गत वर्ष किसानों के लिए केन की भारी कटौती हुई थी। इससे…
Read More