काईस (कुल्लू)। सरकारी निर्माण कार्यों में ढील बरतने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदारों पर शिकंजा कस दिया है। तय समय अवधि में निर्माण कार्य न निपटाने पर विभाग ने ठेकेदारों को नोटिस जारी कर जुर्माना भी लगाया है। विभाग ने जिला के 12 ठेकेदारों को निर्माण की कुल लागत का एक से पांच फीसदी तक जुर्माना ठोंका है। करीब चार दर्जन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें विभाग ने ठेकेदारों से कार्य में हो रही देरी का कारण स्पष्ट करने को कहा है। विभाग की सख्ती से सरकारी…
Read MoreCategory: Kullu
रोहतांग के उस पार जल्द पहुंचेंगे वाहन
केलांग। बर्फ के पहाड़ों को चीरते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रहे बीआरओ के जवान इस बार लाहौल के लोगों को जल्द राहत दे सकते हैं। बीआरओ खुद भी रोहतांग और कुंजम दर्रा को इस बार रिकार्ड समय के भीतर बहाल करने का दावा कर रहा है। सीजन के दौरान मनाली-सरचू मार्ग पर ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए जल्द ही दोनों जिलों के डीसी तथा मनाली और लाहौल स्पीति के विधायकों की सीमा सड़क संगठन के साथ जल्द बैठक होगी। सीमा सड़क संगठन (दीपक प्रोजेक्ट) के नए चीफ इंजीनियर…
Read Moreनग्गर में उड़िया फिल्म की शूटिंग
नग्गर (कुल्लू)। मौसम खुलते ही कुल्लू-मनाली की वादियों में फिल्मकारों ने दस्तक देना शुरू कर दी है। कुल्लू-मनाली में उड़िया फिल्म की शूटिंग चार दिन से चल रही है। वीरवार को ऐतिहासिक नग्गर कसल के प्रांगण में उड़िया फिल्म के टाइटल सांग …हरि ओम हरि फिल्माया गया। फिल्म का नाम हरि ओम हरि ही है। फिल्म की अभिनेत्री मेघा घोष के ऊपर विवाह से संबंधित गीतों को फिल्माया जा रहा है। उड़िया फिल्म की शूटिंग की यूनिट ने चार दिनों से कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में डेरा डाल रखा है।…
Read Moreनियम बना डाले, आधार कार्ड दिए नहीं
कुल्लू। जिला में आधार कार्ड बनाने का काम भले ही 85 फीसदी पूरा हो गया हो लेकिन हजारों लोगों को अभी भी आधार कार्ड नहीं मिल पाए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने आधार कार्ड के लिए दो साल पहले आवेदन किया था लेकिन अभी तक उन्हें आधार कार्ड नहीं मिले हैं। हैरत इस बात की सरकार ने नियम बनाकर आधारकार्ड को कई जगह सरकारी सुविधा प्राप्त करने के लिए जरूरी कर रखा है। ऐसे में जिन लोगों को कार्ड बनाने के बावजूद आधारकार्ड नहीं मिले वे सरकारी सुविधाओं…
Read Moreजिला के 43 विद्यालयों को 53.39 लाख मंजूर
कुल्लू। डीसी शरभ नेगी ने जिला के विकास खंड नग्गर, कुल्लू, बंजार, आनी और निरमंड के 29 प्राथमिक स्कूलों में 53 यूनिट शौचालय निर्माण के लिए 20.40 लाख रुपये मंजूर किए हैं। विकास खंड नग्गर, कुल्लू और बंजार के 14 उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 34 यूनिट शौचालय बनाने को 13.9 लाख रुपये निर्मल भारत अभियान के तहत स्वीकृत हुए हैं। उन्होंन बताया कि शौचालयों का निर्माण तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इस योजना में विकास खंड आनी…
Read Moreबंजार में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र बंजार में जल्द ही पचास बिस्तरों का अस्पताल बनेगा। बजट सत्र में विधायक कर्ण सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने प्रथम चरण के तहत अस्पताल का विस्तार कर पचास बिस्तरों की व्यवस्था करने की घोषणा कर दी है। यह जानकारी सराज जोन कांग्रेस के मुख्य सलाहकार एवं किसान बागवान मंच बंजार के अध्यक्ष भगत राम ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र में बंजार विस के विधायक कर्ण सिंह ने विधानसभा सदन में बंजार क्षेत्रों की मांगों…
Read Moreऔट-लुहरी मार्ग पर बसें चलाए निगम
कुल्लू। साढ़े तीन महीनों से बंद पड़ा औट-लुहरी मार्ग बहाल हो गया है। दर्रा पर छोटे वाहन सरपट दौड़ रहे हैं लेकिन निगम की बस सेवा अभी तक शुरू नहीं की गई है। ऐसे में जिला मुख्यालय पहुंचने वाले बाह्य सराज के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा शुरू न होने से लोगों को आनी से बंजार तक 50 किलोमीटर का सफर टैक्सियों में करना पड़ रहा है। लोगों को बस से चार गुना अधिक किराया देकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। बाह्य सराज…
Read Moreकुल्लू में बनेंगी तीन आलीशान पार्किंग
कुल्लू। हर रोज करीब दस हजार वाहनों की आवाजाही झेल रहे कुल्लू शहर के लोगों को ट्रैफिक समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। नगर परिषद ने बेकाबू होती पार्किंग समस्या का हल तलाश लिया है। नप कुल्लू में तीन नई पार्किंगों का निर्माण करवाएगी। जिला कुल्लू में इस समय करीब आठ पार्किंग हैं और इन पार्किंग स्थलों में महज पांच सौ वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। अब नगर परिषद कुल्लू में करीब 3.60 करोड़ रुपये से तीन पार्किंग स्थलों का निर्माण करवाएगी। जानकारी के अनुसार कुल्लू शहर में…
Read Moreपेंशनरों को दिलवाई जाए वित्तीय सहायता : प्रीतम
कुल्लू। भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन की कुल्लू इकाई की बैठक में एसएसबी कैंपस सरवरी में पेंशनरों का दफ्तर बनाने और उनके ठहरने के लिए कमरे की व्यवस्था करने की मांग की गई। बुधवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में श्रीनगर घाटी में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर जेएन ठाकुर ने अर्द्ध सैनिक संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों की वित्तीय सहायता और…
Read Moreतीन चरस तस्करों को नौ साल का कारावास
कुल्लू। चरस तस्करी के मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने तीन लोगों को नौ-नौ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों को 90 हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में 6 माह के साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला उप न्यायवादी मोनिका मल्होत्रा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित कर दिखाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह की अदालत ने बुधवार को दिए एक अहम फैसले में…
Read More