यहां बल्ब के साथ जलाने पड़ते हैं लैंप

कुल्लू। बाह्य सराज की रघुपुर घाटी की फनौटी पंचायत के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण बिजली के साथ लालटेन और लैंप जलाने को विवश हैं। बिजली की कम वोल्टेज के चलते रात दस बजे के बाद ही उचित बिजली मिल पाती है। कम वोल्टेज के चलते लोगों को काम निपटाने के लिए लालटेन और लैंप तक जलाने पड़ते हैं। ग्रामीणों की मुताबिक यह समस्या पांच-छह सालों से बढ़ी है। कनेक्शन बढ़ने के साथ ही यहां विद्युत प्रकाश घटता चला गया। अब आलम यह है कि शाम ढलते ही बल्बों की…

Read More

घाटे से उभारेगा इस बार कुल्लू का पलम

खराहल (कुल्लू)। समय-समय पर बारिश और जोरदार हिमपात के चलते इस बार पलम की सेटिंग उम्दा होने से बागवान गदगद हैं। फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा और किसान सभा के उपाध्यक्ष देव राज नेगी ने कहा कि इस बार घाटी में पलम की पैदावार बंपर होने की उम्मीद है। घाटी के प्रतिशील बागवान घराकट के चमन ठाकुर, थरमान के अमित ठाकुर, सेऊबाग के सुरेश ठाकुर, अरुण ठाकुर बिहारी लाल, कल्याण ठाकुर और गुरदयाल सिंह ने कहा कि इस साल पलम की सेटिंग बगीचों में 60 फीसदी पूरी हो चुकी…

Read More

मनाली आने से तौबा न कर लें सैलानी

मनाली। बंद पड़ी हवाई सेवा और बदहाल सड़कों से सैलानी खासे नाराज हैं। मनाली घूमने पहुंच रहे सैलानियों ने सड़कों की खस्ता हालत पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लंबा सफर होने और सड़कों की खस्ता हालत के चलते थकान इतनी हो जाती है कि घूमने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। दिल्ली से घूमने आए नवविवाहित ऋतुल और रजनी मेहता ने कहा कि वह हनीमून मनाने के लिए मनाली आए हैं लेकिन हिमाचल की खस्ताहाल सड़कों से वह निराश हैं। मनाली एक सुंदर पर्यटन स्थल है।…

Read More

सर्व शिक्षा अभियान में करोड़ों लैप्स!

भल्याणी (कुल्लू)। राज्य भर के सरकारी स्कूल केंद्र से जारी सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों रुपये का बजट खर्च नहीं कर पाए हैं। स्कूल प्रबंधनों को इस लापरवाही पर एसएसए प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई है। ऐसे में अब राज्य को मिले परियोजना के करोड़ों रुपये लैप्स हो गए हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने ऐसे स्कूलों से बैलेंस बजट को ब्याज सहित 25 मार्च तक लौटने के आदेश जारी किए हैं। बजट लैप्स होने पर आगामी वित्त वर्ष के लिए परियोजना से जारी होने वाले बजट में भारी भरकम…

Read More

रोहतांग लांघने वालों को मिलेगा सम्मान

केलांग। बर्फ से लकदक रोहतांग दर्रा को पैदल पार करना जितना रोमांच से भरा है उतना ही खतरनाक भी। 20 मार्च को मढ़ी और कोसकर में रेस्क्यू चौकियां स्थापित होने के बाद रोहतांग दर्रा होकर लोगों की आवाजाही ने जोर पकड़ लिया है। इस बार रोहतांग दर्रा को सबसे पहले लांघने वाले घाटी के दो युवकों राहुल और राकेश को जिला प्रशासन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। लाहौल स्पीति के डीसी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि रोहतांग दर्रा को पैदल लांघने वाले कई और यात्रियों को भी सम्मानित किया…

Read More

दो चरस तस्करों को दस साल का कारावास

कुल्लू। एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में अभियोग साबित होने पर न्यायालय ने दो लोगों को दस-दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों को एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को 6 माह के साधारण कारावास की सजा भी भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने जोरदार पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ न्यायालय में अभियोग साबित किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलदेव सिंह के न्यायालय ने शुक्रवार को दिए अपने अहम फैसले…

Read More

अब 40 रुपये में मिलेगा फुल खाना

कुल्लू। जिला के ढाबों में अब फुल खाना चालीस रुपये में मिलेगा। दूध लोकल 22 रुपये लीटर, उबला हुआ दूध 25 रुपये और दही 35 रुपये प्रति किलो तथा पनीर की कीमत प्रति किलोग्राम 180 रुपये निर्धारित की गई है। डीसी शरभ नेगी ने विभिन्न खाद्य वस्तुओं के दामों को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सभी प्रकार के करों सहित यह परचून मूल्य जिले में तुरंत प्रभाव लागू होंगे। अधिसूचना के अनुसार बकरे तथा भेड़े के मांस की कीमत 220 रुपये प्रति किलो तथा सुअर का मांस…

Read More

स्वास्थ्य केंद्र सैंज को नए उपकरण

सैंज (कुल्लू)। पार्वती परियोजना दो के प्रबंधन ने वीरवार को नगवाईं में अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज को साढ़े चार लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण भेंट किए। इसमें पांच बेड, तीन बीपी मशीन, ऑटोक्लेव मशीन, आपरेशन थियेटर संबंधी उपकरण, लाइट्स तथा जांच उपकरण शामिल हैं। पार्वती परियोजना दो के महाप्रबंधक एके सिंह ने उपकरण पीएचसी सैंज के चिकित्सा अधिकारी डा. प्रेम लाल को सौंपे। इस अवसर पर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलदेव ठाकुर, पार्वती परियोजना चरण-2 के मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

Read More

तो बैठक में निपटेगा बसों का विवाद

कुल्लू। निजी और निगम की बसों की समयसारिणी को लेकर आए दिन होने वाले विवादों को निपटाने के लिए हिमाचल परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिला के समस्त प्राईवेट और एचआरटीसी बसों की समयसारिणी को लेकर 29 मार्च को बैठक तलब की है। इसमें संयुक्त समय सारणी पर चरचा की जाएगी। कुल्लू जिला में 190 निजी और 200 निगम की बसें चलती हैं। बैठकों में समय सारणी से संबंधित शिकायतों और सुझावों पर विचार विमर्श होगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि सभी बस आपरेटरों…

Read More

ढाई किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक व्यक्ति को दो किलो छह सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर कसोल के समीप सूमा चलौण में नाका लगाकर बैठा था। एसएसआई शेर सिंह की अगुवाई…

Read More