केलांग। मौजूदा क्रिकेट संघ के खिलाफ घाटी के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। खिलाड़ियों ने नए संघ का समर्थन करते हुए मौजूदा क्रिकेट संघ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौजूदा क्रिकेट संघ के मीडिया में जारी उस ब्यान पर नए संघ ने स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें कहा था कि कोई भी सरकारी कर्मी क्रिकेट संघ का पदाधिकारी नहीं बन सकता। नए संघ ने मौजूदा संघ से पूछा है कि नियमों के तहत फिर संघ की कमान किस व्यवसाय से जुडे़ लोग संभाल सकते हैं। कहा…
Read MoreCategory: Kullu
फिर कैसे बढ़ेगा पर्यटन कारोबार
कुल्लू। देश-विदेश में नाम कमा चुकी कुल्लू घाटी में भले ही सालाना लाखों की संख्या में टूरिस्ट सैर सपाटे के लिए आते हों लेकिन इसके बावजूद पर्यटन स्थल अनदेखी का शिकार हैं। इन्हीं में से एक है जलोड़ी दर्रा। प्रकृति ने जलोड़ी को संवारने में कोई कसर नहीं रखी है। लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते यहां आने वाले पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जलोड़ी में न तो जल है और न ही बिजली की व्यवस्था। 90 साल पूर्व वर्ष 1923 में सड़क सुविधा से जुड़े जलोड़ी…
Read Moreमनाली विकास मंच की बैठक आज
कुल्लू। विकास मंच मनाली की मासिक बैठक सोमवार को सेऊबाग में होगी। विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी के घर में होने वाली मीटिंग में मंच के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंच के प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने बताया कि मनाली विकास मंच को मजबूत करने को लेकर इसमें विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंच के विस्तार को लेकर महिला और युवा संगठनों का भी गठन किया जाएगा। साथ ही इस बेला पर विकास मंच की…
Read Moreनाटियों में डिस्को का घालमेल घातक
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू में पौराणिक गीतों की रौनक लुप्त होने लगी है। पहाड़ी गानों में फिल्मी गीतों की धुनों का इस्तेमाल कुल्लू गीतों की मिठास को खत्म कर रहा है। पुराने गीत डिस्को नाटी में मिक्स हो गए हैं। देवी-देवताओं की वास स्थली देवभूमि कुल्लू में मनाए जाने वाले मेलों और त्यौहारों में दिनभर देव नाटियों का आयोजन होता था। अब देवनाटी का वजूद ही मिटता जा रहा है। पुराने रीति-रिवाजों पर लग रहे ग्रहण से जिला कुल्लू के बुजुर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग इस बदलते परिवेश से काफी आहत हैं।…
Read Moreमुख्यमंत्री के दौरे से कांग्रेसी गदगद
केलांग। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लाहौल-स्पीति दौरे के दौरान उमड़ी भीड़ से कांग्रेस कार्यकर्ता गदगद हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उदयपुर, केलांग, काजा और ताबो में वीरभद्र सिंह को सुनने के लिए जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी। स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनजातीय क्षेत्रों का दौरा अपने आप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के महज पांच माह के भीतर वीरभद्र सिंह ने लाहौल स्पीति का दौरा किया है। रवि ठाकुर ने कहा कि बीते भाजपा कार्यकाल में मुख्यमंत्री तो…
Read Moreबंजार भाजपा की बैठक में जमकर हंगामा
सैंज (कुल्लू)। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे दो भाजपा नेताओं के बंजार भाजपा की बैठक में भाग लेने पर खूब हंगामा हुआ। मंडल इकाई के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को मंडल की बैठकों से तब तक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है जब तक आलाकमान दोनों को क्लीन चिट नहीं देती। बंजार में हुई भाजपा की मासिक बैठक में बंजार भाजपा ने दोनों नेताओं को खूब खरी खटी भी सुनाई। गौरतलब है कि बंजार विस से संबंध रखने वाले दोनों नेताओं को आलाकमान ने एक ओर जहां कारण…
Read More114 बीघा जमीन पर सियासत तेज
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के पास बड़ाग्रां बिहाल के 15 मील में स्थित 114 बीघा भूमि का मसला अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दरबार तक पहुंच गया है। सीएम के लाहौल दौरे के दौरान पतलीकूहल आढ़ती संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौल के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री से भेंट की। सीएम से ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि पतलीकूहल की सब्जी मंडी व्यापार के लिहाज से छोटी पड़ने लगी है। लिहाजा इस सब्जी मंडी को बड़ाग्रां बिहाल में खाली पड़ी भूमि पर स्थानांतरित किया जाए।…
Read Moreमणिकर्ण को अतिरिक्त बसें चलाए निगम
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के लोग बसें न चलने से काफी आहत हैं। घाटी के लोगों को करीब एक महीने से यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय बस न चलने से लोगों को टैक्सी कर घर पहुंचना पड़ रहा है। लोगों ने प्रदेश सरकार और निगम से अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है। घाटीवासियों ने जल्द बसें शुरू नहीं हुई तो घाटीवासी सड़क पर उतरेंगे का ऐलान किया है। मणिकर्ण घाटी के जरी पंचायत के पूर्व प्रधान धर्म चंद, इंटक के ब्लाक अध्यक्ष गांव कटोभा (जरी) के…
Read Moreविद्युत प्रोजेक्टों को राहत के आसार
केलांग। लंबे अरसे से लटके पड़े विद्युत प्रोजेक्टों के प्रति राज्य सरकार के नरम रुख के चलते कंपनी प्रबंधनों को राहत मिलती नजर आ रही है। राज्य सरकार ऐेसे विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के मूड में है जो लोगों के विरोध के चलते रुके पड़े हैं। वीरभद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि कुछ लोग अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए विद्युत परियोजनाओं का विरोध कर लोगों को भड़का रहे हैं। हालांकि उन्होंने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के हिताें की सुरक्षा भी जरूरी बताई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह…
Read Moreअवैध कब्जों पर बाली का चाबुक
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर निगम प्रबंधन ने कड़ा रुख अपना लिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश के अधिक बस अड्डों, वर्कशॉप और अन्य संपत्तियों पर हद से ज्यादा अवैध कब्जे किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि निगम जल्द ही अतिक्रमणकारियों को यहां से खदेड़ेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही होगी। उन्होंने कहा कि निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन को भी निगम का सहयोग करने के लिए कहा गया है। बाली ने कहा कि…
Read More