पतलीकूहल (कुल्लू)। कांगड़ा बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि जिला मुख्यालयों में बैंक की विशेष शाखाएं खुलेंगी। इसमें तमाम स्टाफ महिलाओं का ही होगा। इस योजना का मकसद महिलाओं को बेहतर से बेहतर सुविधा देना होगा। महिलाएं ऐसे बैंकों में बेझिझक अपने काम करवा सकेंगी तथा इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं बैंक में खाते भी सिर्फ महिला उपभोक्ताओं के ही होंगे। प्रेमलता ठाकुर सोमवार को कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक की वामतट मार्ग पर स्थित लरांकेलो में खुली नई ब्रांच का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों…
Read MoreCategory: Kullu
लक्ष्मीकांत मनाली भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष
पलचान/मनाली। भाजयुमो कुल्लू के अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला के सभी चारों मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मनाली मंडल में लक्ष्मी कांत ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। कुल्लू मंडल से विक्रम ठाकुर, बंजार विस से हरि राम चौधरी तथा आनी मंडल की कमान योगेश परमार को सौंपी है। शैारी ने बताया कि जिले में संगठन को युवाओं के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। उन्हाेंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे संगठन की मजबूती…
Read Moreरामशीला-ग्राहण सड़क की हालत सुधारें
कुल्लू। हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी न्योली के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर रामशीला-ग्राहण-जगोट सड़क की रिपेयर और पक्का करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को किसानसभा के महासचिव हौतम सिंह सौंखला के नेतृत्व में मुलाकात की। हौतम सौंखला ने कहा कि इस सड़क को बने 20 साल हो गए हैं लेकिन किसी भी सरकार और लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को पक्का करने पर ध्यान नहीं दिया। किसान सभा ने प्रदेश सरकार और विभाग से मांग की है कि अगर…
Read Moreढाबों पर चलेगा वन विभाग का डोजर
कुल्लू। कोठी से लेकर रोहतांग तक बने सड़क किनारे बने अवैध होटलों और ढाबों को वन विभाग हटा देगा। कार्रवाई मंगलवार को शुरू होगी। कारोबारियों को विभाग ने नोटिस जारी कर अपने बोरिया बिस्तर समेटने का फरमान सुना दिया। वन महकमे की टीम बाकायदा डोजर साथ लेकर इस कार्रवाई को अंजाम देगी। वन विभाग सुबह दस बजे से यह कार्रवाई शुरू करेगा। वन विभाग कुल्लू के डीएफओ बीएल नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने कोठी से रोहतांग तक 25 होटलों और ढाबा संचालकों को…
Read Moreपंडोह से औट तक रेलिंग लगाएं : ठाकुर
कुल्लू। मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने झीड़ी में हुए बस हादसे के दौरान बचाव कार्य में हुई देरी पर चिंता जताई। जवाहर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बड़े हादसों से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। एनएच 21 पर कुल्लू जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूरी हुई इस दुर्घटना में कई घंटों के बाद क्रेन पहुंची। यदि समय पर राहत कार्य शुरू हो जाता तो कई जानें बच सकती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े हादसों से निपटने के लिए मंडी और कुल्लू के बीच…
Read Moreमनाली क्षेत्र में कल गुल रहेगी बत्ती
पलचान/मनाली। विद्युत उपमंडल मनाली के तहत 11 केवी विद्युत लाइनों की आवश्यक रखरखाव और रिपेयर कार्य के चलते गांव रांगडी, सिमसा, छियाल,कन्याल, नसोगी, बलसारी, ढुंगरी, मनाली गांव, वशिष्ठ, मनाली माल रोड, माडल टाऊन, भजोगी, मिशन अस्पताल, सिविल अस्पताल, टेलीफोन केंद्र, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, सर्किट हाउस, लॉग हट तथा इनके साथ लगते क्षेत्रों में 22 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल मनाली के सहायक अभियंता विकास शर्मा ने कहा कि उपरोक्त क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इसके…
Read Moreएक रात में दो जगह टूटे ताले
आनी (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी की सदर पंचायत आनी के पंचायत घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का नाकाम प्रयास किया गया। जबकि, इसी रात को पंचायत घर से करीब 350 मीटर दूर लामीसेरी गांव में कुंभदास के मकान का ताला तोड़कर नकदी, बर्तन और कुछ चांदी के गहने चोर उड़ा ले गए। इधर, आनी पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंचायत आनी के प्रधान विनोद चंदेल ने बताया कि पंचायत घर का ताला तोड़ा गया है। जबकि, पंचायत घर से…
Read Moreकिसान क्लब से मिलेगी किसानों को जानकारी
आनी (कुल्लू)। किसान बागवानाें को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसान क्लब द्वारा दी जाएगी। इसी कड़ी में आनी में करीब पचास किसान क्लबों का गठन किया जाएगा। यह क्लब किसानों और बागवानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया करवाएंगे। सोमवार को आनी पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आनी खंड की 32 ग्राम पंचायतों के दस किसान क्लब गठित किए गए। नावार्ड के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का आयोजन देव भूमि…
Read Moreपत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की बुच्छैर पंचायत के जाओं गांव का धर्मदास अपनी पत्नी को तलाश करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। हर जगह तलाश करने के बाद भी धर्मदास को उनकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि, कुछ लोग फोन कर धर्मदास को मारने की भी धमकी दे रहे हैं। इधर, पुलिस आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। किल्टे बनाकर गुजर बसर करने वाला धर्मदास अपनी नवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ममता और सातवीं में पढ़ने वाले बेटे सुनील…
Read Moreबंजार में खूब चमकी कुड़ियां शहर दियां
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पिंकी भंडारी ने शानदार गायकी से खूब रंग जमाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी और पहाड़ी गीत गाए। पिंकी भंडारी ने मंच पर सबसे पहले अपनी एलबम के गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने..हो लाल मेरी, ….कुड़ियां शहर दियां,..साहिबा रा लड़का ,..सैंज लागा देहुरी मेला,..बालम वे दर्दी,…गिरी रे गिरी सर से गागर गिरी, …घर पौडू तेरा झुरिए दूर धारा न हो तथा …पानी रे नाला गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले की चौथी…
Read More