कुल्लू। हिमालय नीति अभियान के तहत 24 मई से बंजार के शाईरोपा में तीन दिवसीय देशव्यापी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश में वन अधिकार कानून 2006 को लागू करने में जल विद्युत परियोजनाओं व वन विभाग के दबाव होने से हो रहे विलंब को लेकर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश भर से 50 व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके लिए हिमाचल सरकार, राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों को भी न्योता दिया गया है ताकि आम सहमति…
Read MoreCategory: Kullu
तैयारी उपचुनाव की, निशाना मिशन 2014
कुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव की आहट के बीच भाजपा ने अपने कार्यक्रमों को तेज कर दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने संगठन ने केंद्र की यूपीए और प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बोलना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव का किला भेदने को पार्टी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की नसीहत दी है। साथ ही यूपीए सरकार की नाकामी तथा प्रदेश सरकार द्वारा बदले की भावना से किए जा रहे कामों को लोगों के समक्ष रखने की हिदायत दी जा रही है। प्रदेश में सत्ता गंवा…
Read Moreगोभी की फसल पर केटर पीलर का हमला
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में गोभी की फसल पर केटर पीलर कीट ने हमला बोल दिया है। वहीं किसान कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध न होने से अपनी फसल को बचाने में असमर्थ हैं। हालांकि किसानों ने नष्ट हुए पौधों की जगह नई नर्सरी रोपना शुरू कर दी है। लेकिन आर्थिक रूप से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। लाहौल के सुमनम, जाहलमा, जूंडा, पलजोन और जसरथ सहित कई गांवों में गोभी की फसल लगाई जाती है। हर साल यहां लाखों का कारोबार भी होता है। लेकिन केटर पीलर कीट के हमले…
Read Moreढालपुर की शालिनी स्कूल में टॉप
कुल्लू। भारत-भारती स्कूल ढालपुर में इस बार दसवीं और जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों सहित अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों और छात्रों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप यह परिणाम संभव हो पाया है। प्रिंसिपल ने कहा कि दसवीं कक्षा में शालिनी ने 94.1 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया है। भुवनेश्वरी ने 96.4, हिमानी ठाकुर ने 91.8, अशान ठाकुर ने 91, अर्चना तथा मोनिका ने…
Read Moreबीएल शर्मा कल्लू के नए कृषि उप निदेशक
कुल्लू। एक माह से खाली चल रहे कृषि उपनिदेशक के पद पर डा. बीएल शर्मा ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। पूर्व कृषि उप निदेशक डा. ज्ञान ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के बाद जिला कृषि अधिकारी डा. आरके कौंडल यह काम देख रहे थे। मंगलवार को विधिवत रूप से डा. बीएल शर्मा ने पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना और सरकारी योजनाओं को कृषकों तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शर्मा इससे पहले कांगड़ा जिला में कृषि उप निदेशक पद पर कार्यरत थे। किसानों को…
Read Moreथ्रीप्स कीट से प्याज की फसल बर्बाद
खराहल (कुल्लू)। पारा चढ़ने के कारण कीट भी खेत खलियानों में पनपने लगे हैं। इन दिनों घाटी में प्याज की फसल पर थीपस कीट ने हमला बोल दिया है। थ्रीपस कीट प्याज पर खिले फूलों के रस को चूसने लगे हैं। परिणाम स्वरूप प्याज के पौधे की ग्रोथ रुक गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक गर्मी के बढ़ने से थीपस कीट पनपता है। ऐसे में किसान प्याज बीज के उत्पादन के प्रति चिंतित हैं। अधिक गर्मी और सूखे के कारण थीपस कीट ने हमला बोल दिया है। प्याज के फूलों…
Read Moreवन विभाग ने मढ़ी में हटाए आठ खोखे
मढ़ी (मनाली)। उच्च न्यायालय के आदेश पर वन विभाग ने मनाली-रोहतांग मार्ग पर बने ढाबों और खोखों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को विभागीय टीम ने मढी से आठ खोखे हटा दिए। वन विभाग की यह कार्रवाई में 25 ढाबों पर होनी थी लेकिन 17 ढाबा और खोखा मालिकों ने उच्च न्यायालय से स्टे ले लिया है। डीएफओ बीएल नेगी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए उन्होंने मढ़ी से खोखे हटाने की कार्रवाई आरंभ की। इस दौरान आठ ढाबों और खोखों…
Read Moreमां-बेटे के मिलन के साथ जागर मेला शुरू
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की व्युुंगल पंचायत में दो दिन तक चलने वाला जागर मेला देव मिलन के साथ मंगलवार को शुरू हो गया। इस दौरान दिन भर नाटियों का दौर चलता रहा। सैकड़ों लोगों ने देवी-देवता के दर्शन किए। मेले में कुईकंडा नाग देवता और बूढ़ी नागिन आए हुए हैं। मेले में हर तीन वर्ष के बाद मां और बेटे का मिलन होता है। इस वर्ष भी जब मां-पुत्र का मिलन हुआ तो नजारा देखने लायक था। बूढ़ी नागिन माता के 9 पुत्र हैं। इनमें से सबसे छोटे पुत्र कुईकंडा…
Read Moreचोरी के आरोपी खाई में कूदे, शिमला रेफर
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह भी 2:30 बजे नित्थर के रैची से दो लोग एक बाइक उड़ा ले गए। चोर अभी कुछ ही दूर पहुंचे थे कि लोगों ने उन्हें देख लिया। एक व्यक्ति ने बाइक भी पहचान ली। लोगों को अपने ओर आते देख चोरों ने झाड़ियों में छलांग लगा दी और गहरी खाई में जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को नाले से बाहर निकाला और उपचार…
Read Moreएक हजार किया जाए चिकित्सा भत्ता
कुल्लू। भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल संगठन कुल्लू की सोमवार को ढालपुर में हुई बैठक में चिकित्सा भत्ता एक हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग जोर शोर से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने की। बैठक में करीब 71 अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों को पेंशन को लेकर पेश आ रही दिक्कतों पर चरचा की गई। प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों ने अफसोस जाहिर किया है कि अखिल भारतीय संगठन को केंद्र सरकार ने एक हजार रुपये प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता…
Read More