इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा थाना के तहत पकड़े गए 180 बैग सरकारी सीमेंट के मामले में वीरवार को पुलिस ने एसएचओ बलबीर चंद और अतिरिक्त एसएचओ चैन सिंह के नेतृत्व में आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता संदीप ठाकुर की धरपकड़ के लिए कई दबिश दी और कड़ी मेहनत के बाद चारों ओर से नाकेबंदी कर शाहनहर परियोजना उपमंडल ठाकुरद्वारा के कार्यालय के समीप एक गुप्त स्थान से धर दबोचा। थाना प्रभारी बलबीर चंद ने बताया कि वीरवार सुबह से लेकर शाम तक चले अभियान…
Read MoreCategory: Kangra
पिता पर बच्ची के अपहरण का केस
कांगड़ा। एक पिता के खिलाफ अपनी ही बच्ची को जबरदस्ती ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के माता और पिता के बीच तलाक का मामला चल रहा है। बच्ची सुरक्षित है और उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। कांगड़ा पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 365, 279, 336 और 337 के तहत मामला दर्ज कर पिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची जैसे ही स्कूल से बाहर आई तो वहां खड़े उसके पिता ने उसे अपने…
Read Moreधर्मशाला अस्पताल में फर्जी कॉल करने वाला धरा
धर्मशाला: धर्मशाला जोनल अस्पताल में 2 महीने से लगातार फर्जी कॉल करने वाले 3 शरारती तत्वों में से 1 को पुलिस ने धरा दबोचा। जानकारी के अनुसार मनसुख पुत्र किरू राम निवासी अराड़ कांगड़ा व 2 अन्य व्यक्ति पिछले 2 महीनों से अस्पताल में फर्जी कॉल्स कर अस्पताल प्रशासन को तंग कर रहे थे। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में स्थित लैंडलाइन में फर्जी कॉल करके तंग करने वाले व्यक्तियों के पुलिस ने 3 नंबर ट्रेस किए हैं जोकि 8894196774, 9736796624 व 9882570882 हैं। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को…
Read Moreअपाहिज लड़की पैदा होने पर डाक्टरों की लापरवाही!
हर किसी को उस दिन का इंतजार होता है जब किसी के घर में बच्चों की किलकारी गूंजती है। लेकिन अगर तो बच्चा स्वस्थ है तब तो उस घर में खुशियां ही खुशियां आ जाती हैं लेकिन अगर बच्चे में किसी प्रकार का विकार है तो उस घर में क्या गुजरेगी इस बात का अंदाजा हर कोई लगा सकता है। ऐसा ही कुछ घटित हुआ है पालमपुर के समीप बंड में जंहा एक निर्धन परिवार में संतान तो हुई लेकिन उनके पांव के नीचे से उस समय जमीन निकल गई…
Read Moreपंचायत सहायकों ने की बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी
बैजनाथ: बैजनाथ पंचायती राज प्रशिक्षण में चल रहा पंचायत सहायकों का 45 दिवसीय प्रशिक्षण 17 जनवरी से आरंभ हुआ है जिसमें जिला कांगड़ा में 15 ब्लाकों से पंचायत सहायक भाग ले रहे हैं। पंचायत सहायकों को आए दिन बिजली के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों नरेंद्र, रविंद्र, हरसिमर, नैतिक, दविंद्र, संजय, रोहित, मोनिका, निशा, अंकिता तथा अनुराधा का कहना है कि कागजी कार्य भी मोमबत्ती की लाइट से करना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में विभाग को लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन विभाग…
Read Moreगुमराह कर रहे एचआरटीसी के अफसर
धर्मशाला। परिवहन कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों पर प्रदेश सरकार को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक के राज्य अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप बलौरिया, महासचिव जगरूप सिंह और धर्मशाला इकाई के महासचिव रविंद्र सिंह जाट ने एचआरटीसी के अधिकारियों पर ये संगीन आरोप लगाए हैं। प्रदीप बलौरिया ने कहा कि एचआरटीसी में निकम्मी अफसरशाही के कारण प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। परिवहन कर्मचारियों को इस बार एक हफ्ते देरी से वेतन मिलना निगम के अधिकारियों की सुस्त…
Read Moreजल्द होगा ज्वालामुखी शक्तिपीठ का सौंदर्यीकरण
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से सरकार और प्रशासन मिलकर अमलीजामा पहनाएंगे। शक्तिपीठ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन की अपार संभावनाएं तलाशी जाएंगी और उन्हें कार्यान्वित किया जाएगा। ताकि ज्वालामुखी शक्तिपीठ बड़े शहरों की भांति सुंदर दिखे और यहां आने वाले सैलानी इस धार्मिक पर्यटन स्थल को एक नए रूप में देखें। शुरुआती चरण में ज्वालामुखी को सिटी में बदलने के लिए जमीनी स्तर से प्रयास किए जाएंगे। इसमें नए स्नानागार और साफ सुथरे सुंदर शौचालयों…
Read Moreधर्मशाला में बनेगा आईटी पार्क
धर्मशाला। शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में शीघ्र निजी क्षेत्र में एक सूचना प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित होगा। उद्योग विभाग के अधिकारियों को भूमि के चयन और अन्य प्रक्रियाएं शुरू करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। योल में भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमुडा के तहत प्लाटों के आवेदनों की नए सिरे से समीक्षा होगी। पात्र व्यक्ति को नियमानुसार प्लाट आवंटित किए जाएंगे। सुधीर शर्मा बुधवार को मिनी सचिवालय में…
Read Moreजल्द समायोजित होंगे कंप्यूटर शिक्षक : भारती
जवाली (कांगड़ा)। प्रदेश भर के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों को एक ठोस नीति के तहत शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाएगा, ताकि कंप्यूटर शिक्षकों को सरकारी अध्यापकों के समान मान-सम्मान और वेतन मिल सके। यह बात मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में आयोजित वार्षिक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने का मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा। नीरज भारती ने खुले मंच से कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए 31 मार्च…
Read Moreसीमेंट मामले में दोषी पाए जाने पर नपेंगे अफसर
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत सरकारी सीमेंट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को इंदौरा कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को 8 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस टीम ने सोमवार शाम को मंड क्षेत्र में दबिश देकर दो मकानों से सरकारी सीमेंट की 180 बोरियां बरामद की थीं। इसके तहत रण सिंह पुत्र तुलसी राम निवासी मंड घंडरा तथा जगदीश चंद पुत्र परस राम को हिरासत में लिया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने…
Read More