धर्मशाला। कांगड़ा जिले के पहाड़ों पर बर्फ और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। धौलाधार पर्वत शृंखला पर जमकर बर्फबारी हुई। जिले के चारों मुख्यत: तालंग जोत, इंद्रहार, थमसर तथा जालसू जोत पर डेढ़ से दो फुट के बीच हिमपात हुआ है। जालसू जोत पर बर्फबारी के कारण उतराला-होली (चंबा) पैदल मार्ग बिलकुल बंद हो गया है। जबकि तालंग जोत पर बर्फबारी से यहां स्थित प्राकृतिक अर्जुनताल झील ठंड से जम गई है। इसके अलावा बड़ा भंगाल के थमसर जोत तथा धर्मशाला के इंद्रहार जोत पर बर्फबारी…
Read MoreCategory: Kangra
आधा बजट ही खर्च कर पाया देहरा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ग्राम पंचायतों के सुस्त रवैये के चलते सांसद निधि से जारी फंड का समय पर इस्तेमाल नहीं होने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए जनता अपने जन प्रतिनिधियों से लाखों रुपयों के फंड तो स्वीकृत करवा लेती है। लेकिन कई पंचायतों के सुस्त रवैये के चलते यह करोड़ों रुपए खंड कार्यालयों में पड़े हुए हैं। विकास खंड देहरा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पांच सांसदों ने करीब 3 करोड़ 21 लाख 96 हजार रुपए…
Read Moreडीपीआरओ को जारी होगा कारण बताओ नोटिस
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा के सांसद डा. राजन सुशांत ने जिला लोक संपर्क अधिकारी को जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में न पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का ऐलान किया है। सांसद ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं की यह बैठक अति महत्वपूर्ण है। इस मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बाबत उपायुक्त कांगड़ा को आदेश दिए गए हैं कि वह संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी कर इसका जवाब मांगें और बाकायदा उन्हें सूचित करें। उधर, जिला लोक…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों पर ले लिया लोन
धर्मशाला। धर्मशाला में जमीन के फर्जी दस्तावेजों पर लोन लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर के एक व्यक्ति ने जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक धर्मशाला से चार लाख रुपए ऋण हासिल कर लिया। इसके लिए उसने बाकायदा जमीन को गिरवी रखने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाए। 2004 में उपभोक्ता ने यह लोन शहर के एक वार्ड में मकान बनाने को लिया था। लेकिन पिछले आठ सालों से लोन की एक भी किस्त वापस न आने पर बैंक ने ऋण लेने वाले…
Read Moreसरकारी सीमेंट के 180 बैग पकड़े
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना इंदौरा की पुलिस टीम ने सोमवार शाम मंड क्षेत्र में दबिश देकर दो मकानों से सरकारी सीमेंट की 180 बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने सरकारी सीमेंट की खेप को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। एसएचओ इंदौरा बलवीर चंद ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंड क्षेत्र में सरकारी सीमेंट का अवैध कारोबार हो रहा है। इस पर एसएचओ इंदौरा बलवीर चंद…
Read Moreशरारती तत्वों पर हर पल रहेगी नजर
धर्मशाला। महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कांगड़ा पुलिस ने कमर कस ली है। थानों में चार-चार महिला कांस्टेबल तैनात करने के अलावा अब महिलाएं संबंधित थाना क्षेत्र में गश्त भी करेंगी। महिला कांस्टेबल को सिविल ड्रेस में गश्त करते हुए इलाके में महिलाओं की साथ होने वाले क्राइम को रोकने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सिविल ड्रेस में महिला कांस्टेबल स्कूल और कालेज रोड पर शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा बस स्टैंड समेत लोकल बस स्टाप पर भी इनकी पैनी नजर रहेगी। साथ ही बस…
Read Moreबालकरूपी पीडब्ल्यूडी डिवीजन टांडा शिफ्ट
धर्मशाला। प्रदेश की वीरभद्र सरकार में कांग्रेस के ही युवा विधायक को उनके जन्मदिवस पर जोर का झटका धीरे से लगा है। युवा विधायक यादविंद्र गोमा के विस क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत बालकरूपी में स्थापित हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के डिवीजन को टांडा शिफ्ट कर दिया गया है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व यहां स्थापित इस डिवीजन को लेकर सोमवार को अधिशाषी अभियंता और स्टाफ सहित टांडा स्थानांतरित करने के आदेश जारी हो गए हैं। दिलचस्प है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में टांडा से ही स्थानांतरित किए गए इस…
Read Moreलंबागांव में हर तीसरे दिन बत्ती गुल
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हालत यह है कि आए तीसरे दिन बिजली सप्लाई में कोई न कोई खराबी आ जाती है। बिजली न होने से लोगों में अब बिजली बोर्ड के प्रति खासा रोष पनप रहा है। इस समय सोल बनेहड़, झुंगा देवी, हार, कलूही दंदेल समेत कई गांवों में बिजली की समस्या बनी हुई है। युवक मंडल के प्रधान रवि कांत शर्मा, राजीव चौधरी, रोशन लाल, हेमराज, अंजु शर्मा, शांति स्वरूप कंठवाल, कल्याण चंद, विंद्र कुमार, अंजू देवी, बंटी चौधरी,…
Read Moreकांगड़ा के 94 गांव होंगे वन्य प्राणी क्षेत्र से मुक्त
धर्मशाला। शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला के 94 गांवों को वन्य प्राणी क्षेत्र से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश के आबादी से दूर वन्य प्राणी समृद्ध वन क्षेत्र को सम्मिलित किया जाएगा। इसके फलस्वरूप प्रदेश में वन्य प्राणी क्षेत्र 7161 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 8358 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में वन्य प्राणी क्षेत्र के अंतर्गत 33 वन्य प्राणी शरण्य स्थल…
Read Moreफेसबुक पर सुधीर को अजीबोगरीब कमेंट
धर्मशाला। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दोस्तों से चैट और महज गपशप ही नहीं की जा सकती बल्कि आप इन साइट्स का यूज करने वाले विधायकों और मंत्रियों तक अपनी आवाज भी पहुंचा सकते हैं। रविवार को ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब एक युवक ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के अपडेट किए गए स्टेटस पर कमेंट किया। दरअसल फेसबुक के जरिए जनता से सीधा संवाद करने वाले सुधीर शर्मा ने अपने स्टेटस में युवाओं से सड़क दुर्घटनाओं से बचने का आग्रह करते हुए लिखा कि हेलमेट पुलिस…
Read More