फिर उजड़ेंगे पौंग विस्थापित

जवाली (कांगड़ा)। …अपनी मिट्टी से उजड़ने का दर्द क्या होता है यह कोई पौंग डैम के उन विस्थापितों से पूछे जिन्हें एक बार फिर इस दौर से गुजरना होगा। पौंग जलाशय की खातिर घर से बेघर होकर वन भूमि पर अपने आशियाने बनाकर बसे लोगों को एक बार फिर विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा। वन विभाग की कार्रवाई पर अदालत ने मुहर लगा दी है। इसके तहत सैकड़ों पौंग विस्थापित परिवारों के अवैध कब्जे उखाड़े जाएंगे। विस्थापितों को वन विभाग ने अवैध कब्जाधारक करार देते हुए नोटिस थमा दिए हैं।…

Read More

काठगढ़ शिवरात्रि मेला 9 से 11 मार्च तक

नूरपुर (कांगड़ा)। जिला स्तरीय काठगढ़ महाशिवरात्रि मेला 9 मार्च से 11 मार्च तक प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में मनाया जाएगा। उपमंडलाधिकारी नूरपुर राकेश वर्मा ने मेले के आयोजन को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ गत वर्षों की भांति 9 मार्च को शोभायात्रा से किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाने पीने में प्रयोग किए जाने वाली डिस्पोजल सामग्री को दुकानदार और ढाबे वाले एक जगह…

Read More

होटलों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

धर्मशाला। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी होटलों और गेस्टहाउसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा होटलों के विजिटर रजिस्टर पर पर्यटकों के पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र के आधार पर एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने यह फैसला लिया है। एसपी ने इस संदर्भ में जिले के सभी डीएसपीज, थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संबंधित थाना व चौकी के तहत होटलों व…

Read More

नूरपुर के हटली में पोल्ट्री फार्म राख

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गांव हटली में बीती रात एक पोल्ट्री फार्म में आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस के अनुसार नरेश जंवाल पुत्र जितेंद्र जंवाल निवासी हटली जंबाला ने बताया कि बीती रात वह अपने पोल्ट्री फार्म था। उसने देखा कि बिजली की तार जलने से पोल्ट्री फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि उसने पूरे पोल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। नरेश के अनुसार अग्निशमनविभाग को इसकी सूचना दी गई। लेकिन जब तक विभाग…

Read More

न लंबाई बढ़ी न ब्राडगेज का सपना हुआ साकार

धर्मशाला। जोगिंद्रनगर स्थित शानन हाइडल प्रोजेक्ट तक माल पहुंचाने के मकसद से अंग्रेेजों द्वारा बनाई गई पठानकोट-जोगिंद्रनगर शार्टगेज रेलवे लाइन कांगड़ा की लाइफ लाइन तो बन गई, मगर आजादी के बाद यह ट्रैक एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सका। कांगड़ा घाटी रेल राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बवंडर में महज वोटों की राजनीति में पिस कर रह गई। न तो कांगड़ा रेल पटरी को ब्राडगेज किया जा सका है और न ही इसका आगे कोई विस्तार। ऐसे में 26 फरवरी को प्रस्तावित केंद्रीय रेलवे बजट पर कांगड़ा की नजर टिकी है,…

Read More

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में बीते दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने से शीत लहर तेज हो गई है। वहीं पर्यटन नगरी मैकलोडगंज की ऊपरी पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं बारिश से किसान-बागवानों के चेहरों पर रौनक है। वहीं नूरपुर समेत निचले इलाकों में आम, लीची और संतरों की फसल के लिए भी बारिश वरदान साबित हो रही है। निचले इलाकों में बारिश न होने तथा कोरा पड़ने से आम, लीची और संतरे के पौधे सूखने की कगार पर थे।…

Read More

किन्नौर में 23 तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। भारी बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में 23 फरवरी तक अवकाश घोषणा कर दी है। किन्नौर के डीसी कै. जेम पठानिया ने बताया कि पहले 16 फरवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन, फिर से बर्फबारी होने के कारण अवकाश को 23 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। 17 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर में सभी ग्रामीण रूट पूर्ण रूप से…

Read More

मौसम ने रोका स्पाइस जेट का ट्रायल

गगल (कांगड़ा)। कांगड़ा एयरपोर्ट पर शनिवार को प्रस्तावित विमानन कंपनी स्पाइस जेट की ट्रायल लैंडिंग में मौसम ने रोड़ा अटका दिया है। खराब मौसम की वजह से बंबार्डियर क्यू 100 का ट्रायल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक कुलदीप शर्मा ने मौसम की वजह से ट्रायल रद होने की पुष्टि की है।

Read More

मौसम की करवट से फिर लौटी ठंड

मुलथान/धर्मशाला। मौसम के करवट बदलते ही कांगड़ा जिले में शीतलहर एक बार फिर तेज हो गई है। धौलाधार पर्वत ने फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। शाम तक पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के ऊपरी इलाके में हलकी बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बर्फबारी और ठंडी फुहारों से तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल के गांव भुजलिंग, जधार, पोलिग, राजगुंधा, कुकड़गुंधा, बड़ागांव, नलौता, कोठी कोहड़, कोली रोलंग, कड़धार तथा अंदरली…

Read More

है जुनून तो बनिए आर्मी अफसर

धर्मशाला। आर्मी आफिसर बनने के लिए मेहनत, लग्न और सहनशीलता की जरूरत होती है। जिस भी युवा में यह तीन चीजें होंगी, वह आर्मी में ही नहीं, बल्कि कहीं भी बड़ा अधिकारी बन सकता है। जी हां, यह कहना है सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एएस जंवाल का। वह धर्मशाला कालेज में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के टिप्स दे रहे थे। मौका था शुक्रवार को कालेज में आयोजित विशेष सेमीनार का। यही नहीं, जंवाल ने विद्यार्थियों को सेना में हीरो बनने और हीरो से…

Read More