काउंटर पर तड़के ही लग जाती हैं कतारें

पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। अंग्रेजों के जमाने में बनी पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को शायद भारत सरकार भूल गई है। इस ऐतिहासिक रेल मार्ग को लंबा-चौड़ा तो करना दूर, रेल मार्ग पर जो सुविधाएं पहले मौजूद थीं, अब वे भी धीरे-धीरे गायब होने लगी हैं। इससे आए दिन रेलवे स्टेशनों पर लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। केंद्र में कई सरकार्रें आइं तो कई गईं, लेकिन इस रेल मार्ग की याद अभी तक किसी को नहीं आई। रेल मार्ग पर बने महत्वपूर्ण मारंडा (पालमपुर) रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं…

Read More

अब सीडीपीओ कार्यालय पर गाज

भवारना (कांगड़ा)। सालों से भवारना में चल रहे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के कार्यालय को मंगलवार को भवारना से पालमपुर शिफ्ट कर दिया गया। भवारना कार्यालय से सारा सामान गाड़ियों में भरकर पालमपुर ले जाया गया है। चंगर क्षेत्र के लोगों को अब अपना काम करवाने के लिए पालमपुर तक का सफर तय करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने के पीछे पालमपुर में बनाए गए विभाग के अपने भवन का तर्क दे रहे हैं पर इससे भवारना की जनता में रोष पनप गया है। लोनिवि डिवीजन टांडा शिफ्ट…

Read More

मारपीट पर 11 को छह माह की सजा

नूरपुर (कांगड़ा)। जेएमआईसी नूरपुर के कोर्ट नं. 2 के न्यायाधीश संदीप सिंह सिहाग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अध्यापकों तथा प्रधानाचार्य से गाली गलौज तथा मारपीट करने के 11 आरोपियों को दोषी करार दिया। सभी आरोपियों को 6 हजार रुपए के जुर्माने तथा 6 महीने कैद की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी एलएम शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर 1998 को 12 लोगों के खिलाफ लोधवां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर दो अध्यापकों गोविंदर तथा रमेश कुमार से मारपीट करने तथा स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यभूषण से गाली-गलौज करने…

Read More

निशानदेही में और कितना वक्त ?

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला की समीपवर्ती ग्राम पंचायत खनियारा में आंगनबाड़ी भवन को गिराने के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इसके लिए राजस्व विभाग को जिम्मेदार ठहरा रही है। जमीन की निशानदेही न होने के चलते जांच में परेशानी आने का तर्क दिया जा रहा है। मई, 2012 में खनियारा पंचायत में एक व्यक्ति पर जेसीबी से आंगनबाड़ी केंद्र भवन को गिराने का आरोप है। हालांकि स्थानीय पंचायत ने इस पर विरोध भी किया। लेकिन व्यक्ति ने पंचायत की एक न सुनी और देखते…

Read More

प्रदेश में बनेगा बड़ी क्षमता वाला गोदाम : बाली

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न वस्तुआें के भंडारण के लिए बड़ी क्षमता वाले गोदाम का शीघ्र निर्माण किया जाएगा ताकि प्राकृतिक आपदाओं के समय खाद्यान्न पदार्थों की कमी की समस्या से निपटा जा सके। नगरोटा में जनसमस्याएं सुनने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश को लगभग 45 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न वस्तुओं के भंडारण की आवश्यकता है। हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री केवी थॉमस के साथ हुई उनकी मुलाकात में…

Read More

63 साल से रेल बजट में नाम तक नहीं आया

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। वर्ष 1929 में बने कांगड़ा घाटी रेलमार्ग के निर्माण के बाद किसी भी सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। यहां तक कि कांगड़ा घाटी की लाइफलाइन का 63 सालों के केंद्रीय रेल बजट में नाम तक शामिल नहीं किया गया। नतीजतन पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सभी छोटे बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पौंग झील तो दूसरी तरफ विश्व प्रसिद्ध मसरूर मंदिर में सुगम यात्रा से सैलानियों को पहुंचाने वाले इस रेलमार्ग के नगरोटा सूरियां और गुलेर…

Read More

करंट की चपेट में आया स्कूली छात्र

धर्मशाला। उपमंडल धर्मशाला के एक निजी स्कूल का छात्र करंट से बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा के लिए रेफर कर दिया गया। घायल छात्र की पहचान तेंजिन गुरुंग (15) निवास दाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घायल छात्र निजी स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ता है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन धर्मशाला की टीम क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला…

Read More

बस खाई में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत रविवार को पर्यटकों से भरी एक निजी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर कालापुल के पास सड़क के किनारे खाई में गिर गई। हादसे में बस चालक को हल्की चोटें आई हैं। बस में सवार अन्य सभी यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही एसडीएम धर्मशाला डा. हरीश गज्जू और थाना धर्मशाला के एसएचओ देसराज चंद्रोटिया समेत स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अगर बस सड़क से निचली तरफ गिरती तो कोई अनहोनी घट…

Read More

बैजनाथ के 20 हजार लोग सेंक्चुरी से मुक्त

बैजनाथ (कांगड़ा) सेंक्चुरी क्षेत्र की मार झेल रहे बीड़ वन परिक्षेत्र के तहत आने वाली एक दर्जन पंचायतों के 20 हजार से अधिक बाशिंदों को जल्द ही युक्तिकरण के तहत कुछ राहत मिलने वाली है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बाद राज्य सरकार ने सेंक्चुरी क्षेत्र को डिलीट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी कुछ दिनों में सरकार इस संबंध में अधिसूचना जारी करने वाली है। दिसंबर 1994 में कांग्रेस कार्यकाल में जारी अधिसूचना के अनुसार बीड़ के 208.60 हेक्टेयर और क्योर के 70.42 हेक्टेयर क्षेत्र को सेंक्चुरी…

Read More

शराब माफिया का बचना नामुमकिन

धर्मशाला। अब शराब माफिया का बचना नामुमकिन हो गया है। पुलिस विभाग अब संशोधित एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज करने वाली है। नए एक्ट के तहत एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष तक का कारावास तथा एक लाख रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है। नए एक्ट में जुर्माना और सजा दोनों बढ़ाई गई हैं। इससे पूर्व पुलिस शराब के मामलों में पंजाब एक्साइज एक्ट का पालन करती थी। पुराने एक्ट के तहत महज छह माह की सजा और 200 से लेकर 500 रुपए तक जुर्माना का प्रावधान था। लेकिन…

Read More