पत्नी मायके गई तो सैनिक ने उठा लिया यह खौफनाक कदम

नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत पनसाई में करवाचौथ के दिन छुट्टी आए सैनिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र हरनाम सिंह 13 अक्तूबर को छुट्टी पर घर आया हुआ था तथा मंगलवार को उसकी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई जिस पर पत्नी रूठ कर मायके चली गई। बुधवार सुबह सैनिक का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। खास गलोड़ के निवासी सैनिक की शादी 9 वर्ष पहले पनसाई गांव की नीलम के साथ हुई…

Read More

बेरहम बने बहू-बेटा, मां का किया ऐसा हाल

बड़सर: उपमंडल के कुर्याह गांव में एक महिला ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट करके चोटिल करने का आरोप लगाया है। बड़सर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी पत्नी स्व. जगदीश चंद निवासी गांव कुर्याह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 17 अक्तूबर को उसके बेटे सोम दत्त व बहू मीरा देवी ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसके 2 दांत टूट गए हैं। बड़सर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Read More

जमीनी विवाद में फंसे सुक्खू, CM वीरभद्र भी जांच कराने को हैं तैयार

हमीरपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजनीतिक चाल में फंसते नजर आ रहे हैं। नादौन में एक जमीनी विवाद में उनका नाम सामने आने पर यहां नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने बीजेपी की चार्जशीट में उनका नाम शामिल करने की बात कह डाली थी तो अब हमीरपुर पहुंचे वीरभद्र सिंह ने भी कह दिया है कि सरकार को जांच कराने कोई गुरेज नहीं है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की डी.पी.आर. कोई खिलौना नहीं है कि 2 मिनट में बन जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र भूतल…

Read More

कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं में अब पीसीसी चीफ भी शामिल : प्रवीण

नादौन: नादौन में जिला भाजपा की आवासीय बैठक के समापन के बाद हमीरपुर भाजपा के प्रभारी प्रवीण शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बर्तनदारी भूमि खरीदने और अवैध खनन को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। प्रवीण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं में अब पीसीसी चीफ  भी शामिल हो गए हैं। प्रवीण शर्मा ने कहा कि भाजपा को सुक्खू द्वारा जमीन खरीदने से कोई एतराज नहीं है मगर बर्तनदारी भूमि खरीदने से भाजपा को एतराज है, जिससे कि लोगों के हक-हकूक प्रभावित हो…

Read More

सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर फूंका केजरीवाल का पुतला

> हमीरपुर/नादौन: जिलाभर में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में सबूत मांगने के बयान की निंदा की गई। कलंझड़ी देवी कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार, राजकुमार, रमेश मियां, सुशील राणा, नीरज, बंटी व कश्मीर सिंह सहित अन्य ने केजरीवाल का पुतला फूंका। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक में घुसकर सेना को आतंकवादियों…

Read More

नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।

हमीरपुर नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत प्रदेश के सौ स्कूलों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। एनएसक्यूएफ के तहत विभिन्न स्कूलों में वर्तमान में आठ व्यावसायिक प्रशिक्षण ट्रेड चल रहे हैं। 2013-14 में शुरू हुई योजना में आने वाले सौ-सौ स्कूलों को 50-50 हजार दिए जाएंगे। जिससे व्यावसायिक प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को प्रशिक्षण संबंधी सामग्री की कमी न हो। व्यावसायिक प्रशिक्षण में प्रैक्टिकल के दौरान कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है। अब छात्रों को प्रैक्टिकल संबंधी सामग्री की कमी नहीं होगी। स्कूलों को बजट जारी कर दिया…

Read More

BJP विधायक ने राणा पर कसा तंज, बोले- जिसे जूतों की चिंता वह लोगों के बारे में क्या सोचेगा

हमीरपुर: सुजानपुर से भाजपा के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि गत बरसात में मंडी के धर्मपुर में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान वहां पर अपने जूतों को पानी से भीगने से बचाने के लिए दूसरों के कंधों पर चढ़ गए थे। आज ऐसे हारे व नकारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ झूठी और अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपने अस्तित्व की झूठी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि जिनको अपने जूते भीगने का डर है, वह लोगों…

Read More

पंचायत चुनावों में अनुशासनहीनों को किया जाएगा निष्कासित : धूमल

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों में अनुशासनहीनता हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी कार्यकत्र्ता पंचायत चुनावों में अनुशासनहीनता करेगा उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर पार्टी हित में ऐसे उम्मीदवारों का चयन करें जोकि जिताऊ और ईमानदार छवि वाले हों। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे पंचायत चुनावों में प्रत्याशी घोषित करने के झंझट में…

Read More

मोदी के हिमाचल प्रेम की झलक कब देखने को मिलेगी : राणा

मोदी के हिमाचल प्रेम की झलक कब देखने को सुजानपुर: राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर को हजारों करोड़ का पैकेज देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हिमाचल प्रेम की झलक भी अब दिखा देनी चाहिए क्योंकि प्रदेश के भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनावों में जनता के वोट बटोरने के लिए मोदी के हिमाचल प्रेम के बड़े किस्से सुनाए थे और लंबे-चौड़े सब्जबाग भी दिखाए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बने डेढ़ साल से अधिक अर्सा हो गया है लेकिन…

Read More

हमीरपुर: हमीरपुर में चल रही 32वीं राज्य स्तरीय 5 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मेंलड़कों की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गईं। समापन समारोह के अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा इंद्रजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को मैडल व प्रशंसा देकर सम्मानित किया। सिरमौर के हर्षदीप व शिमला का राहुल बैस्ट एथलीट चुने गए। एथलैटिक्स में ओवरआल विजेता सिरमौर व उपविजेता शिमला जिला रहा।   लड़कों की 32वीं राज्य स्तरीय 2 दिवसीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में सिरमौर…

Read More