हमीरपुर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने खाली पद भरने को लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। विवि चार मई को लिखित परीक्षा लेगा। इसके लिए ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में प्रदेश का एकमात्र परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। विवि में सहायक रजिस्ट्रार, कंप्यूटर असिस्टेंट-क्लर्क, क्लर्क, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट का पद भरा जाना है। बीते माह तकनीकी विवि ने प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदनों की छंटनी कर योग्य आवेदकों को परीक्षा के लिए रोलनंबर भेज दिए हैं। विवि के रजिस्ट्रार…
Read MoreCategory: Hamirpur
सीबीआई से जांच करवाना चाहते हैं धूमल
प्रदेश भाजपा कार्यालय शिमला दीपकमल के बाहर मारपीट के बाद हमीरपुर भाजपा में आक्रोश है। जिला भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में शनिवार को गांधी चौक हमीरपुर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धूमल ने प्रदेश सरकार की शह पर यूथ कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। उन्होंने राज्यपाल से इस घटनाक्रम की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीबीआई या प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन होना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को…
Read More180 पदों पर सीधी भर्ती, जल्दी कीजिए आवेदन
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। नामी निजी कंपनी 31 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय नादौन में इंटरव्यू लेने आ रही है। आप भी इस साक्षात्कार में शामिल होकर नौकरी हासिल कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इच्छुक युवा सुबह दस बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी संजीव धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रेटिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जीरकपुर (चंडीगढ़) की कंपनी फिटर, मेकेनिकल, प्लंबर के 100 तथा वेल्डर के 80 पद भरेगी। इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे जिसके बाद चयनित…
Read Moreअब ऐसे भी आपके पैसे निकाल सकते हैं शातिर?
हमीरपुर में सामने आया एटीएम ठगी का मामला फ्रॉड कॉल के जरिए लोगों को ठगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। सोमवार को तकनीकी विश्वविद्यालय का कर्मचारी फ्रॉड कॉल से ठगी का शिकार हो गया। कर्मचारी को करीब 25 हजार की चपत लगी है। कर्मचारी ने शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के पश्चात छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर…
Read Moreइस होनहार बेटी पर प्रदेश को है नाज
हमीरपुर की होनहार बेटी ने एमएससी माइक्रो बायोलॉजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। ग्राम पंचायत गलोड़ के बुधवीं की छात्रा रिशु की सफलता पर माता-पिता भी खुश हैं। रिशु आईआरडीपी परिवार से संबंध रखती हैं। रिशु ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की है। इसमें उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। पिता पुरुषोत्तम चंद ने कहा कि उन्हें बेटी की सफलता पर खुशी है। रिशु की सफलता पर क्षेत्र वासियों में देशराज, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।
Read Moreरिश्वत आरोपी एसडीओ, जेई निलंबित
हमीरपुर। रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार एसडीओ राजीव और जेई करम चंद का निलंबन हो गया है। विभाग शनिवार को निलंबन की औपचारिकताएं पूरी करेगा। शुक्रवार शाम आठ बजे तक 48 घंटे से अधिक पुलिस हिरासत में रहने का समय पूरा होगा। इसके बाद विभाग दोनों आरोपियों को निलंबित कर देगा। विभाग ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आरोपियों के खिलाफ जांच का जिम्मा अधिशासी अभियंता को सौंपा गया है। अभियंता से विभाग ने सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट तलब की…
Read Moreहमीरपुर महाविद्यालय में खाली रह गई सीटें
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में शनिवार को पहली कट लिस्ट जारी कर दी गई। आवेदनकर्ता विद्यार्थियों में से 1710 को एडमिशन नहीं मिल पाई है। कॉलेज में 1380 सीटें भरी जानी हैं। 2971 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। महाविद्यालय में 119 सीटें खाली रह गई हैं। विद्यार्थी अपना नंबर देखने के लिए कॉलेज में काफी देर तक इंतजार करते रहे। जब कट लिस्ट लगी तो विद्यार्थियों का हुजूम उमड़ आया। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी पहली सूची में शामिल छात्रों को 24 जून तक फीस जमा करवानी होगी। छात्र निर्धारित…
Read Moreफर्जी वसीयत बनाने की शिकायत
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत झंझयाणी में फर्जी वसीयत बनाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता उर्मिला देवी निवासी झंझयाणी ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। पति का भाई सुरेश कुमार लगभग 20 वर्षों से घर नहीं आया। उसके ससुर बांका राम ने उसकी और दोनों बेटों के नाम वसीयत करवा दी। उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि सुरेश कुमार पुत्र बांका राम ने धोखे से एक और फर्जी वसीयत तैयार कर ली। इसके बाद ससुर की मृत्यु हो गई।…
Read Moreदियोटसिद्ध मंदिर जा रहे श्रद्धालु की हादसे में मौत
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत हरसौर में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जा रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। पंजाब के श्रद्धालु बाइक पर बाबा बालक नाथ के दर शीश नवाने जा रहे थे। शनिवार देर शाम कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरविंद्र सिंह पुत्र सुरजीत…
Read Moreखाई में गिरी बोलेरो, महिला की मौत
हमीरपुर हमीरपुर के साथ लगते बिझड़ी के पास सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू के रहने वाले ये लोग बिझड़ी के पास बने श्रीरामशरणम आश्रम के लिए आए हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सभी गाड़ी में वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। चालक बोलेरो गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर सामान लेने चला गया। इसी बीच यह गाड़ी…
Read More