गरीब परिवारों का चयन नहीं कर पाई नगर परिषद , बेच दिए आशियाने

हमीरपुर शहरी एवं विकास विभाग ने गरीबों के लिए बनाए मकान प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को बेच दिए हैं। गरीबों के आशियानों पर कुछ दिन बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का कब्जा होने वाला है। केंद्र सरकार ने इंटिग्रेडिट हाउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हमीरपुर जिले के लिए बजट उपलब्ध करवाया था। हमीरपुर में कुल 152 फ्लैट का निर्माण होना था। इतने फ्लैट के लिए नगर परिषद के पास भूमि नहीं थी। नप ने हथली खड्ड के समीप महज 5 कनाल भूमि ही मुहैया करवाई। इस भूमि पर 72 फ्लैट…

Read More

सस्ता पावर टिलर, कीमत 33 हजार

हमीरपुर दिल में कुछ करने का जुनून हो तो मंजिल मिल ही जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है जिला मुख्यालय से सटी पंचायत झनियारा के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र अमी चंद ने। मैट्रिक पास राजेश ने कड़ी मेहनत और लग्न के दम पर सस्ता पॉवर टिलर तैयार किया है। डेढ़ हॉर्स पॉवर इंजन के इस टिलर की बाजार कीमत महज 33 हजार रुपये है। जबकि पांच एचपी इंजन वाले पॉवर टिलर की कीमत 45 हजार रुपये है। यह पॉवर टिलर हमीरपुर जिला मुख्यालय से सटी पंचायत झनियारा के…

Read More

बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, दो की मौके पर मौत

 हमीरपुर हिमाचल के हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भोटा के नजदीक झरालड़ी गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने पैदल चल रहे चार प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी। जिससे उमेश कुमार यादव(26) पुत्र कुलानंद यादव गांव व डाकघर मिरदोल तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार, राजीव कुमार(22) पुत्र योगधर गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार की मौका पर मौत हो गई है। सुरेंद्र यादव(35) पुत्र उदय चंद  और दीपक कुमार(23) पुत्र…

Read More

पटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन

शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…

Read More

सैनिक स्कूलों में भरे जाएंगे शिक्षकों के आठ हजार पद, करें ऑनलाइन आवेदन

जाहू (हमीरपुर) सांकेतिक तस्वीर आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी ने आर्मी पब्लिक स्कूलों में खाली पड़े पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के आठ हजार पदों को भरने के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए आर्मी स्कूलों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। विभिन्न राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी लिखित परीक्षा…

Read More

हिमाचल में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई इतने एमएम बारिश

शिमला हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। प्रदेश में चौबीस घंटे में 102.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गत 14 अगस्त, 2011 में चौबीस घंटे में 74 एमएम बारिश हुई थी।थी। राज्य भर में 24 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहली जून से 18 अगस्त, 2019 तक प्रदेश में 530.7 एमएम बारिश हुई, जो कि सामान्य से 3 फीसदी कम है। इन क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश स्थान  …

Read More

इंजीनियरिंग में घटा हिमाचल के युवाओं का रुझान, खाली रह गईं सीटें

हमीरपुर सूबे के युवाओं का इंजीनियरिंग से रुझान घटने लगा है। निजी कॉलेजों में तो सीटें खाली रहती ही हैं, लेकिन पहली बार सरकारी कॉलेजों में भी सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अधीन प्रदेश में करीब 44 कॉलेज हैं। यहां इंजीनियरिंग, एमबीए, एमसीए और फार्मेसी समेत अन्य तकनीकी विभागों में शिक्षा दी जा रही है। तकनीकी विवि ने जुलाई से इन कॉलेजों में सीटें भरने को तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। तीन राउंड के बाद भी खाली रहीं सीटें भरने को…

Read More

कमांडिंग अफसर को इंचार्ज लिखे जाने पर भड़के कर्नल, लिखा- एसपी साहब, यह आपका कोई पुलिस थाना नहीं…

 हमीरपुर Updated Thu, सांकेतिक तस्वीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एनसीसी यूनिट के कमांडिंग आफिसर के नाम भेजे गए एक पत्र पर कर्नल रैंक के सैन्य अफसर भड़क गए। जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्थित 4-हिमाचल प्रदेश (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम बख्शी के नाम से जारी पत्र पर एनसीसी इंचार्ज लिख दिया गया था। दो अगस्त को यह पत्र स्वतंत्रता दिवस पर परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स भेजने के लिए लिखा गया। कर्नल बख्शी ने एनसीसी इंचार्ज लिखे जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम नौ…

Read More

एचआरटीसी में स्वच्छता-बीमा शुल्क के नाम पर यात्रियों से अतिरिक्त वसूली, जताया कड़ा विरोध

हमीरपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रियों से स्वच्छता और इंश्योरेंस के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है। निगम की बसों में इस वसूली का यात्रियों ने कड़ा विरोध जताया है। सफर के दौरान यात्रियों को चार रुपये इंश्योरेंस और एक रुपये स्वच्छता शुल्क के तौर पर बस परिचालक को देने पड़ रहे हैं, जबकि प्रदेश में चलने वाली दूसरे राज्यों की बसों और निजी बसों में इस तरह का कोई शुल्क वसूल नहीं किया जा रहा। निगम की बसों में इस वसूली से परेशान अधिकतर…

Read More

निर्माणाधीन टैंक में इस हालत में मिला जिगर का टुकड़ा

नादौन: बेला गांव में 7 साल के आप्रवासी बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने निर्माणाधीन टैंक से बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नादौन में किराए पर रहने वाले आप्रवासी उदय सिंह का 7 वर्षीय बेटा राहुल मंगलवार को स्कूल से घर नहीं लौटा तो बच्चे के अभिभावकों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बच्चा नादौन के प्राथमिक स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। बच्चे की तलाश अपने स्तर पर काफी देर करने…

Read More